राशिफल

राशिफल 27 जनवरी 2022 : आज इन जातकों पर मेहरबान होने जा रहे है भगवान विष्णु, बढ़ेंगे लक्ष्य की तरफ लेकिन इनके जीवन में आ सकते है उतार चढ़ाव

Rashifal 27 January 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 27 January 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज के दिन धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और दान पुण्य में मन लगेगा। संभव हो तो परिवार के साथ संध्या में आरती करें। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेनें पड़ेंगे। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। अपने काम का विस्तार करना चाहते हैं तो कुछ दिन रुक जाइए। मकान खरीदने या बनाने के मामले में आप पार्टनर की राय को नजरअंदाज ना करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अन्य लोगों के निर्णय आपसे संबंधित नहीं हैं तो उन निर्णयों में दखलअंदाजी न करें। अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए प्रयत्न जारी रखें। लोगों को राय देते समय उनकी आलोचना न हो, इस बात का खास ध्यान रखें। परिवार में छोटे भाई-बहन साथ नहीं रहते तो उनका हाल-चाल अवश्य लें। सब्जी के थोक व्यापारियों के लिए समय अच्छा रह सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

स्टूडेंट्स अपने करियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। उच्चाधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। आप स्टॉक और प्रॉपर्टी में नए सिरे से निवेश करेंगे। कभी-कभी आपके विचारों में वहम और शक जैसी नकारात्मक बातें दूसरों के लिए परेशानी उत्पन्न कर सकती हैं, अपनी इन कमियों में बदलाव लाएं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। डायबिटीज लोग लापरवाही ना करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

काफी दिनों से अटके हुए कामों के प्रति आपका नजरिया बदलेगा और प्रगति के लिए राह भी मिलेगी। पारिवारिक जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार का ही कोई अनुभवी व्यक्ति करियर को आगे बढ़ाने के लिए आपकी मदद करेगा। किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपका कोई महत्वपूर्ण काम योजनाबद्ध तरीके से संपन्न होने से काफी हद तक मानसिक सुकून मिलेगा। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की पूरी संभावना है। वेतनभोगी लोगों को ठोस लाभ होने की संभावना है। अपनी सेहत का ख्याल रखें। सुस्ती के कारण किसी महत्वपूर्ण बात की अनदेखी भी आप कर सकते हैं। नर्सरी का काम लाभ दे सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। सम्‍पत्‍ति में आय वृद्धि हो सकती है। आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। एक समय में एक से ज्यादा काम करने के कारण आप परेशानी में पड़ सकते हैं। आप अपने परिवार के सुखमय जीवन के लिए भौतिक वस्तुओं पर भी खर्च करेंगे। कोशिश कीजिए कि लोगों से किया वादा तोड़ना न पड़े।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपके अंदर का बढ़ता हुआ अहंकार करीबी रिश्तों पर असर दिखा रहा है। खुद का आत्मविश्वास बढ़ाने की कोशिश करनी होगी, अहंकार के कारण केवल आप नकारात्मक बातों पर ही ध्यान दे रहे हैं। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। आप वैवाहिक संबंधो में नई ताजगी और ऊर्जा महसूस करेंगे। व्यस्तता के बावजूद अपने मित्रों और रिश्तेदारों के संपर्क में भी रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वक्त के मुताबिक आपका पक्ष लोगों को समझ आएगा। आज आपको यात्रा न करने की भी सलाह दी जा रही है। स्वयं के प्रेमी के साथ आप इस दिन अनेक सारे वादे कर सकते है। उधार लेन-देने के पहले सोच लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। कारोबार करने वाले जातकों को आज आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज कोई भी बड़ी डील करने से आपको बचने की जरूरत है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

बेरोजगारों को आज मनचाहा काम मिलने के आसार है। व्यर्थ में अपना समय बर्बाद ना करें अपना बहुमूल्य समय किसी काम में लगाएं। वसीयत आदि से संबंधित भी कोई कार्य संपन्न हो सकता है। कोई भी निर्णय लेते समय पिता या पिता तुल्य व्यक्ति का सहयोग लेना उचित रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कुत्तों को रोटी में गुड़ डाल कर खिलाएं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस समय किसी भी तरह का निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। अपने बड़े हुए खर्चों पर कटौती करना आवश्यक है। शारीरिक रूप से कुछ थकान और कमजोरी महसूस होगी। इस समय अपने शरीर को उचित आराम देने की जरूरत है। ऑफिस में बेहतर कार्य करने पर तारीफ होगी। फाइनेंस संबंधी कोई भी निर्णय लेने में जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें। बच्चों का अपने करियर को लेकर कुछ तनाव रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

जिस बात को आप अपने जीवन का अंग बनाना चाहते थे, उस बात पर काम करना आप शुरू करेंगे। आज आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद भी मिल सकता है। दिन के उत्तरार्द्ध में स्वास्थ्य नरम, चोट आदि का भय बना रहेगा। किसी घनिष्ठ मित्र का साथ सुख दे सकता है। विद्यार्थियों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अनपेक्षित खर्च की स्थिति आने के कारण चिड़चिड़ाहट हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज के दिन किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते है और आपके करियर में भी स्थिरता आ सकती है। स्वास्थ्य तुलनात्मक रूप से अच्छा रह सकता है।  प्यार और रिश्तों के लिए यह एक शानदार समय है। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। अविवाहित लोगों के लिए समय अच्छा हो सकता है। धन के आगमन के रास्ते बनेंगे। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी, जिसकी वजह से मन परेशान रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 27 January 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं कि कैलाश पर्वत पर क्यों नहीं चढ़ पाया आज तक कोई, अगर नहीं, तो जानिए इसके पीछे की वजह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button