राशिफल

राशिफल 8 नवंबर 2025 : आज भगवान शनि रहेंगे इन जातकों पर मेहरबान, जीवन में आएगा नया मोड, सुख समृद्धि बढ़ेगी, प्रेम जीवन रहेगा ठीक, लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर

Rashifal 8 November 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 8 November 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपके अपने घर किसी बिजली के उपकरण को लेकर आ सकते हैं। आप पिताजी से काम को लेकर यदि कोई सलाह लें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें और संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

किसी नुकसान की आशंका आपको लगातार भयभीत रख सकती है। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। चतुराई से काम करने की कोशिश करें। आत्म सम्मान को लेकर के चिंतित होने की जरूरत नहीं है। पारिवारिक अथवा सामाजिक गतिविधियों में भी अपना योगदान अवश्य दें। किसी अनुचित कार्य में रुचि लेना अपमानजनक स्थिति उत्पन्न कर सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस राशि के लोगों को कुछ ऐसे काम करने पड़ सकते है, जिन्हें करने का आपका मन नहीं है। हालांकि इसके साथ ही आपको भाग्य का भी भरपूर साथ मिलेगा और दोस्तों के साथ कही बाहर घूमने जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है। आपके मित्र और आपके परिवार के लोग आपका सहयोग कर सकते हैं। यात्रा तीर्थाटन इत्यादि से आपको लाभ प्राप्त होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

दिन भर की थकान से राहत पाने के लिए कुछ समय पारिवारिक लोगों के साथ में व्यतीत करें। उनके सानिध्य में समय व्यतीत करना आपको बहुत अधिक सुकून देगा। कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नेटवर्किंग तथा सेल्स में कार्यरत लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyअहम का टकराव आज आपका दिन खराब कर सकता है। जो कार्य आप शुरू करेंगे, उनमें आपको परिवार का सहयोग जरूर मिलेगा। इसके साथ ही पुराने रिश्तेदारों से मुलाकात होगी और उत्साहपूर्ण सूचना मिलने के भी आसार है। बिजनेस के उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। जमीन जायदाद के खरीदने का उत्तम समय है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करेंगे तो सफलता मिलने की पूरी गारंटी है। रिश्तेदारों से मिलने के लिए यह अच्छा समय है। आपको मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। बिजनेस के मामलों मे आप साथ के लोगों से थोड़े पिछड़ भी सकते हैं, सकारात्मक बने रहें।  वाहन विशेष रूप से सावधानी से चलाएं इस समय चोट लगने या दुर्घटना होने की आशंका है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन आपके लिए नेतृत्व और फोकस का है। आपकी नेचुरल लीडरशिप और आज की स्थिर ऊर्जा मिलकर आपको निर्णय लेने और मेहनत में निरंतरता लाने में मदद करेगी। काम में योजना और लगातार प्रयास से सफलता मिलने की संभावना है। रिश्तों में धैर्य और खुलकर बातचीत करने से गलतफहमियां नहीं होंगी। आध्यात्मिक रूप से, प्रार्थना, गहरी साँसें या ध्यान जैसी तकनीक मानसिक संतुलन और शांति बनाए रखेंगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आप किसी खास मामले में सही समय पर सही जगह मौजूद हो सकते हैं। आपके प्रेम संबंध में सकारात्मक घटनाक्रम होने की संभावना है। छात्र अपना काम पूरी एकाग्रता के साथ करेंगे। संपत्ति से जुड़े विवाद हो सकते हैं। घरेलू मामलों में धैर्य और संयम रखें। जीवन साथी के साथ पारिवारिक मामलों को लेकर नोकझोंक रहेगी। व्यर्थ की चिंताओं से मुक्ति मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी उत्पन्न हो सकता है। धन आगमन के कई मार्ग खुल सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी छोटी सी बात पर भी आप उदास हो जायेंगे या पुराने बेहतर समय को याद करने लगेंगे। कोर्ट केस अथवा संपत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से हल करने का प्रयास करें। किसी के स्वास्थ्य के मामले में उसकी आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस समय आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास चरम पर होगा, जिससे आप अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में पूरी तरह सक्षम महसूस करेंगे। रिश्तों में एक नई ताज़गी आएगी। आपको अपनों के साथ अपने विचार साझा करने का मौका मिलेगा, जिससे सामंजस्य और समझ बढ़ेगी। आज के दिन आप अपने आस-पास के लोगों को खुश कर सकते हैं और उनकी जरूरतों को समझने में उनकी मदद कर सकते हैं। पुराने मतभेदों को सुलझाने का यह एक अच्छा समय है, और आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyआप धर्म या समाज से जुड़ा कोई कार्य कर सकते हैं। अत्यधिक संवेदनशीलता नुकसानदायक हो सकती है। घर में चारो तरफ से खुशियां ही खुशियां आयेंगी। खर्च अधिक होने से थोड़ा तनाव रहेगा। पारिवारिक जीवन शुभ रहेगा और आप अपने जीवनसाथी के साथ आनंदमय समय बिताएंगे। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिल सकती हैं। किसी निकट परिजन के पारिवारिक मामले में दखल देना पड़ सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

व्यापार के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। किसी धार्मिक स्थल के दर्शन से तनाव कम होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सड़क पार करते समय भी आपको आज सावधान रहना होगा। ऊर्जा के संचार से मन खुश होगा। नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए एकदम सही दिन है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 8 November 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन राशि वालों के लिए सोने की अँगूठी पहनना होता है बहुत फायदेमंद, चमक जाती है सोने की तरह किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button