
राशिफल 7 अगस्त 2025 : आज भगवान विष्णु रहेंगे इन जातकों पर प्रसन्न, अटके काम होंगे पूरे, घरेलू जीवन में आएंगी खुशियां, लेकिन विरोधी कर सकते हैं थोड़ा परेशान
Rashifal 7 August 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 7 August 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। काफी समय से अटका हुआ धन पुनः मिल सकेगा। आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। छात्रों और श्रमिक वर्ग के लिए दिन शुभ नहीं है किन्तु आपको अपने लक्ष्यों और महत्वाकांक्षाओं की प्राप्ति के प्रति गतिशील रहना चाहिए। ज्यादातर मामलों में आप नुकसान से बच जाएंगे।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज नौकरी और व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी तरह होगी। आपको धन लाभ हो सकता है। व्यवसायिक कार्यों में अभी गति धीमी ही रहेगी। इस समय अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। नए कार्यस्थल से जुड़ने या नई परियोजनाओं और उपक्रमों को शुरू करने के लिए दिन ज्यादा अनुकूल नही है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आपको मानसिक कठिनाइयां परेशान कर सकती हैं। किसी नए व्यक्ति से बनाया गया सम्बन्ध आपको फायदा पहुंचा सकता है। कुछ समय परिवार संबंधी जरूरी वस्तुओं की खरीदारी में भी समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। पेट संबंधी विकार हो सकता है। फिजूलखर्ची से बचे। परिवार के लोग आपके साथ खड़े रहेंगे। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
किसी व्यक्ति के प्रति विश्वास बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। लेकिन जब तक उनकी ठीक से पहचान नहीं होती तब तक व्यक्तिगत जीवन संबंधित गोपनीय बातें की चर्चा ना करें। घर में रूपए-पैसों को लेकर या स्वास्थ्य संबंधित दिक्कते आ सकती है। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा। गौशाला में हरा चारा डलवाएं।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। प्रभावशाली लोगों की मदद से आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। अगर कोई भवन संबंधी निर्माण रुका हुआ है तो उसके संदर्भ में योजना बनाने का उचित समय है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज आपका अपने प्रेमी या जीवनसाथी के साथ किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं लें। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। आज वाहन चलाना आपके लिए हितकारी नहीं है। आवास संबंधी समस्या हल होगी। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएँगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज मित्रों व स्वजनों के साथ घूमना-फिरना आनंदप्रद हो सकता है। वाणी में सौम्यता तो रहेगी, परन्तु क्रोध के अतिरिक्त से बचें। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। जिससे चहल-पहल का माहौल रहेगा। किसी अविवाहित व्यक्ति के विवाह संबंधित बातचीत भी चल सकती है। कोई फैसला तुरंत लेने का दबाव भी आप पर हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आप अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं। जो लोग आपके करीब हैं, वे आपका गलत फायदा उठा सकते हैं। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनी रहेगी। अचानक दूर संचार माध्यम से अप्रिय सूचना मिल सकती है, जिससे आपका मन हताश रहेगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। किसी व्यक्ति के साथ बेकार के विवाद होने की संभावना बन रही है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
किसी विशेष मुद्दे को लेकर कहासुनी होने की आशंका है। अगर आप कहीं घूमने जाना चाहते है तो परिवार के किसी बड़े से सलाह जरूर करें। प्रेम जीवन में आपको सकारात्मक नतीजे हासिल होंगे। पैतृक संबंधी मामलों को किसी की मध्यस्थता से सुलझाने का प्रयास करें। आज अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे, तो सफलता जरूर मिलेगी।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज आप बहुत ऊर्जावान रहेंगे। यह समय आपको सपनों को सच करने का है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कुछ लोगों को महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। सोच-समझकर फैसला लें। आज आपकी तारीफ होगी। धन लाभ होगा। परिवार के सहयोग से समस्याओं का समाधान हो जाएगा। सामाजिक कार्य सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आपको सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंने का मौका मिलेगा। परिवार की ओर से आज आपको कोई सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में भी आज आपके साहस और पराक्रम की सराहना होगी। निकट सम्बन्धों में खींचतान रह सकती है। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
अच्छे धार्मिक कार्यों में आपका दिन व्यतीत होगा और दान करने में आपका दिन जाएगा। आज आपके मन में काफी पॉजिटिव विचार आने से दिन शुभ होगा और अच्छे कार्य करने के लिए आप प्रेरित होंगे। कई लोग आपकी देखा-देखी कर सकते हैं। आज आप किसी की अलग ढंग से मदद कर सकते हैं। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं, सतर्क रहें।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 7 August 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।