राशिफल

राशिफल 7 फरवरी 2022 : आज भगवान शिव के आशीर्वाद से चमकेगा इन जातकों का भाग्य, लेकिन इनके लिए रहेगा समय थोड़ा कष्टकारी, समझदारी से रखें हर कदम

Rashifal 7 February 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 7 February 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

घर के रखरखाव या परिवर्तन संबंधी कोई योजना बन रही है तो उससे संबंधित कार्य करने के लिए समय अनुकूल है। कोई भी फैसला लेने से पहले परिवार वालों या किसी नजदीकी मित्र की सलाह अवश्य लें। पूजा-पाठ में मन लगेगा। आप इस समय अपने घर और परिवार पर ध्यान केंद्रित करेंगे। पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधों में किसी दूसरे के आगमन से व्यथित न हों।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन अच्छा गुजरने वाला है। जहाँ एक तरफ जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी, वही दूसरी तरफ परिवार के किसी सदस्य के कारण तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नए एग्रीमेंट और समझौते होने की संभावना है। जरूरी बातों को किसी बाहरी व्यक्ति से शेयर न करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

करियर के हिसाब से आज का दिन आलस भरा हो सकता है। हालांकि आज के दिन कोई नया प्रोजेक्ट भी हाथ लग सकता है, जिसका आपको काफी समय से इंतजार था। आप प्रसन्नतापूर्वक सभी चुनौतियों को पार कर जाएंगे। दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। वर्तमान वातावरण की वजह से मन में नकारात्मक विचार उठ सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

बता दे कि इस राशि के लोगों के वैवाहिक जीवन में परेशानी हो सकती है। इसके इलावा हंसी मजाक में कही गई बातों को गंभीरता से न ले और किसी पर शक करने से बचे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे और जल्दबाजी में बड़ा फैसला न करे। प्रेमी या जीवनसाथी के प्रति आपका व्यवहार थोड़ा अड़ियल रहेगा, जिसका असर आपके संबंधों पर पड़ सकता है। नौकरी में आपका प्रभाव जमेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आप दूसरों के लिए मददगार होंगे और लोग इसके लिए आपका बहुत सम्मान करेंगे। आज पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं, इसलिए सिर्फ अच्छी यादों को ध्यान कर मन को ऊर्जा से भरें। अविवाहित व्यक्तियों के लिए उचित रिश्ता आने की संभावना है। गुस्से में आकर कोई गलत काम कर सकते हैं। माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा। शाम को उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

ग्रह स्थिति पूर्णता आपके पक्ष में है। उन्नति के नए-नए अवसर मिलने वाले हैं। उचित समय पर सही निर्णय लेने का प्रयास करें। आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। इस समय अपनी फाइलें और डॉक्यूमेंट संभालकर रखें। पैसों की स्थिति में सुधार लाने की पूरी कोशिश करेंगे। आज बिना समझे-बूझे किसी कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें। कुछ समय प्रकृति के साथ भी व्यतीत करना खुशी देगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

जिन लोगों से आपको पैसे लेने हैं, उनसे वसूली भी कर सकते हैं। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है। अपने इंटर पर्सनल स्किल्स को बेहतर बनाने पर काम करें। प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है। घर वालों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आपको शांति व सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। करियर में कुछ बदलाव आ सकते हैं। प्रियजनों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। अपने जिद्दी स्वभाव को त्याग दें, नहीं तो किसी के साथ विवाद होने की संभावना है। आप अपनी व्यक्तिगत मर्यादा से बाहर निकलकर कुछ नई बातों का अनुभव भी ले पाएंगे। सामाजिक ख्याति बढ़ सकती है। अंदरूनी स्वास्थ्य परेशान कर सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको भविष्य के लिए पैसे जमा करने चाहिए, नहीं तो आगे आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता का समाधान मिलेगा। आर्थिक मामलों को भी निपटाने के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज मेहमान घर आ सकते हैं। यात्रा व वाहन चलाने में पूरी सावधानी बरतें। किसी भी सहकर्मी के साथ किसी भी प्रकार के विवाद में न उलझें। तनाव की अधिकता रह सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

घर-परिवार में सुकून भरा वातावरण रहेगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए उचित रिश्ता आने की संभावना है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा कर आप अपना रुतवा बढा सकते हैं। भाई-बहनों की सामाजिक स्थिति में अप्रत्याशित और अचानक वृद्धि होगी। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और काफी उत्साहित भी रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें नहीं तो बड़ा नुक्सान हो सकता है। कभी-कभी सपनों में ही योजनाएं बनाते रहते हैं, इसलिए कल्पना में न जी कर हकीकत में आएं। संतान की भी किसी समस्या को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। मकान तथा वाहन की खरीदारी करने से पहले जानकारों की राय जरूर ले लें। आपके या जीवनसाथी के करियर में अचानक कुछ बदलाव भी आ सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज आपके सभी काम बन जाएंगे, इसलिए अपने प्रयासों में तेजी लाएं। समय का पर्याप्त सदुपयोग करते हुए पिछले कार्यों को आज ही निपटाएं। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। व्यर्थ के विवादों से बचें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। कोई पालतू जानवर आपको नुक्सान पहुंचा सकता है। धन की रुकावट के कारण आपको वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 7 February 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हमेशा बाएं हाथ की अनामिका उंगली में ही क्यों पहनाई जाती है सगाई की अंगूठी, जानिए इसके पीछे की दिलचस्प वजह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button