राशिफल

राशिफल 3 अगस्त 2020 : आज इन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा सावन का आखिरी सोमवार, बरसेगी भगवान शिव और पार्वती की असीम कृपा

Rashifal 3 August 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 3 August 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आप पर भगवान शिव की विशेष कृपा है। आप बड़े ही विनम्र स्वभाव के इंसान है इसलिए लोग आपका जमकर फायदा उठाते है। स्वयं की देखभाल करने की जरूरत है नहीं तो मानसिक तनाव बढ़ सकता हैं। किसी को पैसा उधार देने से बचें। खान-पान पर नियंत्रण रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो बो :

आज का दिन आपके लिए बड़ा ही शुभ है। मन में अधिक ऊर्जा की अनुभूति करेंगे। सामान्य बीमारियां परेशान कर सकती है। आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें, नुकसान हो सकता है। परिवार के साथ मेलजोल सही रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

जल्दबाजी में कोई नया निवेश न करें। यात्रा का कोई कार्यक्रम भी बना सकते हैं। पुरानी उधार वापिस आ सकती है। रुके हुए कामों की शुरुआत हो सकती है। विवाद से क्लेश होगा इसलिए झगडे से बचे। संतान के स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका ध्यान अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। कानून संबंधी कार्यों से छुटकारा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। आर्थिक मामलों में आपके द्वारा उठाए गए कदम सफलता दिलाएंगे। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आप थोड़े चंचल मन के इंसान है। गुस्से में कहे शब्दों का असर बहुत बुरा होता है इसलिए आपको संयम और सावधानी से काम लेने की जरूरत है। कोई पुराना रोग उभर सकता है। खान पान का विशेष ध्यान रखें। शिवलिंग पर जल चढाएं मनोकामना पूर्ण होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

अनावश्यक वस्तुओं पर खर्चा करने से बचें। छोटी बीमारी का संयोग है लेकिन ज्यादा घबराने की जरुरत नहीं है। घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। कोई भी बड़ा निर्णय लेने के लिए उचित समय नहीं है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

कुछ ऐसी बातें या चीजें सामने आ सकती हैं जो आपको भविष्य में बड़ा फायदा देंगी। धन के मामले में सावधानी बरतें। आज आपको मानसिक कठिनाइयां परेशान कर सकती हैं। घर के बुजुर्ग आपका साथ देंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio Astrology

नौकरी में कठिनाई महसूस करेंगे। किसी काले कुत्ते को घी चुपड़ी रोटी खिलाएं घरेलू क्लेश खत्म होगा। आपके मन में नए विचार आ सकते हैं। घर के कार्य आपको तनाव में ला सकते हैं। भगवान शिव का पूजन करे धन लाभ होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आर्थिक नुकसान होने की आशंका बन रही है। कोई कीमती गहना पहन कर बाहर न जाएं। आप जिसके बारें में गलत सोच रहें है दरअसल वही आपकी मदद के लिए आगे आएगा। कुछ ऐसी सफलताएं आपको मिल सकती हैं, जो दूसरों के लिए प्रेरणा का काम करेंगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

करियर के लिहाज से दिन थोड़ा आलस भरा हो सकता है, आप कुछ कामों को अगले दिन पर टाल सकते हैं। किसी पुराने परिचित से मुलाकात आपको रोमांचित कर सकती है। वाहन अथवा किसी मशीन से अचानक चोट लग सकती है इसलिए सावधान रहें। इस समय अपनी सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

अपने अधिकतर काम दिन की शुरुआत में ही निपटा लें। क्योंकि दोपहर बाद की ग्रह स्थिति कुछ बाधाएं उत्पन्न कर सकती है। साझेदारी के काम में झटका लग सकता है। संतान से संबंधित चिंता रह सकती है। स्पोर्टस का बिजनेस करने वालों को वर्तमान समय में धैर्य रखने की आवश्यकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

किसी नजदीकी रिश्तेदार की वजह से धन हानि होने की संभावना है। इसलिए लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। आपको वजनदार चीजें उठाने या भारी कामों से बचना चाहिए। कमर या पीठ में परेशानी हो सकती है। जो लोग अनाज से संबंधित कारोबार करते हैं उनको बड़ा मुनाफा हाथ लग सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 3 August 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : सावन सोमवार व्रत की पूजा विधि, और पूजा के समय इन बातों का रखें खास ध्यान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button