राशिफल

राशिफल 7 जून 2023 : आज इन जातकों के जीवन में होगा किसी नए काम का शुभारंभ, भगवान गणेश की कृपा दृष्टि करेगी इनको मालामाल, लेकिन विरोधियों से रहें जरा संभलकर

Rashifal 7 June 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 7 June 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपके अच्छे व्यवहार को आज तारीफ मिलेगी। संयम व धैर्य के साथ अपने बिजनेस पर ध्यान लगायें, तो आपके लिए अच्छा होगा। आप पुरानी गलतफहमियों पर विचार करेंगे और उन से छुटकारा पाने के तरीकों पर गौर करेंगे। आप नए मित्र बनाएंगे और सामूहिक गतिविधियों में भाग लेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मनचाहे परिणाम मिलने की संभावना है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन अपने परिजनों के साथ बिताने के लिए शुभ है। जिस कार्य में आपने मेहनत की हुई है, आज आपको उसका लाभ मिलेगा। साथ के कुछ लोग आपके लिए परेशानी बन सकते हैं। लव लाइफ को लेकर आपको संभलकर रहने की जरूरत है। दोस्तों के साथ धार्मिक तीर्थ यात्राओं का प्लान बना सकते हैं। कुछ परिस्थितियां और लोग आपका ध्यान भटकाने की कोशिश करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आप रोजमर्रा की जिन्दगी से हट कर कुछ अलग बनाएंगे जिसे आप बेहद पसन्द करते हैं। घर में कोई धार्मिक आयोजन भी संपन्न होगा। किसी निकट संबंधी से भी मतभेद उत्पन्न होने की संभावना है। बहुत ज्यादा काम का तनाव आपको परेशान कर सकता है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। मौज मस्ती का आनंद उठाएंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको अपने व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में अपार सफलता मिलने के योग बन रहे है। आपको परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। अपनी आर्थिक स्तिथि में सुधार लाने की लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। नौकरीपेशा जातक कठिन परिश्रम से अपने वरिष्ठों को संतुष्ट कर सकते हैं। आपके  स्वभाव में भावुकता और कामुकता अधिक रहेगी। पेट दर्द की संभावना है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज किसी भी काम में बहुत अधिक मेहनत रह सकती है। परंतु इस मेहनत के सुखद परिणाम भी भरपूर मिलेंगे। आपका उत्साह बढ़ेगा, जिससे आप रुके कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए अधिक सक्रिय रहेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आपको खानपान में थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। पढ़ाई के साथ जिंदगी में भी खुद को बेहतर करने में आपका ध्यान ज्यादा रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज परिवार की चिंता बनी रहेगी। यदि कुछ समय से आप अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से समय निकालकर अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने के लिए जाएं। इससे आपके रिश्ते में एक नयापन आएगा। आज आप किसी सहकर्मी पर बहुत ज्यादा आसक्त हो सकते हैं। ध्यान रखें कि यह विचार आपके लिए ठीक नहीं रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

महत्वपूर्ण काम आपके दिन की शुरुआत में ही पूरे होंगे। जिन लोगों के साथ आप को सकारात्मक महसूस होता है, ऐसे लोगों के साथ ही व्यक्तिगत बातों की चर्चा करें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। आज जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। कोई पुराना वाहन बेचने का मन बना सकते है। आज ‘बजरंग बाण’ का पाठ करें शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें। आज नकारात्मक विचारों से भी दूरी बनाये रखें तो बेहतर होगा। जीवन में संतुलन बनाने की योजना से समस्याओं को दूर करने का अवसर मिल सकता है। युवा अपनी वाणी को बहुत ही कलात्मक रखें, इस वाणी के बूते ही वह लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। अचानक से किसी व्यक्ति के साथ हुई मुलाकात आपको आनंद देगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको शैक्षिक कार्यों में बेहतर परिणाम मिलेंगे। जिन गलतियों के कारण आपकी नकारात्मक छवि बनी है, उसे दूर कर पाना आपके लिए संभव हो सकता है। आप दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की भी आप क्षमता रखते हैं, अपने इस उत्तरदायित्व को निभाएं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आय से अधिक व्यय होने की आशंका है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको आर्थिक दिशा में विशेष ध्यान रखना होगा। व्यवसाय में वातावरण अच्छा रहेगा। व्यक्तिगत कार्य भी आसानी से और सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। युवाओं को भी अपना कोई लक्ष्य प्राप्त करने में किसी का सहयोग मिलेगा। तनाव और भ्रम की स्थिति से दूर रहने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा लेकिन खर्च बढ़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपकी कोई कार्य प्रणाली गलत होने से नुकसान हो सकता है। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास न करें। घर के बड़ो के सामने अपने विचार रखे आपको भरपूर सहयोग देंगे। किसी जगह जमीन लेना चाहते है तो यह समय आपके लिए शुभ है। कभी-कभी दूसरों की बातों में आकर आप अपना नुकसान भी कर बैठते हैं। बेहतर होगा कि स्वयं पर ही भरोसा रखकर कार्य करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। करियर से संबंधित किसी बड़ी रुकावट को दूर कर पाना संभव हो सकता है। क्रोध व उत्तेजना से काम बिगड़ सकते हैं। सन्तान के प्रति अति संवेदनशीलता हितकर नहीं है। पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। आत्मविश्वास से जोखिम भरे कार्यों में सफलता मिल सकती है। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 7 June 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन राशि के लोगों को नहीं पहनना चाहिए काला धागा, मंगल खोल देता है बर्बादी के रास्ते

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button