राशिफल

राशिफल 26 नवंबर 2025 : आज भगवान गणेश की कृपा से सार्थक होंगे इन जातकों के सभी काम, हो सकती है किसी नए काम की शुरुआत, मित्रगण देंगे साथ पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 26 November 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 26 November 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप सभी कार्य तन-मन से स्वस्थ रहकर करेंगे। किसी से भी अपनी बात जबरदस्ती मनवाने की कोशिश न करें। बेवजह की बातों से खुद को दूर रखें और अपने काम पर फोकस करें। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। नजदीकी रिश्तों में कोई अनबन हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

किसी कठिन काम को अंजाम दे सकते हैं। मित्र व संबंधी भरपूर सहयोग करेंगे। घर के बड़ों की चिंता रह सकती है। सफलता निश्चित है सिर्फ लापरवाही न बरतें। कुछ उधार दें तो उसका दस्तावेज जरूर बनवा लें। पार्टनर से संबंधित कोई भी निर्णय लेने के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में समझदारी बढ़ेगी और आपको लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज के दिन कार्यों के भार को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं वहीं दूसरी ओर अनचाही जिम्मेदार्यों का भार आता हुआ दिखाई दे रहा है। गुस्से में कहे शब्दों का असर बहुत बुरा होता है इसलिए आपको संयम और सावधानी से काम लेने की जरूरत है। प्रेम जीवन को लेकर दिन कमजोर रहेगा। अन्य लोगों के साथ अपनी तुलना करने की वजह से आपको खुद के लिए नाराजगी महसूस हो सकती है।’]

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। प्रेम-संबंध को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी। नौकरी करने वाले जातकों को भी अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। वरिष्ठ आपके द्वारा किए हुए कार्यों की खूब प्रशंसा करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। माता-पिता और गुरूजनों से संबंध मधुर रहेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyआज आपके लिए भाग्यवर्धक दिन है, आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे तो उसमें सफलता निश्चित मिलेगी। साझेदारी और नए व्यापार से फिलहाल न जुड़ें। निवेश की योजना बना रहे हैं तो समय आपके साथ है। सायंकाल के समय लव पार्टनर के साथ समय व्यतीत करेंगे। आप एक अच्छे परिवार से शादी का प्रस्ताव प्राप्त कर सकते हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप परिवार के मामले सावधानी से निपटाएं। यदि आप बड़ा बदलाव देखना चाहते हैं तो संयम भी आपको उसी तरह से बनाए रखना जरूरी होगा। कुछ बातें वक्त के साथ ही प्रगति दिखाएगी, इसलिए अपने अंदर की संयम को बढ़ाने की कोशिश करनी होगी। जो व्यक्ति नौकरी पेशा वाले हैं उनको पदोन्नति होने की संभावना बन रही है। कोई पुरानी बात परेशानी पैदा कर सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेंगे। अधूरे काम पूरे होंगे। बिजनेस या नौकरीपेशा लोगों की कोई यात्रा हो सकती है। संतान की प्रगति से संतोष होगा। आपके और आपके परिवार के बीच कोई बाहरी व्यक्ति दूरी पैदा करने की कोशिश कर सकता है उस से सावधान रहें। मन और स्वभाव में उतार चढ़ाव रहेंगे। काम पूरे होंगे। पारिवारिक काम में पिता का साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप अपनी कार्य योजना बनायेंगे, जिससे आगे चलकर आपको फायदा भी होगा। पार्टनर से सलाह लेकर ही निर्णय लें, वर्ना विवाद का सामना करना पड़ेगा। व्यवसायिक मामलों में बहुत ही सावधानी से फैसले लेने की जरूरत है। क्योंकि इस समय नुकसान की स्थिति बन रही है। अपने स्वभाव में धैर्य और संयम बनाकर रखें। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

परिवार के सदस्यों के साथ छोटी यात्राओं या भ्रमण की योजना बन सकती है। वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें। मानसिक रूप से भी कुछ अस्वस्थता का अनुभव होगा। मनोरंजन और आनंद के पीछे खर्च होगा। सम्बंधियों के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखें। आज उधारी और वसूली के मामलों में किसी से विवाद न करें। पठन-पाठन व लेखन इत्यादि के कार्य लगन व उत्साह से कर पाएंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको अपना सच्चा प्यार मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन आरामदायक और शांतिपूर्ण रहेगा। आज आप पारिवारिक संबंधों को महत्व देंगे। अविवाहित लोगों को कोई विवाह प्रस्ताव भी आज मिल सकता है। कोई दोस्त या बिजनेस का साथी पैसा कमाने का भी नया तरीका बता सकता है। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyपैसों को लेकर सावधानी जरूर रखें। चोट लगने की संभावना है। फालतू खर्चे भी बढ़ने के योग हैं। छोटे व्यापारी को आज लाभ होता दिखाई दे रहा है। सेहत में स्किन की देखभाल करनी होगी, नया प्रोडक्ट सोच-समझ कर प्रयोग करें। आपके कारण किसी खास काम में देरी हो सकती है। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर-परिवार में विवाद से दूर रहें और बुजुर्गों से बहस नहीं करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। आय के लिए कुछ नए साधन तलाशने होंगे। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। हेल्थ में अगर आपका शुगर हाई रहता है तो मॉर्निंग वॉक अनिवार्य रूप से करें। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। सरकारी स्तर पर रुपये का लेन-देन सतर्कता पूर्वक करें। रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो इस संबंध में कुछ सकारात्मक होगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 26 November 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : क्या सच में भगवान शिव के अश्रुओं से जन्मा है रुद्राक्ष, जानें इसकी उत्पत्ति की कहानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button