राशिफल

राशिफल 24 अप्रैल 2023 : आज भगवान शिव और मां पार्वती के आशीर्वाद से ये राशियां होंगी खुशहाल, नौकरी के प्रयास होंगे सफल, जबकि इनके साथ हो सकती है कुछ विपरीत घटना

Rashifal 24 April 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 24 April 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन बेहतर रहेगा। आमदनी के मार्ग हासिल हो सकते हैं। घर-परिवार का वातावरण खुशहाल रहेगा। समय का संकेत आपके हित में हैं लेकिन कोई ऐसा कार्य न करें की आपको उससे किसी तरह की दिक्कत हो। सभी महत्वपूर्ण प्रोजक्ट आपको सौंपे जा सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपके द्वारा उठाए गए कदम सफलता दिलाएंगे। भावुकता पर नियंत्रण रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

व्यापार में बेहतर सफलता मिलेगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। मानसिक और शारीरिक अराजकता से परेशान रहेंगे। काम को लेकर आपका आपके सहकर्मियों से झगड़ा होने की संभावना है। छात्रों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी। पारिवारिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा फायदा हो सकता है। शेयर मार्केट तथा म्युचुअल फंड लाभदायक रहेंगे। काम के दबाव के चलते मानसिक उथल-पुथल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिन के उत्तरार्ध में ज्यादा तनाव न लें और आराम करें। प्यार के मामले में आप बहुत ही भाग्यशाली रहेंगे, लेकिन आप लोगों को अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी से प्राप्त हो रहे मार्गदर्शन और मदद के कारण आप लक्ष्य की ओर आगे बढ़ पाएंगे। व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान देते समय जो बातें आप से जुड़ी नहीं हैं, उनसे छुटकारा प्राप्त करने की कोशिश करें। आपके द्वारा किए गए निर्णय के कारण थोड़ा तनाव हो सकता है। जब तक आपके विचार स्पष्ट नहीं होते हैं, तब तक अन्य लोगों की मदद करने से बचें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

घर में किसी धार्मिक आयोजन संबंधी योजना बनेगी। पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं से भी राहत मिलेगी। आप पढ़ाई एवं लिखाई के मामलों में आगे रहेगे। जिन्दगी के महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान देना शुरू कर दें, लापरवाही न करें। अत्यधिक काम के बोझ की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। इसलिए काम के साथ-साथ अपने खुद का ध्यान भी रखना जरूरी है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, आपको छुपकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। कुछ नया करने का मौका मिलेगा जिससे किसी का भला हो सके। किसी महिला पर आप धन खर्च कर सकते हैं। योगा और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में अवश्य शामिल करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप साहस से भरे रहेंगे। आप खुद को बहुत मजबूत महसूस करेंगे। आपका आपके परिवार वालों के साथ रिश्ता अच्छा बना रहेगा। आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति आपको सफल बनाएगी। आज आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। बढ़ी हुए ऊर्जा के साथ कोई काम करेंगे, तो काम समय से पूरा हो जाएगा। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा संबंधी परिणाम अनूकूल ना मिलने से मन कुछ परेशान रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस राशि के लोगों की व्यापार संबंधी गतिविधियां सामान्य ही बनी रहेगी, लेकिन किसी वजह से आप थोड़ा तनाव महसूस कर सकते है। आज आप अपने अतीत की यादों में खोये रह सकते है। नए लोगों के साथ जुड़े रहने की वजह से आपको आत्मविश्वास महसूस होगा। आज आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों के लेनदेन में सावधानी बरतें। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं, इसका ख्याल रखें। आप तेजी से प्रगति करते हुए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करने में कामयाबी हासिल करेंगे। धन-प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। महिलाओं साथ के व्यवहार में सावधानी रखें। आपको अपने प्रियजनों का पूरा समर्थन मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। आज जीवनसाथी के जीवन में पॉजिटिव बदलाव आने से घर में खुशी का माहौल बनेगा। आपका जीवनसाथी और बच्चे ख़ुशी का स्रोत होंगे। हालांकि, मां का स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे है तो घर के किसी बडे की सलाह जरूर ले। आज कलात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, लोग आपकी प्रशंसा भी करेंगें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

ज्यादातर मामलों में दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में अभिरुचि बढ़ने से उनके लिए आज अच्छा दिन है। कला क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा है। विचार को लेकर उलझन की स्थिति बनी रहेगी और आप एक बात पर स्थिर नहीं रहेंगे। नये काम की शुरुआत आज हो सके तो टाल दें। परिश्रम की अपेक्षा कम प्राप्ति होने पर भी अपने कार्य में आप अग्रसर हो सकेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

कार्य के प्रति मन में अति उत्साह एवं शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी।  किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय पहले उसके बारे में अच्छी तरह जांच-पड़ताल अवश्य करें। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत भी अच्छी रहेगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 24 April 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : बहुत कम लोगों को आते है ये सपनें, अगर आपको आये तो समझ लेना बहुत जल्दी होने वाला है आपका भाग्य उदय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button