
राशिफल 5 जुलाई 2025 : आज भगवान शनि रहेंगे इन जातकों पर मेहरबान, धन संपदा में होगी वृद्धि, संतान सुख संभव लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर
Rashifal 5 July 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 5 July 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
कुछ पारिवारिक विवाद आज हल होने से घर में सुकून और शांति पूर्ण वातावरण रहेगा। आप अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों पर भी ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। कोई प्रॉपर्टी लेना चाहते हैं तो इस समय अच्छे योग बन रहे हैं। किसी प्रकार के बोनस या तरक्की की संभावना है। आज अपने गुस्से को नियंत्रण में रखें किसी से बहस भी हो सकती है। व्यायाम और योगा को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज आपको संतान की चिंता रहेगी। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। स्वास्थ्य के संदर्भ में आज आप चिड़चिड़े हो सकते हैं। मन की बात कहने और दूसरों से बातें करने में भी आपको पूरी रुचि रहेगी। बीती बातें मन में चलती रहेंगी। यात्रा की योजना बन सकती है। दूसरों की मदद भी करनी होगी। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज के दिन नए व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं। बिजनेस का दायरा बढ़ने की संभावना है। संतान के शिक्षा से संबंधित कोई बाधा आ सकती है। जिस को दूर करने में शाम तक का वक्त लग सकता है। प्रेम जीवन में जी रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज कुछ मामलों में मन मार कर समझौता करना पड़ सकता है। किसी कानूनी कार्रवाई को लेकर आज आप कुछ तनाव में रहेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने के आसार हैं। घर की मरम्मत आदि पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। बड़े रोजगार के अवसर आप का इंतजार कर रहे हैं। संतान पक्ष से आपको खुशखबरी मिलेगी।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज अचानक धन लाभ के योग हैं। खर्चा भी ज्यादा रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी से मनमुटाव दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। बातचीत से यह संभव है इसलिए आज खुलकर अपने प्रिय के सामने अपना पक्ष रखें। संतान या शिक्षा को लेकर यदि आप कोई प्रयास कर रहे थे, तो आपकी मेहनत का फल मिलने वाला है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं। आज के दिन आप अपने कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। राजनैतिक संम्बन्धों से आज आपको लाभ मिल सकता है। कुछ कामों में भाग-दौड़ हो सकती है। साथ के किसी व्यक्ति से फालतू बहस होने की भी संभावना है। निजी जीवन की समस्याओं का समाधान होगा। सेहत के लिए आज का दिन मध्यम परिणाम देने वाला होगा।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। थोड़ा धैर्य रखना होगा। अपने काम से काम रखें। अपने मन की बात, दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। उनसे आपको मदद मिलेगी। समय पर काम निपटाने का दबाव आप पर हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज सभी कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलने के भी योग बन रहे हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आपके किसी वहम की वजह से किसी संबंधी के साथ कहासुनी जैसी स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा कि दूसरों के मामले से खुद को अलग ही रखें।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। काफी समय से अटका हुआ धन पुनः मिल सकेगा। आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। छात्रों और श्रमिक वर्ग के लिए दिन शुभ नहीं है किन्तु आपको अपने लक्ष्यों और महत्वाकांक्षाओं की प्राप्ति के प्रति गतिशील रहना चाहिए। ज्यादातर मामलों में आप नुकसान से बच जाएंगे। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
भाग्य वृद्धि के साथ आकस्मिक धन लाभ होगा। विदेश से अच्छे समाचार आएंगे। भाइयों के सहयोग से सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कानूनी मामलों में जीत मिलेगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपके रिश्तेदार आपकी निजी जिंदगी को लेकर कुछ महत्वपूर्ण सलाह दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में तनाव उत्पन्न हो सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आप बहुत ऊर्जावान रहेंगे। यह समय आपको सपनों को सच करने का है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कुछ लोगों को महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। सोच-समझकर फैसला लें। आज आपकी तारीफ होगी। धन लाभ होगा। परिवार के सहयोग से समस्याओं का समाधान हो जाएगा। सामाजिक कार्य सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आपकी मेहनत रंग लाने वाली है। बेहतर जीवन का मजा लेने में सक्षम नजर आ सकते हैं। मन में ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। आज के दिन लाभ की स्थिति बनी हुई है। आज आपक आय के स्त्रोतों को विकसित करने में भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। घर की सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। आपके द्वारा किए गए कार्य समाज और परिवार दोनों के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 5 July 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।