राशिफल

राशिफल 9 नवंबर 2023 : आज भगवान विष्णु करेंगे इन जातकों का उद्धार, आर्थिक स्थिति रहेगी अनुकूल, वैवाहिक जीवन होगा सुखमय, करियर और व्यापार में तरक्की संभव

Rashifal 9 November 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 9 November 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आपको सफलता मिलने की संभावनाएं नजर आ रही है। किसी को पैसा उधार न दें। कार्यक्षेत्र में अटके हुए कार्य किसी अनुभवी और वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से पूरे होंगे। जीवनसाथी की सलाह और सहयोग आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ रिश्ते में सुधार होगा। नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य ही बनी रहेगी। आप कुछ झुंझलाहट महसूस कर सकते हैं क्योंकि लंबे समय से बिना तरक्की के एक ही जगह पर फंस गए हैं। आज आप अपने अतीत की यादों में खोए रह सकते हैं। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता पाने से सुकून महसूस करेंगे। फेफड़ों से सम्बन्धित समस्या है तो इस मामले में जरा भी लापरवाही न बरतें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपको कुछ ऐसे अवसर मिल सकते हैं, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। काम की अधिकता के चलते पारिवारिक उपेक्षा न करें। किसी भी धार्मिक विवाद में उलझना ठीक नहीं। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। वैवाहिक जीवन के लिहाज से यह बढ़िया दिन है। साथ में एक अच्छी शाम गुजारने की योजना बनाएं। आज आपको तनाव से छुटकारा मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज कुछ नया सीखने की चाहत अपनी चरम सीमा पर होगी। राजनीति से जुड़े लोगों का दिन आज काफी व्यस्त रहेगा। साथ ही महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क मजबूत होंगे। छात्रों को अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा होना चाहिए, इससे इनका प्रदर्शन बेहतर होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात का हर्ष होगा। खर्च पर नियंत्रण करें, जो बात आपको खराब लगे उस तरह का व्यवहार दूसरों के साथ ना करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

जिन बातों पर आप ध्यान देना चाहते हैं, उस बात से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। महिला साहित्यकारों के लिए मान-सम्मान-प्राप्ति का समय है। नाक, कान, गले का ध्यान रखें। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

दिन की शुरुआत सकारात्मक तरीके से होगी, इसी ऊर्जा को बनाए रखने के लिए वर्तमान में रहकर काम करने की आवश्यकता है। किसी मित्र के साथ अचानक हुई मुलाकात आपको आनंद देगी। आज आप किसी घरेलु कार्य में हाथ बटा सकते है।  मित्रों से आज आप को लाभ होगा और उनके पीछे धन खर्च भी होगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। 

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

अचानक कोई ऐसी शुभ सूचना मिलेगी कि जिसके प्रभाव से आपकी दिनचर्या में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई रुका हुआ सरकारी काम आज पूरा हो सकता है। अध्ययनरत बच्चों के लिए समय ज्ञानवर्धक बना हुआ है। बहनों से विवाद संभव है। अपने विचारों में रचनात्मकता लाएं। कुछ समय अनुभवी व्यक्तियों के सानिध्य में भी अवश्य व्यतीत करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको परिवार से भरपूर स्नेह मिलेगा और जीवन साथी के साथ संबंध मधुर होंगे। बच्चों की पढ़ाई को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। गुस्सा करने की बजाय शांति से काम लें और प्यार से बच्चों को समझाएं। व्यावसायिक गतिविधियों में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं आएगी। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज ग्रह स्थिति तथा भाग्य आपके पक्ष में हैं। जिससे समाज में भी आपका रुतबा बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। घर के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने के कारण आप काफी तनाव में रहेंगे। भविष्य की चिंता को छोड़कर वर्तमान गतिविधियों पर पहले ध्यान दें। खिलौनों व रेडीमेड गारमेंट के व्यापारियों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। लवमेट के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। तरक्की और उन्नति के आसार हैं। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी वह छुटपुट लाभ के अवसरों को पाकर अपने दैनिक खर्चा आसानी से निकाल पाएंगे। आज आपकी किस्मत चमक सकती है। लेकिन सेहत की तरफ खास ध्यान रखें, कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपके पारिवारिक जीवन में कुछ मुद्दे उभर सकते हैं। आज विभिन्न स्रोतों से आय होगी, साथ ही समाज में आपकी साख भी बढ़ेगी। कुछ अनचाहे काम करने पड़ सकते हैं। किसी से अनावश्यक विवाद हो सकता है। घर के कार्य आपको तनाव में ला सकते हैं। विरोधी और दुश्मन आपको परेशान कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता रहेगी। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज कार्यस्थल पर आप पर गलत आरोप लग सकते है, सतर्क रहें। मानसिक तौरपर आप सक्रिय रहेंगे। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी कमजोर दिखाई देता है। दिन व्यापारियों के लिए शुभ है। आप काफी प्रगति करेंगे। व्यवसाय में वृद्धि के लिए अनुकूल स्थिति विकसित होगी। रोजमर्रा के कामकाज में बदलाव की कोशिश हो सकती है। नए कार्य एवं नए उद्योग लगने का योग बन रहा है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 9 November 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर को स्वर्ग बना देती है इन राशियों की लड़कियाँ, जिसकी जिंदगी में आ जाती है बदल जाती है उनकी किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button