राशिफल

राशिफल 9 अप्रैल 2022 : इन जातकों के जीवन में भगवान शनि भरेंगे खुशियों के रंग, पैसों की स्थिति होगी मजबूत, लेकिन इन पर रहेगा विपरीत प्रभाव

Rashifal 9 April 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 9 April 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी। भागीदारी लाभदायक बनेगी। किसी बात को लेकर आप थोड़े से गुस्से वाले होंगे क्योंकि वह मन मुताबिक काम नहीं होगा, इसलिए आपके अंदर अजीब सी बेचैनी होगी। सेहत का ध्यान रखें। प्रेम में निराशा हाथ लगेगी एवं भविष्य की चिंता आपको परेशान कर सकती है। दिनचर्या से हटकर कुछ काम करें, जिससे आपको सुख का अनुभव हो।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

जीवन के उतार-चढ़ाव से घबराएं नहीं यह मुश्किल समय भी बिना नुकसान पहुंचाए चला जाएगा। घर के किसी बुजुर्ग को भी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है, उनका ध्यान रखें। ऑफिशियल मीटिंग में आप महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कंस्ट्रक्शन से जुड़े हुए लोगों को तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा आपको मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपका दिन सामान्य रहेगा।  गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। दांपत्य जीवन में कुछ वाद-विवाद हो सकता है। किसी कार्य विशेष को लेकर आपकी साख पर सवाल उठ सकते हैं। घर का वातावरण सुखद और खुशनुमा रहेगा। दूसरों द्वारा बोली गई बातों को जरूरत से अधिक महत्व देना आपके अंदर नकारात्मकता बढ़ा रहा है। आंखों से संबंधित इंफेक्शन हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

निकट संबंधी अथवा मित्र के साथ मनमुटाव जैसी स्थिति भी बन रही है। रूपए पैसे के लेनदेन संबंधी कार्यों में सावधानी बरते। कुछ लोग आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। दुश्मनों से न उलझें तो ही अच्छा है। नए अवसर व नए लोगों से परिचय होगा। सक्रिय रहकर सभी कार्य करें। अति व्यस्तता की वजह से आप अपने खुद के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि का योग है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ सकती है। आप अपने पार्टनर के साथ इंटरनेट पर समय बिताएंगे, या फोन पर मधुर संवाद कर सकते हैं। आज आप शारीरिक रूप से अत्यधिक ऊर्जावान और सक्रिय महसूस करेंगे। अपने किसी भी कार्य में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लेना आपको निश्चित ही सफलता देगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आपकी निजी जिंदगी के बारे में दोस्तों से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। खर्च अधिक हो सकता है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें।  स्वास्थ्य ठीक रहेगा घर के बाहर ज्यादा समय व्यतीत करने से बचें। आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने में आलस्य या ज्यादा सोच-विचार ना करें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस समय कर्म प्रधान होना आपके भाग्य को भी प्रबल करेगा। समय का उचित सदुपयोग करें। घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं। कुछ आदतों में सुधार लाने से आपका दिन बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ आपको प्यार से बात करनी चाहिए, इससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। बेकरी-कन्फेक्शनरी आयटमों के कारोबारी अच्छी कमाई कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

रिश्तों की मजबूती और प्रेरणा के लिए भी समय आपके अनुकूल है। दूसरों कि बातों में आने से बचना होगा। इस समय विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपने कैरियर के प्रति ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपकी लापरवाही आज भारी पड़ सकती है। कानूनी मामलों से दूर ही रहें तो अच्छा है। गैर जरूरी यात्रा से परहेज करें तथा व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय नष्ट ना करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

बैंक लोन या उधार के पैसों का लेन-देन करना मुश्किल में डाल सकता है। रिश्तेदारों के साथ वाद-विवाद होने से संबंध खराब हो सकते हैं। सेहत को लेकर सचेत रहें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। पुराने इन्वेस्टमेंट का फायदा आज हो सकता है। परिवार के साथ समय बीता पाएंगे। कानूनी मामलों में जीत मिलेगी। जल्दबाजी में कोई भूल भी हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन से जुड़ी परेशानी दूर हो सकती है। सुबह उठकर धरती माता को छूकर प्रणाम करें, पुरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। ऐसी स्थितियां आ सकती हैं जो आपको बिना सोचे काम करने के लिए विवश करेंगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। इसलिए आपका बजट सुधर जाएगा। हिम्मत और दिमाग से बिगड़ी हुई स्थिति को संभालने में बहुत हद तक सफल भी हो सकते हैं। अच्छे व्यवहार के कारण कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर आपको चिंता हो सकती है। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां ना उपजने दें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

अपने स्वभाव को सकारात्मक रखें। मार्किटिंग संबंधी कार्यों में अधिक ध्यान दें। आज का दिन आपके लिए काफी आराम और सुकून लेकर आ रहा है। पैसों से जुड़े काम में लापरवाही न करें वर्ना नुक्सान उठाना पड़ सकता है। जीवनसाथी से मदद मिल सकती है। बुजुर्गों का आशीर्वाद भी आज आपको मिल सकता है। निजी संबंध सहायक रहेंगे। नौकरीपेशा लोग अपने काम में लापरवाही की वजह से परेशानी में पड़ सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 9 April 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : आपके शरीर के हर तिल का होता है अपना एक महत्व, जानिए इनका वैज्ञानिक मतलब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button