राशिफल

राशिफल 28 फरवरी 2022 : आज इन जातकों पर रहेगा महादेव का खास आशीर्वाद, मुश्किलों से करेंगे रक्षा, लेकिन इनके बिगड़ सकते हैं कुछ काम

Rashifal 28 February 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 28 February 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मित्रों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। लेखन से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है, लेखन शैली पर फोकस करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। कभी कभी आपका मन विचलित हो जाता है इसलिए अपने मन को संयमित रखें। किसी महिला मित्र से सहयोग मिलने के कारण उन्नति के आसार बन रहे हैं। मानसिक तनाव की वजह से थकान महसूस होती रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज के दिन बनते हुए कार्यों में अवरोध आएंगे, वहीं दूसरी ओर ऐसी स्थिति में क्रोध आने कि आशंका है। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा होने वाला है, लेकिन पैसों के लेन-देन के मामले में सतर्क रहें। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनकर अक्समात यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आज आपको दांपत्य जीवन का भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी मित्र की वजह से काम में रूकावट आ सकती है। इसलिए कोशिश करें कि आज सारे फैसले स्वयं ही लें। यात्रा लाभदायक रहेगी। साझेदारी के काम में बाधा आ सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन अपने व्यवहार और दिनचर्या के लिए किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज की ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी पढ़ाई और करियर संबंधी मेहनत के उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं। अगर भूमि संबंधी परेशानी है तो हल होने की पूरी संभावना है। आज आप अपने किसी प्रियजन से अपनी संतान के विवाह में आ रही समस्याओं को भी साझा करेंगे। अपने परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अच्छे व्यवहार के कारण कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। मौसम के बदलाव की वजह से स्वास्थ्य में बदलाव संभव है। बाहरी व्यक्तियों व दोस्तों की सलाह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। पति-पत्नी के बीच किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर कहासुनी हो सकती हैं। वित्तीय कार्यों में हिसाब-किताब करते समय गलती हो सकती है इसलिए बहुत अधिक सावधानी बरतें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

अपने आप को पूरी तरह सकारात्मक रखें और अपने टारगेट पर फोकस करें। घर से बाहर अधिक समय बीत सकता है। बड़ी देनदारियां चुकाने में दिक्कत आ सकती है। अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें। घर के लोगों का व्यवहार उपेक्षित सा लगेगा, जिसकी वजह से आप भ्रम की स्थिति में फंस जाएंगे। गलतफहमी से विवाद हो सकता है। भावनाओं पर काबू रखें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपका अच्छा व्यक्तित्व समाज में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। कारोबारी यात्रा की योजना बनाना चाहें तो समय अनुकूल है। लोगों के साथ सम्पर्क साधने के उपाय सफल रहेंगे। पिता के साथ तालमेल अच्छा रह सकता है। शिक्षकों के लिए अधिक व्यस्तता रह सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

धन के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। आप जीत के लिए कुछ भी करने को तत्पर रहेंगे। किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें और अपना इम्यून सिस्टम भी अच्छा रखें। घर के बड़े बुजुर्ग आपकी बातों से सहमति जताएंगे। कॉल सेंटर में काम करने वालों को अच्छा अवसर मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आप किसी भी परिस्थिति को शुरुआत में गंभीरता से नहीं लेते और बाद में उसी के बारे में अधिक चिंता करके खुद को तकलीफ दे रहे हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आपका अटका हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। पेट्रो केमिकल से जुड़े काम करने वालों के लिए काम सम्बन्धी अनुकूलता रह सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस समय अगर कोई अपने जीवन से जुड़े खास निर्णय को लेने के लिए प्रयासरत है, तो आपका यह निर्णय बेहतरीन साबित होगा।  स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम व योगा करते रहें। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन भाई-बहन के साथ आपका वाद-विवाद हो सकता है। बेरोजगारों को नौकरी खोजने के मामले में महत्वपूर्ण प्रगति हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपके सामने आज नई चुनौतियां आ सकती है, उनके लिए तैयार रहें। हर तरह की स्थिति से निपटने में आप सक्षम रहेंगे। आज कोई छोटी सी बहस भी बड़े झगड़े में परिवर्तित हो सकती है। भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी पर कुछ विचार हो सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। टूर्स-ट्रेवल्स कारोबरियों के लिए लाभ का मामला रह सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा। बेहतर कामकाज के चलते आपकी तारीफ होगी। दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। समाज में सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। समाज में कुछ नए लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है। बीमा एजेंटों के लिए सम्भल कर काम करने का दिन है। नई डीलरशिप या एजेंसी लेने के मामले में अनुकूलता रह सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 28 February 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन राशि के लोगों को नहीं पहनना चाहिए काला धागा, मंगल खोल देता है बर्बादी के रास्ते

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button