राशिफल

राशिफल 26 मार्च 2026 : आज दुर्गा अष्टमी को इन राशियों पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा, अटके हुए काम होंगे पूरे, मिलेगा अचानक धन लाभ, लेकिन कोई अपना दे सकता है धोखा

Rashifal 26 March 2026 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 26 March 2026

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन आपके लिए स्थिरता और प्रगति का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने प्रयासों का अच्छा परिणाम मिल सकता है। कोई पुराना काम पूरा होने से संतोष मिलेगा। आर्थिक मामलों में सुधार होने की संभावना है, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। परिवार में किसी शुभ समाचार से खुशी का माहौल बन सकता है। मित्रों के साथ बातचीत या मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन आपके लिए नए विचारों और योजनाओं का हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मक सोच की सराहना होगी और नए अवसर सामने आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होने के संकेत हैं। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने से मन हल्का और प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रह सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपकी रचनात्मक खोज आप लोगों को प्रशंसा तथा पहचान दिलायेगी। ऑफिस के कार्यों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज किसी को उधार न दें, वापस मिलना मुश्किल हो सकता है। लंबे वक्त के बाद आप अपने जीवनसाथी के साथ नजदीकी महसूस कर पाएंगे। किसी ऐसे व्यक्ति के साथ बड़ी सतर्कता से व्यवहार करें, जो आपका रहस्य उजागर करना चाहता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आर्थिक संदर्भ में धन की रुकावट आपके असंतोष का कारण हो सकती है। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। कुछ जातकों को आज के दिन अचल संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना है। यदि कोर्ट-कचहरी के किसी मामले को लेकर परेशान चल रहे थे तो उसका हल भी आज मिलने की संभावना है। किसी फालतू विवाद या झंझट से बचने के लिए आप किसी पर भी आंख बंदकर के भरोसा न करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में विशेष ध्यान रखना चाहिए। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। आपका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है। ऐसे में दूसरों पर क्रोध करने से बचें। जो लोग व्यापार कर रहे हैं उनको अपने ग्राहकों को आकर्षित करने कुछ नई योजनाओं को लाना होगा। लेखकों के लिए बहुत अच्छा समय चल रहा है। साहित्य जगत से बड़ा नाम होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको धैर्य और समझदारी से काम लेने की आवश्यकता हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ छोटी चुनौतियाँ सामने आ सकती हैं, लेकिन आपकी मेहनत और अनुभव से स्थिति संभल जाएगी। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। परिवार का सहयोग आपको मानसिक शांति देगा। किसी करीबी से बातचीत आपके लिए प्रेरणादायक साबित हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें और नियमित दिनचर्या अपनाएँ।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआज अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। लंबे समय से चली आ पुरानी समस्याओं का अंत होगा। आज पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पल बिताने वाले हैं। घरेलू कामों में दबाव महसूस कर सकते हैं। काम की जगह सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। व्यक्तिगत बातों का असर काम पर बिल्कुल भी न होने दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन आपके लिए नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन का असर दिखाई देगा। कुछ नए अवसर मिल सकते हैं, जिनसे भविष्य में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहने के संकेत हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप नौकरी के लिए पर्याप्त ध्यान दे सकते हैं। सरकारी कामकाज आसानी से पूरे होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में भी आप वृद्धि महसूस करेंगे। आपको व्यापार में लाभ होगा और नौकरी के लिए किसी दूसरी जगह जाने का भी निर्णय ले सकते हैं। जीवन सुखमय होगा। संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपको अपने घर या कार्यालय की मरम्मत और रख-रखाव पर खर्च करना पड़ सकता है। आज व्यवसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने से हर्ष होगा। शिक्षकों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। संपत्ति के दस्तावेज पर आज हस्ताक्षर न करें। अपनी वाणी से दूसरों का दिल जीत लेंगे, आपकी तेज-तर्रार बातें दूसरों पर छाप छोड़ेंगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने वाला हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके निर्णय और मेहनत की सराहना हो सकती है। कोई नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक लाभ के अवसर भी सामने आ सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और प्रियजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अत्यधिक व्यस्तता से बचना जरूरी है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। छोटे पैमाने पर नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। आज आप अपनी खामियों को पहचान कर उन्हें दूर करने की कोशिश कर सकते हैं। इस राशि के लोगों को आर्थिक पक्ष को लेकर सावधान रहना होगा। आज बेवजह के खर्चे करने से बचें। आज आपको किसी भी तरह की गलतफहमी से बचना चाहिए।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 26 March 2026 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : क्या मंदिर में रखनी चाहिए पितरों की तस्वीर, जानिए कितना सही और कितना गलत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button