राशिफल

राशिफल 27 जून 2020 : आज भगवान शनिदेव करेंगे इन राशियों पर अपनी विशेष कृपा, बढ़ेंगे सफलता की तरफ कदम

Rashifal 27 June 2020 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 27 June 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

लेनदेन के मामलों में जल्दबाजी न करें। ऐसा करने से आपको हानि हो सकती है। आप अपने आत्म विश्वास व सकारात्मक सोच से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। आज आँख व सिर में दर्द को लेकर परेशान होना पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो बो :

विद्यार्थियों को परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए योजना बना सकते हैं, छोटे निवेश करना उचित रहेगा। आपसे परिजनों की अपेक्षाएं अधिक रह सकती हैं। जिसके चलते आप खुद को थोड़ा दबाव में महसूस कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

संभव है आप आज किसी छुट्टी का प्लान भी बनाएं। अपने आप को समय दें। आप थोड़ा भ्रमित भी हो सकते हैं। आप किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में कुछ ऐसा महसूस कर सकते हैं जिसे आप पसंद करते हैं। अपने स्वभाव को नियंत्रित रखें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। आज आप किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेने में दुविधा महसूस कर सकते हैं। परिवार में कोई खुशखबरी आ सकती है। मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में भी आपके करीबी दोस्त आपके साथ डटे रहेंगें जिनसे आप हौसला ले सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

कोरोना को लेकर भविष्यवाणी

आज का दिन कोई नया काम करने के लिए बहुत फलदायी है। शनि पूजन करे धन लाभ होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान दें उनकी अचानक तबियत बिगड़ सकती है। अपनी दिनचर्या को सुव्यवस्थित रखें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज के दिन आपको कुछ ऐसी सूचना मिल सकती है जिसकी आपको संभावना न हो जिसमें सकारात्मक व नकारात्मक दोनों बातें हो सकती हैं। अगर बात परिवार की करें तो आपके पारीवारिक संबंधों में सुधार आने की संभावना है। आपको घुटनों में दर्द हो सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

बेवजह की शॉपिंग करने से बचना चाहिए। आज कोई रसदार मिठाई दान करें। किसी प्रकार के अनुचित कार्य को करने से बचें नहीं तो कोई लांछन लग सकता है। रिश्तेदारों या मित्र के साथ संबंधों में दरार आ सकती हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कुछ मामलों में आपके लिए स्थिति थोड़ी सकारात्मक हो सकती है। लेकिन, आपको आज संभल कर काम करने की आवश्यकता है। शनिदेव को काले तिल चढ़ाएं और इसी के तेल का दीपक करें। घर खरीदना व बेचना चाहते हैं तो उस दृष्टि से समय बहुत अनुकूल नहीं है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

पारिवारिक परिस्थितियां पूर्णता खुशनुमा रहेंगी। गलत खानपान की वजह से पाचन तंत्र कमजोर होने की संभावना है। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। कुछ अच्छी सूचनाएं मिलने का संकेत है। बच्चों को समय जरूर दे और उनकी पढ़ाई पर विशेष नजर बनाये रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको अपने जॉब से जुड़ी कोई बहुत अच्छी सूचना मिल सकती है। आज कार्य बहुत अधिक रहेंगे जिसके चलते मानसिक तनाव भी हो सकता है। अगर कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है तो वो भी खत्म होने के योग है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

पैसों की वजह से आपसी कलह बढ़ने के आसार हैं। प्रेम संबंध में गलतफहमियां पैदा हो सकती है। कामकाज व व्यापार पर प्रेम संबंधों का प्रभाव ना पड़ने दें। नित्य सूर्य को जल चढाएं। किसी गरीब को केले का दान करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

अपने कार्य को लेकर लघु यात्रा करनी पर सकती है। हो सके तो आज किसी गरीब को अनाज दान करना चाहिए। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आप अपने प्रेमी के साथ एक मजेदार शाम बिता सकते हैं। कोर्ट सम्बंधित काम होने में अभी देरी है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 27 June 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हमेशा इस दिशा में रखे अपना फ्रिज, कभी नही होगी अन्न धन की कमी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button