
राशिफल 8 सितम्बर 2025 : आज भगवान शिव की रहेगी असीम कृपा, इन जातकों के भरेंगे अन्न धन के भंडार, लेकिन कोई व्यक्तिगत निर्णय पड़ सकता है भारी, पढ़ें आज का राशिफल
Rashifal 8 September 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 8 September 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
कोई उपलब्धि मिलने के भी योग हैं। व्यस्तता के बावजूद आप अपने रिश्तेदारों और मित्रों के साथ संबंधों में मधुरता रखेंगे। कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मांगने पर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों पर थोड़ा खर्च हो सकता है। विवाह योग्य जातको को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
बता दे कि इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी शुभ होगा और आप कई नयी योजनाओं को लेकर आगे बढ़ सकते है। हालांकि काम को लेकर कुछ मुश्किलें हो सकती है और घर की साज सज्जा पर भी कुछ धन खर्च हो सकता है। इसके इलावा आपके पार्टनर को घर के किसी सदस्य से परेशानी हो सकती है, तो ऐसे में उन्हें समझाने की कोशिश करे।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आपको अपने बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिल सकते हैं। जो लोग बिजनेस पार्टनरशिप में करते हैं, और वह कोई बड़ा निवेश करने जा रहे हैं तो दोनों पार्टनर को एक दूसरे की रजामंदी पर ही निवेश करना चाहिए। पारिवारिक जीवन में परेशानी आ सकती है। किन्तु अंत में सभी पुराने झगड़े निपट जाएंगे। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज बकाया राशि का भुगतान होगा। किसी बुरी खबर के मिलने से खिन्नता रहेगी। आपकी परेशानियों का समाधान निकलेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो समय पर पूरा होगा। करियर से संबंधित नए अवसर आपको प्राप्त होंगे। व्यर्थ मेहनत होगी। कोर्ट कचहरी या किसी विवाद में आपको जीत मिल सकती है। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। हालांकि जल्दबाजी में निवेश से जुड़े फैसले न लें तो अच्छा होगा। बेरोजगार लोग रोजगार पाने के लिए जितना अधिक कठिन परिश्रम करेंगे, उतना ही अधिक सफल होंगे। दूसरों के मामलों में जरा भी दखल न दें। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आज आपको उनके साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज आप जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयत्न करने वाले है। मेहनत कम करेंगे और लाभ अधिक हो सकता है। इससे आपकी किसी से बेहद खास बातचीत हो सकती है, जिससे आपको करियर में फायदा हो सकता है। करियर से जुड़े मामले में कोई सहकर्मी आपकी काफी मदद कर सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रित रखें।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा, आप अपनी मन पसंद की कोई चीज खरीद सकते हैं। हेल्थ में जिन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर है, और जिसके चलते जल्दी बीमार पड़ जाते हैं उनको सचेत रहना होगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। रोजमर्रा के काम समय से पूरे होने में परेशानी आ सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आप कुछ झुंझलाहट महसूस कर सकते हैं क्योंकि लंबे समय से बिना तरक्की के एक ही जगह पर फंस गए हैं। घर के बड़े सदस्यों का आशीर्वाद बना रहेगा। पारिवारिक जीवन में आज का दिन मिला जुला रहेगा। पुराने दोस्तों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आप अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। आज किसी को उधार न दें, वापसी की उम्मीद कम है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आप अपने व्यवाहर पर नियंत्रण रखें। अपने जीवन साथी द्वारा किए गए कामों के चलते सम्मान मिलेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आज आप के कार्य की बहुत प्रशंसा होगी। कार्य बहुत सरलता से पूरे होंगे। सरकारी कार्यवाही से सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। बेस्ट फ्रेंड से फोन पर लंबी बातचीत होगी। इस राशि की महिलाओं को कोई अच्छी खबर पता चलेगी। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा बेहतर होगा। आपके रिश्तेदार आपके लिए समस्याएँ पैदा कर सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
कारोबार में प्रगति और आय में वृद्धि होगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी किन्तु आप फिजूलखर्ची से बचे रहेंगे। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। आप अपने करियर में सफलता के बेहद करीब होंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-संबंधों में बात का बतंगड़ न बनाएं और अहंकार से बचें।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां और रुकावटें आएंगी, परंतु दोपहर बाद परिस्थितियां संभल भी जाएंगी। आज आपको कई दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे। स्वभाव की उग्रता किसी के साथ मनमुटाव कराएगी ऐसी संभावना है ध्यान दें। बीमा करवाने की सोच रहे हैं तो दिन अनुकूल है। माता-पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 8 September 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।