राशिफल

राशिफल 5 अगस्त 2025 : आज भगवान बजरंग बली हनुमान जी हरेंगे इन जातकों के संकट, अनुकूल रहेंगे ग्रह नक्षत्र, बढ़ेगा समाज में नाम, लेकिन स्वास्थ्य कर सकता है थोड़ा परेशान

Rashifal 5 August 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 5 August 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज अपने साहसिक निर्णयों से दूसरों पर अपनी छाप छोड़ेंगे। आपकी बुद्धिमत्ता और कार्यकुशलता की लोग प्रशंसा करेंगे। आपके अधिकार क्षेत्र में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए भी कोई अच्छी खबर आ सकती है। मान-सम्मान और धन लाभ के लिए दिन उत्तम रहेगा। किसी पुराने प्रयास का सकारात्मक परिणाम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

ये समय अपनी कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाने का है किसी प्रोफेशनल व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। पत्नी-पत्नी के बीच संबंध मधुर बने रहेंगे। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों के प्रति संवेदनशीलता जरूरी है। अन्यथा दूरियां आ सकती हैं। बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। कुल मिलाकर दिन शांति पूर्ण तरीके से व्यतीत होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन आपके लिए यश, सम्मान और इच्छापूर्ति का होगा। आप जिस सफलता का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वह आज आपके द्वार खटखटा सकती है। हालांकि मन में कुछ उलझनें रह सकती हैं, लेकिन यदि आप मित्रों या विश्वसनीय लोगों से सलाह करेंगे तो समाधान भी निकल आएगा। पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

भविष्य संबंधी कुछ बातें आपको चिंता में डाल सकती हैं। काम को लेकर तनाव महसूस करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फायदेमंद होगी। बहस और चर्चा से दूर रहें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें। जो लोग आज किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने जा रहे थे, तो उनका यह कार्यक्रम टल सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन करियर के लिहाज से शुभ संकेत लेकर आया है, खासकर वे लोग जो एक्सपोर्ट-इंपोर्ट या मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं। आज आपको कोई बड़ा अवसर मिल सकता है, लेकिन उसके लिए हर चुनौती को आत्मविश्वास से स्वीकार करना होगा। दिनभर खर्चे अधिक रहेंगे, इसलिए फिजूलखर्ची से बचना जरूरी होगा। शॉपिंग करते समय बजट का ध्यान रखें और सिर्फ जरूरी चीजों पर ही पैसा खर्च करें। सेहत का ध्यान रखें और खानपान में लापरवाही न करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyआज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। जिस बात को आप अपने जीवन का अंग बनाना चाहते थे, उस बात पर काम करना आप शुरू करेंगे। आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा।  कुछ लोग आपके लिए रुकावट तथा अवरोध भी उत्पन्न कर सकते हैं इसलिए चिकनी चुपड़ी बातों में ना आए। आज परिवार में परिजनों का आमोद प्रमोद होता रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन विशेष रूप से कामकाज में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आप कोई भी कठिन कार्य पूरी लगन और परिश्रम से पूरा करेंगे और आपके अंदर छिपी क्षमता आज खुलकर सामने आएगी। आपके मन की आवाज ही आज आपकी सबसे बड़ी सलाहकार बनेगी, जो सही समय पर सही निर्णय लेने में मदद करेगी। धन के मामलों में दिन शुभ रहेगा, अचानक से कोई रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज अपने सभी कार्यों में विशेष सावधानी और समझदारी बरतनी होगी। आप अपनी दिनचर्या को जितना व्यवस्थित रखेंगे, उतना ही जल्दी सफलता आपके कदम चूमेगी। आज किसी पुराने अधूरे काम को पूरा करने का उत्तम समय है। जोखिम पूर्ण कार्यों में भी लाभ मिलने की संभावना बनी रहेगी। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं जिससे कई वित्तीय परेशानियां हल होंगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

किसी भी प्रकार के नए काम की शुरुआत अभी न करें। आज व्यक्तिगत कार्य में मन नहीं लगेगा। आज आपको स्थिर होकर काम करने के आवश्यकता है। सम्‍मान और प्रशंसा के साथ ही रुपये-पैसे का भी फायदा होगा। कीर्ति की वृद्धि होगी और शत्रुओं का नाश होगा। सफलता की प्राप्ति से हर्ष होगा। पार्टनर के साथ किसी भी विवाद को ज्यादा तूल न दें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे। धन की आवक बनी रहेगी, वहीं खर्च भी बढ़ सकते हैं। विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। रिश्तों के मामलों में प्रगति होगी‌। आपके संबंध मजबूत हो सकते हैं। दिमाग में उथल-पुथल हो सकती है, लेकिन आपको फायदा भी होगा‌। किसी बहुत ही पुराने प्रिय मित्र से मुलाकात होगी। किसी प्रोजेक्ट के लिये आपको अपनी राय देने का मौका मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आत्मविश्वास और धैर्य का दिन रहेगा। आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी जिससे आप अपने कामकाज में पूरी निष्ठा से जुटे रहेंगे। ऑफिस या कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा लिए गए निर्णय आपको मान-सम्मान और नई जिम्मेदारियां दिला सकते हैं। आपके वरिष्ठ अधिकारी आपके पक्ष में रहेंगे और आपके सुझावों को महत्व देंगे। आर्थिक दृष्टि से भी दिन अच्छा रहेगा और पुराने प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज के दिन आपको किसी से वादा करने से बचना होगा, क्योंकि आपने जो भी दिया हुआ वादा, वह पूर्ण करने में असफल रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की सलाह दी जाती है। चापलूसी यह ज्यादा इधर-उधर की बातों में अपना समय नष्ट करने से बचें। आपको अपने अंदर की प्रतिभा को पहचानने की आवश्यकता है। प्रेम जताने के लिए दिन ठीक है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 5 August 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : तुलसी की जड़ को तिजोरी में रखना होता है बेहद शुभ, जानिए विस्तार से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button