राशिफल

राशिफल 16 जून 2020 : आज बजरंग बलि की कृपा से हीरे की तरह चमक सकता इन राशियों का भाग्य, पढ़ें अपना राशिफल

Rashifal 16 June 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 16 June 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप सभी परेशानियों और चिंताओं को पीछे छोड़ कर अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करना चाहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। अपनों के साथ का पूरा मजा लें क्योंकि ऐसा समय हमेशा नहीं रहता। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो बो :

दिमाग को भी आराम देने की जरूरत है। अतः बीच-बीच में रिलेक्स होते रहें। किसी नए दोस्त से प्रस्ताव पा सकते हैं, जो आपको उलझा सकता है। निर्णय लेने में थोड़ा समय लें और अच्छी तरह से सोच विचार लें। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

किसी गरीब को केले का दान करें नए कार्य के लिए आज का दिन उचित है। ऑफिस जाने वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। अच्छी सेहत के लिए बाहर जाकर ताजी हवा और व्यायाम का आनन्द उठाएं। घर के बड़े सदस्यों का आशीर्वाद बना रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

करियर के लिहाज से भी यह समय आपके लिये बेहतर अवसर लेकर आ सकता है। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन सराहनीय रहने के आसार हैं। बेहतर ओहदे और सैलेरी के साथ नई नौकरी मिलने की भी संभावना बनी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Hanuman

बजरंग बलि हनुमान की दया से आपके सभी काम बनेगे। आर्थिक तौर पर आपको अपने खर्चों में थोड़ी कटौति करनी पड़ सकती है। बंदरो को केले खिलाएं। आज खुशखबरी मिलने से आपकी सेहत और आपका मन खुश रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज लिया हुआ कोई निर्णय गलत भी हो सकता है। रोमांटिक जीवन के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है छात्रों के लिए यह उच्च अध्ययन को आगे बढ़ाने का एक अच्छा समय है। सेहत के लिहाज से समय सही नहीं है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी है अन्यथा धन हानि हो सकती है। अपने गुस्से को शांत रखने का प्रयास करें। अगर आपको लग रहा है कि कुछ बातों को लेकर आपके और आपके परिवार के लोगों के बीच कोई अनबन चल रही है तो आज आपको उनको खत्म करने का प्रयास करना चाहिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। कुछ नई आशाएं मन में खुशियों का संचार करेंगी। आज आपको कोई बढ़िया विचार सूझ सकता है जो कि भविष्य में आपको धन लाभ दिलाएगा। आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, यह समस्या जल्दी खत्म होने वाली है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आप अपनी कड़ी मेहनत से आर्थिक सफलता पा सकते हैं और आपके बढ़िया फैसले आपको सही दिशा में आगे ले जाएंगे। आज दर्द की वजह से आप परेशानी में आ सकते हैं। आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें, नुकसान हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

स्थान परिवर्तन से प्रेम संबंध मजबूत होंगे। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के हल हो जाने से आपका काम आगे बढ़ेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करते रहें। कागजी कामकाज के मामलों में सावधानी रखें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

जीवनसाथी को हिदायत दें कि किसी भी कार्य को करने से पहले उससे सलाह कर लें। कोई चोट या दुर्घटना की संभावना है। वाहन ध्यान से चलाएं। अपनी गलतियों को स्वीकार करें, उन्हें नकारने की बजाय उनसे सीख लें तो भविष्य में कई और गलतियों से बच सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज रात तिल के तेल का दीपक जलाएं ग्रह दोष दूर होगा। व्यापार में अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। अपने कुलदेवता को हलवे का भोग लगाएं। जिस नये काम की योजना बना रहे थे वह काम भी गति पकड़ेगा। थोड़ी सी हिम्मत करके आप सभी परेशानियों का हल आसानी से ढूंढ पाएंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 16 June 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : जब किन्नर मांगे पैसे तो कह दे बस ये शब्द, इससे बदल जाएगी आपकी किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button