राशिफल

राशिफल 16 जून 2025 : आज इन जातकों पर बरसेगी भगवान शिव की असीम कृपा, बढ़ेगा घरेलू कारोबार, आएगी जीवन में नई उमंग लेकिन इनको रहना होगा थोड़ा सावधान

Rashifal 16 June 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 16 June 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

अपनी जरूरतों पर काबू रखें, क्योंकि अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं। मान- सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें। पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है। परिवार में माता-पिता का सहयोग सबसे अधिक मिलेगा। थकान की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती है इसलिए काम के साथ-साथ आराम भी लेना आवश्यक है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

नकारात्मकता से बचें, केवल अच्छी बातों पर ध्यान दें। किसी परिजन को मुश्किल समय में आपकी जरूरत पड़ सकती है। नौकरी के क्षेत्र में तबादला होने की संभावना नजर आ रही है। जमीन की खरीद-फरोख्त संबंधी कार्यों को अभी स्थगित रखें, ज्यादा लाभ होने की संभावना नहीं है। घर में सुकून और शांति भरा वातावरण रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों में ना पड़कर अपने कैरियर पर ध्यान दें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज से आपके हर बिगड़े काम बनने लगेंगे और आप अपनी जीवन में अपार सफलता प्राप्त करेंगे। ऑफिस में कुछ लोग आज आपकी काबिलियत से प्रभावित होंगे। आज जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। आज व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवारिक जीवन में आ रही सभी दिक्कते दूर होंगी। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों और प्रतियोगियों को बहुत पीछे छोड़ते हुए आगे बढ़ेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप मित्रों और संबंधियों की खबर से आनंदित होंगे। पुराने अधूरे काम भी आप पूरा कर सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज अच्छी सेविंग कर सकते हैं। आपको कुछ महत्वपूर्ण मामलों में परिवार के सदस्य ही सही सलाह मशवरा करना होगा, नहीं तो कोई बाहरी व्यक्ति आपको कोई गलत सलाह दे सकता है। आपको ऐसी जगहों से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहाँ से आपने इसकी कभी सोचा भी न हो।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके सामने बहुत सारी चीजें होंगी और आप अपनी मीठी उत्तेजना का आनंद लेने में सक्षम होंगे। आज किसी प्रकार की चोट लग सकती है। लापरवाही के कारण पढ़ाई-लिखाई में परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी आपके ऊपर आ सकती है और आप उसे ठीक से निभा पाएंगे। उलझे हुए मामलों को सुलझाना आपके लिए आसान हो सकता है‌। खर्चों की अधिकता रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyआज आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। सपनों का डर छोड़ें और अपने रोमांटिक साथी के साथ जुड़ें। कामकाज के मामले में आज आपकी आवाज़ पूरी तरह सुनी जाएगी। दूसरों को धैर्य के साथ सुनें। आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। जोखिमपूर्ण निवेश कर सकते हैं। आप शांत रहेंगे और समस्या को सुलझाने में सक्षम होंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज काम में हर तरह से आपको आसपास वालों का सपोर्ट मिलेगा। उचित सलाह लें क्योंकि आपके पक्ष में लापरवाही हो सकती है। आपको अपने गुरुजनों के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है, लेकिन आप संतान को यदि कुछ जिम्मेदारियां सौपेंगे, तो वह उन पर खरे उतरेंगे। आपकी सलाह को स्वीकार किया जाएगा। नौकरीपेशा लोगों को दिक्कत हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज किसी के साथ गलतफहमी होने से झगड़ा हो सकता है। गृहिणियां विशेष गौर रखें। नया व्यवसाय आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। कपड़ों की खरीदारी से मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ प्रवास का आनंद उठा पाएंगे। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखना आवश्यक है। छोटे-छोटे मामलों को लेकर हुए आपके आपसी झगड़े आज आपके वैवाहिक जीवन में कटुता को बढ़ा सकते हैं। दूसरों के कहने और बहकावे में न आएं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों और शिक्षकों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं, उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। कई दिनों से चली आ रही शिक्षा संबंधी परेशानियां आज दूर हो जायेगी। काम के सिलसिले में यात्रा पर निकल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में आज आप सफल होंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज किसी काम को लेकर आपकी उलझनें कम हो सकती हैं। जल्दबाजी से बचें। आपका कोई छुपा हुआ राज लोगों के सामने आ सकता है। विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। अकारण वाद विवाद हो सकता है। आपकी एक गलती से भारी नुकसान हो सकता है। ऑफिस के कार्यों में व्यस्तता रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपसी रिश्ते मजबूत होंगे और परिणय सूत्र में बंधने के लिए शुभ योग निर्मित होंगे। आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको ना चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे और सायंकाल के समय आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। संसाधनों की कमी के कारण कुछ व्यावसायिक योजनाओं को रोकना पड़ सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyछोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में अधिकार तथा जवाबदारी बढ़ सकते हैं। किसी को उधार दिया हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है। राजनीति की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं उनको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे, जिसके कारण आपका प्रसन्न रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 16 June 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इस स्थान पर ब्रह्मा जी कराया था अश्वमेघ यज्ञ, यहां दर्शन से दूर हो जाते हैं सारे पाप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button