राशिफल

राशिफल 26 अप्रैल 2022 : आज बजरंग बली हनुमान की कृपा से इन जातकों के हाथ लग सकती है सफलता की चाबी, होगा आर्थिक फायदा, लेकिन ये रहे जरा सावधान

Rashifal 26 April 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 26 April 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज कुछ बातों को लेकर काफी परेशान रहेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। नौकरी पति पत्नी के बीच अच्छे संबंध बनेंगे। नौकरी-धंधा में लाभ होगा। अपने जीवनसाथी का बोझ दूर करने के लिए घरेलू कामकाज में हाथ बटाएँ। इससे आपको साथ में काम करने का आनंद मिलेगा और जुड़ाव महसूस होगा। आलस्य को त्यागकर ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज पुरे दिन साकारात्मक सोच लेकर चलना ही आपके लिए लाभकारी होगा। दिन भर की थकान से राहत पाने के लिए कुछ समय पारिवारिक लोगों के साथ में व्यतीत करें। उनके सानिध्य में समय व्यतीत करना आपको बहुत अधिक सुकून देगा। कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। अनजान जातकों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इनकम के अपेक्षा खर्चों की अधिकता रहेगी। कभी-कभी मन में निराशाजनक व नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें, किसी छोटी सी बात पर भी बहस हो सकती हैं। परिवार में भाई-बहन के साथ आपके संबंध पहले से बेहतर होंगे। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी। सीढ़ियां चढ़ते-उतरते समय पर्याप्त सावधानी रखें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज किसी नए काम का जोखिम ना उठाएं। आज आपको लव लाइफ में मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। आपके कई रुके हुए काम पूरे होंगे। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आपके आत्मविश्वास और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा। प्रिय से मीठी-मीठी बातें हो सकती है। सेहत संबंधी कुछ न कुछ दिक्कतें रहने से चिड़चिड़ापन महसूस होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आप अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा कोई रुका हुआ कार्य निकालने में सक्षम रहेंगे। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से राहत मिलेगी। किसी नजदीकी व्यक्ति के घर जाने का आमंत्रण भी मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता बनी रहेगी। अविवाहित लोगो के लिए विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। आप खुद के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपका अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफलता मिलेगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य बन जाने से मानसिक और आत्मिक सुकून भी मिलेगा। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण और प्रेम से भरपूर रहेगा। कोई अच्छी खबर या बड़ी सफलता की खुशी आपको मिल सकती है। नौकरीपेशा लोग ऑफिस में चल रही राजनीति जैसे माहौल से परेशान रहेंगे। सरकारी सेवारत व्यक्तियों के लिए कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आज का दिन ठीक-ठाक नजर आ रहा है। धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। पुराने दोस्तों से मिलकर अच्छा खासा खुश दिख सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन लाभदायी होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। रिश्तेदारों से पुराने गिले शिकवे दूर करने का समय है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

काम के सिलसिले में किसी से ज्यादा उम्मीद रखना ठीक नहीं है। आप अपने सारे काम खुद पूरे करें। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखें, अगर आप अपने जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों को नजर अन्दाज करेंगे, तो उन्हें बुरा लग सकता है। अपनी दिनचर्या और खान-पान संबंधी गतिविधियों को व्यवस्थित रखें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

दिन की शुरुआत कार्य सिद्धि दायक रहेगी। आज आपको अपने किसी राजनीतिक संपर्क द्वारा फायदा हो सकता है। आप अपने पारिवारिक तथा व्यवसायिक दायित्वों का निर्वहन भी बखूबी करेंगे। किसी निकट मित्र का अच्छा साथ मिल सकता है। आराम के साधनों पर खर्च कर सकते हैं। स्टूडेंट्स किसी बात से असंतुष्ट रहेंगे। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

कुछ जरूरी खर्चे भी सामने आएंगे। आपको खोई हुई चीज मिल सकती है। आप किसी के साथ दुर्व्यवहार ना करें। लेखन कार्य के लिए दिन अच्छा है। आज नये काम की जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है। जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें। धन का आगमन अच्छा रहेगा। प्रेम में वृद्धि होगी साथ ही बहुत सहयोग मिलेगा। पुत्र के करियर सम्बन्धी खास बात सम्भव है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

शारीरिक कष्ट, विशेषकर आंखों में पीड़ा होने की संभावना है। बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं। लेन-देन में फायदा हो सकता है। आपका हौसला बुलंद रहेगा। परिवार में घर के बड़े-बुजुर्गों का साथ मिल सकता है। कुछ नया सीखने को मिलेगा। छोटी यात्रा का बड़ा लाभ मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। संतान की भावनाओ को समझते हुए उन्हें खूब स्नेह करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

किसी भी बात से अधिक परेशान न हों, उसे एक नए दृष्टिकोण से देखेंगे तो बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। अपनी परिस्थिति को सुधारने के लिए खुद की गलतियां सुधारने की कोशिश करें। जब तक आप खुद की जिम्मेदारियां नहीं उठाएंगे, तब तक आपकी तकलीफें दूर नहीं होंगी। आप कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण करना बेहद जरूरी है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 26 April 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर में चमगादड़ का घुसना माना जाता है अशुभ, अगर आपके घर में घुस जाए तो हो जाएँ सावधान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button