राशिफल

राशिफल 4 अप्रैल 2024 : आज इन जातकों पर रहेगी साईं बाबा की कृपा दृष्टि, घरेलू व्यापार में बनेंगे तरक्की के अवसर, स्वास्थ्य देगा साथ, लेकिन इनको रहना होगा जरा संभलकर

Rashifal 4 April 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 4 April 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज उच्च अधिकारी आपकी योग्यता या प्रतिभा का परीक्षण कर सकते हैं। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को चलाया हुआ है, तो आपको अपने पार्टनर से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपको कोई धोखा दे सकते हैं। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। युवाओं को करियर के अच्‍छे विकल्‍प मिल सकते हैं। ज्यादातर समय दोस्तों के साथ बिता सकते हैं‌।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

काफी दिनों से जिस काम के बारे में सोच-विचार चल रहा था, उसके प्रति आप कदम उठाना शुरू करेंगे। फिर भी पूरा विश्वास न होने की वजह से आपको कुछ मानसिक तकलीफों से गुजरना पड़ सकता है। आर्थिक नीति का परिवर्तन सुखद रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। प्रेम जताने के लिए दिन ठीक है। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान व कमजोरी रह सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके कार्यस्थल पर चीजें आपके पक्ष में हैं। यदि आप आज अपने घर से दूर किसी संपत्ति खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसके क्रय विक्रय कर रहे पहलुओं को स्वाधीनता जांच ले, नहीं तो भविष्य में आपको उसमें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके आलसी रवैये के कारण कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। अचानक परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज अपने काम से लोगों का दिल जीतने में सफल रह सकते हैं। बोरियत दूर करने के लिए आज आप कुछ अलग करने की कोशिश कर सकते हैं। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली रहोगे आपको आपका सच्चा प्यार मिल सकता है। काम की अधिकता की वजह से थकान महसूस हो सकती हैं। फिजूलखर्ची से बचे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। छोटी यात्रा का बड़ा लाभ मिलेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज अपने दिन की शुरुआत गर्मजोशी से करेंगे। आपको कॉन्फिडेंस के कारण जोखिम भरे कामों में सफलता मिल सकती है। मार्केटिंग का बिजनेस कर रहे लोगों की इनकम में इजाफा होगा। आप अपने पारिवारिक कामों के लोड को अच्छी तरह संभालेंगे, जिससे आपका तनाव कम होगा। आज रचनात्मक कार्यो में ज्यादा रुची लेगें। कार्यों में आ रही अड़चने दूर होगी। मित्रों से सम्पर्क लाभदायक रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। छोटे पैमाने पर नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। आज आप अपनी खामियों को पहचान कर उन्हें दूर करने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष को लेकर सावधान रहना होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की मदद से आपके जरूरी काम पूरे हो सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआज स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा। क्षमता से अधिक काम से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। रिश्तेदारों से मेल-जोल बढ़ेगा। आपका कोई मित्र आपसे धन उधार मांग सकता है। आपको आज लेनदेन के मामले में कोई भी निर्णय बहुत ही सावधानी से लेना होगा और कानून संबंधित मामलों में आप सावधान रहें। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में ना उलझें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अभी के समय में एकाग्रता के साथ प्रयत्न करते रहें। खर्चो पर किए गए नियंत्रण के कारण जीवन शैली में बदलाव नजर आएगा। अभी भले ही आप परिस्थिति के साथ समझौता कर रहे हैं, लेकिन अपेक्षा के अनुसार बदलाव करने के लिए प्रयत्न करने होंगे।  नए-नए लोगों से जान पहचान होगी परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। पेट की जलन और एसिडिटी से संबंधित समस्या दिनभर सता सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको व्यवसाय में यदि किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और आप अपने काम से भी संतुष्ट रहेंगे। आज आप काम के सिलसिले में छोटी दुरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपके कोर्ट कचहरी के मामले इस दिन उलझ सकते है। कोई रिश्तेदार खुशखबरी लेकर आ सकता है। किसी खूबसूरत जगह घूमने जा सकते हैं। परिवार के किसी व्यक्ति के द्वारा गलत बातें बोली जाने के कारण परिवार के लोगों में थोड़ा तनाव उत्पन्न होगा और एक-दूसरे के प्रति रखा विश्वास कम महसूस हो सकता है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज किसी पर भी आंख बंदकर विश्वास करना गलत होगा इससे आप धोखा खा सकते हैं। अपनी छिपी प्रतिभा और योग्यता को उजागर करने का यह सही समय है। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। यात्रा हो सके तो टालें, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। आज अपने प्रयास से परिस्थितियों को बिगडऩे न दें। कार्य के विस्तार की योजना बनेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyअगर आप शादीशुदा हैं तो आज आपका जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। आज आपको घर और बाहर दोनों जगह के कामों में सामंजस्य बनाए रखना होगा। आपको अपने कुछ बढ़ते हुए खर्चों के कारण समस्या रहेगी। मध्याह्न के बाद परिवारजनों के साथ किसी कारण भ्रांति हो सकती है। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 4 April 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : किसी काम को शुरू करते समय इन सब चीजों का दिखना माना जाता है शुभ, होता है लाभ, बढ़ता है धन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button