ब्रेकिंग न्यूज

Myntra कंपनी के Logo से एक महिला ने जताई आपत्ति, कहा ये लोगो महिलाओं के लिए अपमानजनक, जाने पूरा मामला

Myntra Logo Controversy In Hindi : बता दे कि ई कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी मिंत्रा ने अपना लोगो बदलने का फैसला लिया है और ये फैसला उन्हें एक महिला की नाराजगी की वजह से लेना पड़ा। जी हां इस महिला की नाराज़गी के कारण myntra को बदलना पड़ा अपना लोगो और महिला की नाराजगी की वजह क्या थी, ये आपको आगे पढ़ने के बाद ही पता चलेगा। दरअसल बात ये है कि महिला कार्यकर्ता ने मुंबई साइबर क्राइम पुलिस में ये शिकायत की थी कि इस कंपनी का लोगो महिलाओं के प्रति अपमानजनक है।

Myntra Logo Controversy In Hindi

myntra को बदलना पड़ा

इस वजह से Myntra को बदलना पड़ा अपना लोगो :

वही अगर खबरों की माने तो ऐसा कहा जाता है कि पिछले साल दिसंबर के महीने में अवेस्ता फाउंडेशन नामक एक एनजीओ की महिला नाज पटेल ने मिंत्रा के लोगो के लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी और नाज पटेल का ये कहना था कि इस कंपनी का लोगो असल में महिलाओं के प्रति काफी अपमानजनक है, इसलिए इसे बदलना चाहिए। जिसके बाद इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर उजागर किया गया और देखते ही देखते ये मुद्दा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। जी हां जैसे ही ये मुद्दा सोशल मीडिया पर उजागर हुआ, वैसे ही कई लोगों का ध्यान इस मुद्दे की तरफ आकर्षित होने लगा।

Myntra के नए लोगो में आया ये बदलाव :

बता दे कि एनजीओ की महिला कार्यकर्त्ता द्वारा शिकायत दर्ज करवाने के बाद कंपनी ने वर्तमान समय में अपना लोगो बदलने का फैसला किया। गौरतलब है कि जब शिकायतकर्ता ने यह इल्जाम लगाया कि फैशन ई रिटेलर का लोगो महिलाओं के प्रति अपमानजनक और आपत्तिजनक है, तब मुंबई साइबर पुलिस ने ई कॉमर्स कंपनियों के अधिकारियों से मुलाकात की और फिर कंपनी ने कथित तौर पर कहा कि लोगो बदलने के लिए उन्हें एक महीने का समय चाहिए।

myntra को बदलना पड़ा

लोगो बदलने के लिए कंपनी ने माँगा था एक महीने का समय :

वही मुंबई साइबर क्राइम ब्रांच के डीसीपी रश्मि करंदीकर का कहना है कि उन्होंने जाँच करने के बाद ये पाया है कि कंपनी का लोगो स्वभाव से महिलाओं के प्रति अपमानजनक था और जब इसके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, तब उन्होंने मिंत्रा कंपनी को ईमेल भेजा। जिसके बाद कंपनी के अधिकारी आएं और उनसे मुलाकात की। बहरहाल पूरी बातचीत होने के बाद कंपनी ने लोगो बदलने के लिए एक महीने का समय माँगा और यही वजह है कि अब मिंत्रा कंपनी को अपना लोगो बदलना ही पड़ा। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो महिला की नाराजगी के कारण Myntra को बदलना पड़ा अपना लोगो और अब इस कंपनी का नया लोगो सब को कितना पसंद आता है, ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

यह भी पढ़ें : किसी बॉलीवुड एक्टर्स से भी ज्यादा कमाते है ये प्रसिद्ध टीवी कलाकार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button