राशिफल

राशिफल 5 जुलाई 2021 : आज का सोमवार इन जातकों के लिए रहेगा बेहद शुभ, बरसेगी शिव परिवार की अपार कृपा, सभी अधूरी मनोकामनाएं होंगी पूरी

Rashifal 5 July 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 5 July 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस समय आपको किसी को भी धन देने से बचना चाहिए। निवेश करते समय अधिक सचेत रहे हैं। परिवार के लिए समय ठीक है, आपको परिजनों का सहयोग मिलेगा। पुराने काम पूर्ण होने के आसार बन रहे है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई डील हो सकती है। लेकिन फैसले लेने में ज्यादा देर ना लगाएं। वरना कोई रुकावट आ सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज से आप नयी जीवनशैली की शुरूआत करेंगे जिसमें आपके प्रयास फलीभूत होंगे। सफलता के लिये काफी जोश और धैर्य की आवश्यकता है। यदि किसी व्यक्ति की चिंता आपको सता रही है तो इसका जिक्र उनके साथ करें, ताकि उनके द्वारा होने वाली गलतियों का अहसास उन्हें हो। मन में काल्पनिक विचारों का प्रभाव रहेगा। अपनी समझदारी का परिचय देते हुए, भ्रम की स्थिति से निकलना होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य ही बनी रहेगी। आप कुछ झुंझलाहट महसूस कर सकते हैं क्योंकि लंबे समय से बिना तरक्की के एक ही जगह पर फंस गए हैं। आज आप अपने अतीत की यादों में खोए रह सकते हैं। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता पाने से सुकून महसूस करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की परेशानियां रहेंगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

लवमेटस एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी छोटी-मोटी बात को लेकर भी आपके प्रिय से आपकी नोंक-झोंक हो सकती है। बच्चें खेल कूद में अपना समय बिताएंगे। किसी संबंधी द्वारा कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन व्यथित रह सकता है। जिसकी वजह से आपकी कार्य क्षमता भी प्रभावित होगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपको उन लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के प्रति सचेत रहना होगा जिनकी आप परवाह करते हैं। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होने के योग बने रहेंगे। आज आपमें ऊर्जा की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। काफी समय से कोई रुका हुआ या अटका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। भविष्य संबंधी योजनाओं पर भी ध्यान केंद्रित रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyपरिवार में किसी से वार्तालाप करते समय शब्दों को तोलकर कर बोलना आज हितकर होगा। अन्यथा घर के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आपके द्वारा की गई कोशिशों का फल अवश्य प्राप्त होगा। करियर में आगे बढ़ने के सुनहरे मौके मिलेंगे। काम को लेकर आप सजग रहेंगे। परंतु कम आत्मविश्वास के चलते काम करने में खुद को आप असजह पा सकते हैं। सेहत पर विशेष ध्यान बनाए रखें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

दिन की शुरुआत में आपको उदास महसूस हो सकता है, लेकिन जैसे दिन आगे बढ़ता जाएगा, आपको विश्वास और उत्साह दोनों भी महसूस होने वाला है। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी की आशंका है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। आज यात्रा करना आपके लिए सही नहीं रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। नियमित रूप से योगा और व्यायाम पर भी ध्यान दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज कुछ नया करने का मौका मिलेगा, इससे पीछे न हटें। आपके मन में जो भी बातें घूम रही हैं, उन पर किसी और के साथ सोच-विचार करेंगे, तो फायदा होगा। किसी खास मामले को लेकर परिवार से बातचीत हो सकती है‌। पिता के अनुशासित व्यवहार से आप कुछ परेशान हो सकते हैं। रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव नजर आएगा, जिसके कारण कुछ देर मानसिक तकलीफ हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आर्थिक दृष्टिकोण की बात करें तो आपके खर्चों में गिरावट देखने को मिलेगी और इनकम के कई नए रास्ते खुलेंगे। आपको कुछ ऐसे अवसर मिल सकते हैं, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। काम की अधिकता के चलते पारिवारिक उपेक्षा न करें। किसी भी धार्मिक विवाद में उलझना ठीक नहीं। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। ध्यान रखें कि कोई कार्य रुकने से धन संबंधी नुकसान भी हो सकता है अथवा कोई उपलब्धि हाथ से निकल सकती हैं। रुपए-पैसे का लेनदेन सावधानी से करें। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। आपके ऊपर बनी हुई कुछ जिम्मेदारियों को परिवार के लोगों के साथ भी बांटने की कोशिश करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपकी जरूरत पूरी हो रही है, फिर भी आर्थिक पक्ष मजबूत न रहने के कारण चिंता आपको सताती रहेगी। परिवार से जुड़े खर्च अचानक से बढ़ सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। अनाथालय में भोजन के लिए धनराशि भेंट करें। किसी भी व्यक्ति पर तुरंत विश्वास न दिखाएं। आपके स्वभाव का लोग गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज ग्रह स्थिति तथा भाग्य आपके पक्ष में हैं। जिससे समाज में भी आपका रुतबा बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। घर के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने के कारण आप काफी तनाव में रहेंगे। आप दूसरों की बात जल्दी मानते है इसलिए किसी की चिकनी चुपड़ी बातो में न आएं। प्रियजनों की बातों को सुनें, किंतु अपना विचार भी व्यक्त करें। मौसमी बीमारी होने की संभावना ज्यादा है स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 5 July 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन राशि वालों के लिए सोने की अँगूठी पहनना होता है बहुत फायदेमंद, चमक जाती है सोने की तरह किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button