राशिफल

राशिफल 9 नवंबर 2022 : आज इन जातकों पर रहेगी भगवान गणेश की कृपा दृष्टि, हकीकत में बदल सकता है कोई पुराना सपना, लेकिन इनको लेना होगा सावधानी से काम

Rashifal 9 November 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 9 November 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। प्रेम और रोमांटिक संबंधों के लिहाज से समय अच्छा है। कर्मक्षेत्र में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रहेगी, अपनी परिस्थितियों का ध्यान रखकर दूसरों के साथ तालमेल पूर्वक कार्य करें।  कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी अवश्य लें। अपनी वस्तुओ की संभाल खुद करें। भूमि व भवन इत्यादि के कार्य लाभदायक रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज व्यापारियों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। जरूरत से ज्यादा भागदौड़ से सावधान रहें। अपने मित्रों के साथ समय बिताने के लिए बेचैन रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। जीवन साथी आपके साथ सहयोग करेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

जिस काम की कोशिश कर रहे थे उसके उचित परिणाम मिलने वाले हैं। प्रॉपर्टी या किसी काम को लेकर कोई नजदीकी यात्रा का प्लान बनेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का मान सम्मान व आदर बनाए रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि और आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति होगी। क्रोध तथा उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कुछ लोगों की लव लाइफ काफी खुशनुमा रहने वाली है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अपने प्रयत्नों को जारी रखना होगा। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप खुश और हंसमुख रहने वाले हैं लेकिन आज किसी बात की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। मौसम में परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। आज किसी पुराने दोस्त से सोशल मीडिया के द्वारा बात होगी। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मेल-जोल बढ़ेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आप से कोई भूल हो सकती है या कोई चीटिंग भी कर सकता है। पिछले काफी समय से आप खुद के लिए कुछ खरीदने की प्लानिंग कर रहे है जो अभी तक पूरी नहीं हो पाई है लेकिन शांति बनाए रखे अगले कुछ दिनों में वो इच्छा भी पूरी होने वाले है। आज आप अपनी वस्तुओं का ख्याल रखें। चोरी की आशंका है। वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में भी अनुकूल फलों की प्राप्त आपको होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

जिन लोगों से आप प्रभावित होते हैं, उनकी सही-गलत बातों का अवलोकन करें। जिन लोगों का स्वास्थ्य खराब था उसमें सुधार होने की सम्भावना है। किसी खास व्यक्ति से वाद विवाद होने की संभावना बन रही है। पहले से दिया गया उधार भी वापस लेने की कोशिश करें। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा हो सकती है, आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनद मिलेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

किसी अनजानी समस्या से अचानक घिर सकते हैं। आज दर्द की वजह से भी परेशानी हो सकती हैं। प्रेम जीवन के लिहाज से देखा जाये तो आप अपने साथी के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की आर्थिक रूप से मदद भी करनी पड़ सकती हैं। ऐसा करके आपको सुकून ही मिलेगा। अपने काम में विस्तार करना चाहते हैं तो कर लीजिए, लाभ में रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज नौकरी स्थल पर आप बढ़िया कार्य का प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपकी सराहना की जाएगी। आज के दिन आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम एवं व्यापार का साथ होगा. भौतिक सुख सम्पदा में वृद्धि होगी। कहीं बाहर घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। जल्दबाजी में किए गए वादों से परेशानी बढ़ सकती है। झूठ बोलकर मुश्किल में पड़ सकते हैं। इस वक्त जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। परंतु फिर भी आप अपनी मेहनत द्वारा अपने अधिकतर कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। परिवार तथा दोस्तों के मध्य प्रतिष्ठा बनी रहेगी। स्वयं के व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास सफल रहेगा। आज आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आप अपने कीमती समय में से कुछ समय अपने परिवार को जरूर दें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने पर ध्यान दें, अभी कठिनाइयां नहीं हैं, लेकिन आगे खर्च बढ़ने की संभावना बन रही है। विद्यार्थियों का अपनी पढ़ाई पर गंभीरता से अध्ययन करना ही उन्हें सफलता देगा। इस समय अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है, मौसमी परेशानिया हावी रहेंगी। अचानक घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिलने की संभावना है। व्यावसायिक एवं आर्थिक लाभ संभव है। किसी बात के प्रति आशंका रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

जिन बातों की चर्चा करने के लिए आप मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं, ऐसी बातों का जिक्र न करें। घर के पुराने अटके हुए कार्यों को करने का मौका मिलेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। नकारात्मकता को न हावी न होने दें वरना किसी तरह की हानि हो सकती है। किसी छोटी सी बात को लेकर करीबी से अनबन हो सकती है। जिसका परिवार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। दैनिक आय प्रभावित हो सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

वैवाहिक जीवन में खर्च बढ़ता हुआ नजर आएगा। किसी साथी को कुछ समय के लिए पैसा उधार दे सकते हैं। व्यापार से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पिता से आर्थिक लाभ होने वाला है। गलतफहमी और लगातार असहमति परिवार के माहौल को निराशाजनक बना सकती है। किसी महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आपको बुलाया जा सकता है। सार्वजनिक रूप से मानहानि होने से दुःख अनुभव करेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 9 November 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : धन की कमी को दूर करने के लिए अपने शरीर के इस अंग पर बांधे काला धागा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button