राशिफल

राशिफल 27 जुलाई 2025 : आज भगवान सूर्यदेव की असीम कृपा से ये जातक बढ़ेंगे मंजिल की तरफ, हल होंगी पुरानी समस्याएं, स्वास्थ्य देगा साथ लेकिन इनको रखना होगा विशेष ख्याल

Rashifal 27 July 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 27 July 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

बड़ी खरीदारी के लिए लोन की प्राप्ति आपको आसानी से होगी। फिलहाल आपको केवल आवश्यक वस्तुओं पर ही खर्च करना है। इस बात का खास ध्यान रखने की जरूरत होगी। हवाई सेवा कम्पनियों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा अवसर मिल सकता है। मकान बेचना या खरीदना चाहते हैं तो आगे बढ़िए। अदालती मामला पक्ष में आ सकता है। पसलियों में खिंचाव रह सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आप मानसिक शांति के साथ काम कर पाएंगे और आपकी सेहत अच्छी रहेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा, लेकिन संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं, उन पर नियंत्रण रखें। आप धर्म या समाज से कामों से जुड़ेंगे। राज की बातें जीवनसाथी के साथी साझा करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप धार्मिक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं। आज आपका कोई महत्वपुर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। लवमेट के तरफ से उपहार मिल सकता है। आपके साझीदार आपकी नई योजनाओं और विचारों का समर्थन करेंगे। आप किसी भी कार्य को स्थिरता और गंभीरता से करने का प्रयास करें। क्रोध पर नियंत्रंण रखें नहीं तो विवाद हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका आकर्षण बढ़ सकता है। किसी नए कार्य-उपक्रम को प्रारंभ कर पाएंगे। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। सांस्कृतिक या मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा। चुनौती जैसी हर हालत में व्यावहारिक रहें। आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। यदि आज किसी से धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको कुछ समय के लिए रुकना ही बेहतर रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे। विवाद, मतभेद और दूसरों की आप में कमियाँ निकालने की आदत को नजरअंदाज करें। आपको आज किसी काम से बाहर भी जाना पड़ सकता है और उसमें आपको सफलता भी मिलेगी। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। कुछ ज्यादा सोचकर परेशान रहेंगे। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। आज स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कब्ज आपको परेशान कर सकता है। आपके घर कुछ बिन बुलाए मेहमान आ सकते हैं। आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक रहेगा और आपको अपने जीवनसाथी का साथ बिना किसी शर्त के मिल जाएगा। अगर अतीत में आपने किसी को धन उधार दिया है तो आपको अपने पैसे वापस मिल सकते हैं। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआज आपको अपने लव पार्टनर के साथ कुछ बेहतरीन समय बिताने को मिल सकता है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है उधार देने से बचें। व्यापारी वर्ग कोई बड़ी डील करने से पहले विचार विमर्श करें। आपके द्वारा क्रोध या जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान दायक हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपको कोई उपहार दे सकता है। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पार्टनर के स्वभाव का अवलोकन करना जरूरी है। प्रेम जीवन सामान्य रहने वाला है। आप अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। ऑफिस में कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से उच्चाधिकारियों से सराहना मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन आपके लिए लाभदायक है, लेकिन आपको मेहनत भी उतनी ही करनी पड़ेगी। बड़े बुजुर्गों की सलाह व आशीर्वाद आपके लिए बेहतरीन सहायक रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। वाहन संबंधी कोई नुकसान होने की आशंका है। मनोरंजन के कार्यों में समय अधिक व्यतीत होगा। परिवार और दोस्तों का हर परिस्थिति में साथ मिलेगा। वाणी अनियंत्रित हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज भाग्य आपका साथ ज़रूर देगा। दिन की शुरुआत में आपको थोडी बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पडे़गा। प्रमोशन के भी नये रास्ते बनते दिखाई दे रहें है। इलेक्ट्रॉनिक का व्यापार करने वाले कुछ निराश होते देखेंगे, व्यापारिक मामलों में लाइफ पार्टनर और बिजनेस पार्टनर की राय लेनी चाहिए। पारिवारिक जीवन में समय अनुकूल रहेगा। किन्तु कोई भी निर्णय आवेश में ना लें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज किसी को भी धन उधार ना दें, अन्यथा आपको हानि हो सकती है। घरेलू कार्यों को पूरा करने में आज आप सफल होंगे। किसी जरूरी काम में दोस्तों का सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़ें जातकों को आज कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे, जो उनकी मान प्रतिष्ठा में चार चांद लगाएंगे। आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे। प्रेम-संबंधों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyनकारात्‍मक विचारों से खुद को दूर रखें और मेहनत के साथ किए गए सभी काम आसानी से पूरे होंगे। स्वार्थ एवं भोग की प्रवृत्ति के कारण अधिक प्रतिष्ठा प्राप्त नहीं कर पाएंगे। किसी भी काम को शुरू करते हैं तो बड़ी अच्छी स्थिति है। नई योजना पर आगे बढ़ने से पहले पर्याप्त परामर्श कर लें। अनावश्यक खर्चों से बचें। खानपान में बरती लापरवाही हानिकारक रह सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 27 July 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : सूर्यास्त के समय भूलकर भी ना करे ये गलतियां, माँ लक्ष्मी होती है नाराज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button