राशिफल

राशिफल 5 मई 2025 : आज भगवान शिव की बरसेगी इन जातकों पर असीम कृपा, मनोनुकूल होंगे सभी सोचे हुए काम, प्रेम संबंध होंगे मधुर, लेकिन ये रहें थोड़ा सावधान

Rashifal 5 May 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 5 May 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

किसी निकटजन के साथ कुछ गलतफहमी हो सकती है। जिस मौके की आपको काफी दिनों से तलाश थी, उससे संबंधित जानकारी प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेंगी। हो सकता है व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आप अपनों के लिए समय न निकाल पाएं। आपकी यह बात बच्चों को नाराज कर सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना आपको सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा होना पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेंगे। अधूरे काम पूरे होंगे। बिजनेस या नौकरीपेशा लोगों की कोई यात्रा हो सकती है। संतान की प्रगति से संतोष होगा। आपके और आपके परिवार के बीच कोई बाहरी व्यक्ति दूरी पैदा करने की कोशिश कर सकता है उस से सावधान रहें। मन और स्वभाव में उतार चढ़ाव रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

यदि आप जल्दबाजी में कोई निर्णय लेते हैं तो आपको बाद में पश्चाताप करना पड़ सकता है। आप मनोरंजन तथा घूमने- फिरने में समय व्यतीत करेंगे। फिर भी सांसारिक मामलों के विषय में आपका व्यवहार उदासीन रहेगा। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में थोड़ी उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी को खुश करने के लिए आप कोई उपहार देंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। छात्र जिस भी काम को पूरे मन से करेंगे सफलता जरूर मिलेगी। आज किसी यात्रा पर निकल सकते हैं। आप थोड़े परेशान रह सकते हैं। आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें तो ही आपके लिए अच्छा होगा। जो लोग मुनाफा लेकर काम करते हैं उनके लिए आज का दिन शुभ है, मुनाफा कमाएंगे। अपने उधार चुकाने में आप स्वयं को सक्षम बना सकेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। प्रेम-संबंध को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी। नौकरी करने वाले जातकों को भी अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। वरिष्ठ आपके द्वारा किए हुए कार्यों की खूब प्रशंसा करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। माता-पिता और गुरूजनों से संबंध मधुर रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाये तो आज का दिन आपके लिए बेहतर सिद्ध होगा। आपको जीवन में जिस चीज की जरूरत होगी, आपको उसकी उपलब्धता आसानी हो जाएगी। आप व्यवस्थित रुप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। किन्हीं कारणों की वजह से घर के लोग नाराज हो सकते हैं, इन्हें दूर करने का प्रयास करें। निवेश के लिए की गई आपकी प्लानिंग सफल होगी। आज कोई सृजनात्मक प्रवृत्ति हो सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआपकी सृजनात्मक शक्ति आज श्रेष्ठ रहेगी। शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थता का अनुभव करेंगे। आपको अपने घर की साफ सफाई को लेकर विशेष प्रबंध करना होगा। यदि सैन्य विभाग में जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको प्रयास बढ़ा देना चाहिए। आपके ऊपर काम का बोझ रह सकता है, काम के प्रति आपकी निष्ठा देखने को मिलेगी। मानसिक रूप से राहत महूस करेंगे। आज वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप सभी कार्य तन-मन से स्वस्थ रहकर करेंगे। किसी से भी अपनी बात जबरदस्ती मनवाने की कोशिश न करें। बेवजह की बातों से खुद को दूर रखें और अपने काम पर फोकस करें। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। नजदीकी रिश्तों में कोई अनबन हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

परिवार के सदस्यों के साथ छोटी यात्राओं या भ्रमण की योजना बन सकती है। वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें। मानसिक रूप से भी कुछ अस्वस्थता का अनुभव होगा। मनोरंजन और आनंद के पीछे खर्च होगा। सम्बंधियों के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखें। आज उधारी और वसूली के मामलों में किसी से विवाद न करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको अपना सच्चा प्यार मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन आरामदायक और शांतिपूर्ण रहेगा। आज आप पारिवारिक संबंधों को महत्व देंगे। अविवाहित लोगों को कोई विवाह प्रस्ताव भी आज मिल सकता है। कोई दोस्त या बिजनेस का साथी पैसा कमाने का भी नया तरीका बता सकता है। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपके व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी। आज भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें। यदि आप मेहनत से प्रयास करते रहेंगे तो आप को अपेक्षित नतीजे मिलेंगे। एक नई परियोजना स्टार्ट कर सकते हैं। आपको अपने कामों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप पैसों के मामले में बेवजह परेशान हो सकते हैं। मन-मुताबिक कोई काम पूरा होने पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyपैसों को लेकर सावधानी जरूर रखें। चोट लगने की संभावना है। फालतू खर्चे भी बढ़ने के योग हैं। छोटे व्यापारी को आज लाभ होता दिखाई दे रहा है। सेहत में स्किन की देखभाल करनी होगी, नया प्रोडक्ट सोच-समझ कर प्रयोग करें। आपके कारण किसी खास काम में देरी हो सकती है। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 5 May 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर में कबूतर-चिड़िया का घोंसला शुभ होता है या अशुभ, जानिए पक्षियों के घर में आने के सही मायने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button