राशिफल

राशिफल 7 जुलाई 2025 : आज का सोमवार रहेगा इन जातकों के लिए शानदार, भगवान शिव की कृपा दृष्टि से होंगे सभी काम सार्थक, स्वास्थ्य देगा साथ, लेकिन इनको रहना होगा थोड़ा संभलकर

Rashifal 7 July 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 7 July 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज यदि आप अपनी योजनाओं पर एक बार फिर से विचार करके काम करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। यदि कोई अपना रूठ गया है तो आज उसे मना लें। ऑफिस में मानसिक रूप से पॉजिटिव रहना होगा क्योंकि स्थितियाँ कुछ मन मुताबिक नहीं दिखाई दे रही है। अधिकतर कार्य आपके बेहतर बने रह सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप सामाजिक और व्यावसायिक समारोहों में शामिल होंगे। पारिवारिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा, आज के दिन आप परिवार के लोगों के बीच संतुलन बनाने के लिए उनसे खुलकर बात कर सकते हैं। आर्थिक परिस्थिति में कुछ बड़ा सुधार होता आपको देखने को मिल सकता है। बहनों से मनमुटाव होने के कारण पारिवारिक माहौल तनावग्रस्त रह सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस राशि के लोगों को कुछ समय खुद के लिए भी निकलना चाहिए और अपने आने वाले जीवन तथा लक्ष्य के बारे में सोचना चाहिए। बता दे कि किसी बात के कारण आपको निराशा हो सकती है, ऐसे में किसी जरूरतमंद को अन्न दान करे, इससे मन प्रसन्न होगा और धन लाभ भी होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपने खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित बनाए रखें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस राशि के लोग अगर भूमि संबंधी कोई खरीददारी करने की योजना बना रहे है, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दीजिये और आज का दिन शेयर मार्किट में निवेश करने के लिए काफी अच्छा है। इसके इलावा आज के दिन कोई व्यक्ति आपकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सावधान रहे और आज आपका स्वास्थ्य एकदम सही रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyकार्यों में अनावश्यक रूप से विलंब होगा। किसी से विवाद होने की संभावना है, जिसकी वजह से दिल को चोट लग सकती है। छात्रों को कुछ नया करने का मौका मिल सकता है। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। वर्तमान मौसम की वजह से एलर्जी और गर्मी जनित परेशानी महसूस होगी। इस समय हाइजीनिक रहना बहुत जरूरी है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन आपको कुछ कर दिखाने का मौका दे रहा है। सरकारी लाभ मिलने के योग हैं। प्यार के लिए आज दिन बेहतर हैं। आज निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएँ, उनपर विचार करें। पारिवारिक जीवन में अचानक कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है जिससे घर का माहौल आज तनावपूर्ण रहेगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपको मिल रहे हर एक अवसर को हां कहना आपके लिए तकलीफ का कारण बन सकता है, चुनाव करते समय काम का महत्व आपके लिए कितना है और क्या फायदा है, इस बात को ध्यान में रखते हुए करें। किसी कागजी करवाई के लिए जोखिम उठाना पड़ सकता है। शारीरिक कष्ट की आशंका प्रबल है अत: लापरवाही न करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज के दिन आपका अपने काम में पूरा ध्यान लगा रहने वाला है। इस समय आपकी मेहनत भी बढ़ती दिखाई देगी। बेवजह के खर्चे बढ़ने से आर्थिक पक्ष डगमगा सकता है। इस राशि के कुछ जातक विदेशी स्रोतों से आज के दिन लाभ कमा सकते हैं, विदेशी कंपनियों में काम करने वालों को अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं। मौज-शौक की वस्तुएं नए वस्त्राभूषण तथा वाहन वगैरह की खरीदारी होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

परिस्थिति सकारात्मक है, इसका अधिक से अधिक उपयोग करने की आवश्यकता होगी। गलत लोगों के साथ भावनात्मक तरीके से उलझना आपके लिए नुकसान का कारण बन सकता है। किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता करने से आप के आपसी संबंध और मजबूत बनेंगे। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद करने से बना बनाया काम बिगड़ सकता है। सेहत के लिए दिन कमजोर है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। रिश्तों में नई शुरुआत होने के योग हैं। किसी ऐसे शख्श का फोन आ सकता है जिससे आप बहुत लंबे समय से बात करना चाहते थे। आज आप हड़बड़ी में कोई काम की बात ठीक से न समझ पाएं, इसलिए बेहतर होगा जल्दबाजी करने से बचें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyव्यवसायिक दृष्टि से समय उत्तम है। आप को अपनी मेहनत तथा योजनाओं में उचित सफलता हासिल होंगे। सिर्फ बाहरी अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कार्यों में ही व्यस्त रहें। हालांकि अपने मन मुताबिक कार्यप्रणाली रखने के लिए थोड़ा अतिरिक्त प्रयास करना पड़ सकता है। बुजुर्गों से आपके विचार न मिलने के कारण थोड़ा सा मतभेद हो सकता है। इसके इलावा आप जिस चीज को लेकर काफी समय से तनाव में है, उससे मुक्ति मिल सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज घर-परिवार में खुशियां आएंगी और शांति का माहौल बना रहेगा। आध्यात्मिक क्षेत्र में इस राशि के जातकों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। पिता के साथ आपके संबंधों में निखार आएगा, अपने दिल की बातें पिता के साथ शेयर कर सकते हैं। परिस्थितियों से निपटने के लिए कूटनीति का उपयोग करें। आर्थिक पक्ष में समय अनुकूल नहीं है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 7 July 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : सूर्यास्त के समय भूलकर भी ना करे ये गलतियां, माँ लक्ष्मी होती है नाराज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button