
राशिफल 25 मई 2025 : आज भगवान सूर्यदेव रहेंगे इन जातकों पर खुश, घर परिवारिक में रहेगी सुख शांति, स्वास्थ्य रहेगा ठीक, लेकिन इनको रहना होगा थोड़ा संभलकर
Rashifal 25 May 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 25 May 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आपको किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। मेडिकल से संबंधित कारोबार करने वालों को लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य में हृदय रोगियों को सचेत रहना होगा, अधिक चिकानी युक्त भोजन के सेवन से भी बचना चाहिए। आज आप किसी भी तरह का नया कर्जा लेने से बचें।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
पारिवारिक खुशियों को बनाए रखने के लिए कई तरह की चुनौतियों से जूझना पड़ सकता है। पुराने निवेश का फायदा आज आपको मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से सम्पर्क हो सकता है। लव रिलेशनशिप को सुधारने की जिद फिलहाल न रखें। धार्मिक क्रियाकलापों के जरिये मान-सम्मान आज के दिन पा सकते हैं। विदेशी कंपनियों में काम करने वाले लोगों के लिए दिन सुखद रह सकता है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आपका सामाजिक दायरा और अधिक विस्तृत होगा। ऑफिस के लोग अपने बॉस और अधिकारियों के साथ मधुर संबंध बनाए रखेंगे। किसी बात पर थोड़ी बेचैनी भी हो सकती है। अपनी योजनाओं और गतिविधियों को शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। श्रेष्ठ अधिकारी की प्राथमिकता के कारण आपको काम को समय से पहले पूरा करना होगा। बढ़ते शुगर से परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
घर और काम दोनों जगह की चिंता आपकी के लिए तकलीफ का कारण बन सकती है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। समय कम है काम ज्यादा मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। किसी तरह की एलर्जी होने की आशंका बन रही हैं।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा। किसी प्रतियोगी स्थिति में खुद को मजबूती से बनाए रखेंगे। आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। आज आपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें, रिश्तों में मजबूती आयेगी। ऑफिस और फील्ड में माहौल थोड़ा अलग हो सकता है। आज सहकर्मियों के साथ ताल मेल बना कर चलें, वे आपके लिए मदद कर सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
गुप्त शत्रु आपको आज हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें. एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे। प्यार-मोहब्बत के मामले में जल्दबाज़ी में क़दम उठाने से बचें। आपके लिए आज का सबसे अच्छा काम यह है कि आप अपने निजी जीवन को अपने दिमाग में रखें और अपने पेशेवर जीवन को आगे बढ़ाएं।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मेल-जोल बढ़ेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी। महिला पक्ष से सावधान रहें। आपके स्वास्थ्य में सुधार होने से आपके व्यक्तित्त्व में भी निखार आएगा, जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। किसी से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचें। आपके लिए कार्य के प्रति एकाग्र होना आसान रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज मन को शांत रखते हुए सभी कार्य अंजाम देने होंगे, इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रभावशाली जातको से संपर्क बन सकता है। सहकर्मी आपका विरोध कर सकते हैं। घरेलू जरूरतों पर थोड़ा खर्च हो सकता है। खान पान का विशेष ध्यान रखें। किसी सामाजिक उद्देश्य के लिए दूर की यात्रा फलदायक रह सकती है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज इस राशि के नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा। अपने आत्मविश्वास को नियंत्रण में रखना होगा। करियर को लेकर यदि आप कुछ असमंजस में चल रहे थे, तो आज आपको उसके लिए कोई नया रास्ता मिलेगा। यदि घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर परेशान चल रहे थे तो आज आपको इस चिंता से मुक्ति मिल सकती है। आज अत्यधिक लाभ मिलने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
वैवाहिक जीवन में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। यदि आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित मामला कानून में चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। एक नए सौदे को अंतिम रूप दिया जा सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आप सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। प्रेम और रोमांटिक संबंधों के लिहाज से समय अच्छा है। कर्मक्षेत्र में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रहेगी, अपनी परिस्थितियों का ध्यान रखकर दूसरों के साथ तालमेल पूर्वक कार्य करें। व्यापारी वर्ग आज अति उत्साह में व्यापार को लेकर गलत निर्णय लेने से बचें। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखने की जरूरत है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज अपने जीवनसाथी को नजरअंदाज ना करें नहीं तो यह कलह का कारण बन सकता है। शारीरिक और मानसिक चिंता रहने वाली है। व्यापार में आय बढ़ने वाली है। सरकारी कार्य में सफलता मिलने वाली है। आपको कोई छुपा हुआ शत्रु मिलेगा जो आपको धोखा देना पसंद करेगा। आपको अपना सच्चा प्यार मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 25 May 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।