राशिफल

राशिफल 25 जनवरी 2026 : आज भगवान सूर्यदेव रहेंगे इन जातकों पर खुश, घरेलू कारोबार बढ़ेगा, अटके काम होंगे पूरे, स्वास्थ्य देगा साथ पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 25 January 2026 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 25 January 2026

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस राशि के जातकों को अचानक बहुत लाभ हो सकता है। आपको स्त्रीवर्ग से लाभ होगा। आपकी कलात्मक क्षमता का विकास होगा। ऑफिस में रुके हुए काम सीनियर्स के सहयोग से पूरे होने की संभावना है। आज आप खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे। जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधों में कटुता आयेगी। व्यर्थ के कार्यों में रुची बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आप अपनी बुद्धिमता के बल पर कई परेशानियों से निजात पा लेंगे। आपका कर्म प्रधान होना तथा समय अनुसार अपने दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आपके लिए सहायक रहेगा।घर में बच्चे की किलकारी संबंधी सूचना मिलने से प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। किसी को उधार पैसा देने से पहले सोच-विचार जरूर कर लें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन कुछ समस्याएं लेकर आएगा। आपकी उपर को जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। आज आप किसी के बहकावे में आकर कोई फैसला ना करें। आज काफी सारी जिम्मेदारियों को निभाने का दिन है। शिक्षा के मामले में दिन काफी अच्छा रहने की संभावना है। अपने अंदर नई शक्ति और उर्जा का संचार रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रों से जुड़े लोग आज अच्छा लाभ कमा सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप स्वयं के पहनने ओढ़ने पर अधिक खर्च करेंगे। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलेजुले परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके हाथ से कोई अच्छा अवसर निकल सकता है। व्यापारिक परिश्रम का पूरा फल नहीं मिलेगा। आज आपके खान-पान में नियंत्रण की आवश्यकता है। बाहरी भोजन का सेवन न करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

बेरोजगारी के प्रयास सफल रहेंगे। समय सुखपूर्वक व्यतीत होगा। घर के बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन की अवहेलना बिल्कुल ना करें। युवा होते बच्चों का उचित मार्गदर्शन करना आपका दायित्व है। संतान पक्ष के क्षेत्र में भी संभावनाएं काफी अच्छी रहेगी। आपका गुस्सा और अहंकार आपके व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित कर सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyआज आपके कार्य विलंब से होंगे, लेकिन आर्थिक परिस्थितियों में सुधार होगा। फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा। अपना मानसिक स्वास्थ्य उचित बनाए रखने के लिए मेडिटेशन और ध्यान करना जरूरी है। मौसम के विपरीत आहार लेना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक रहेगा।  व्यापार में आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। क्रेडिट कार्ड से फालतू की खरीददारी करने से बचें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन मेहनत, अनुशासन और धैर्य का है। कार्यक्षेत्र में स्थिर लेकिन मजबूत प्रगति होगी। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम पर भरोसा करेंगे। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन समय देना जरूरी है। विद्यार्थियों को निरंतर प्रयास करते रहना होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पर आराम की कमी से बचें। लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। गुस्से में शीघ्र निर्णय लेने से बचें आपको नुकसान हो सकता है। नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे। कार्य स्थल पर कुछ स्थितियों को कम न समझें। अविवाहितों को वैवाहिक प्रस्‍ताव मिल सकते हैं। जोखिम भरे कामों में सफलता मिलने के योग हैं‌। जमीन एवं वाहन खरीदने का योग बन रहा है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज नए विचार और नवाचार आपको सफलता दिलाएंगे। तकनीकी, वैज्ञानिक या रचनात्मक क्षेत्रों में लाभ होगा। नौकरी में बदलाव के योग बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए सीखने और प्रयोग करने का अच्छा समय है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाजसेवा या किसी रचनात्मक कार्य में मन लगेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मकान-वाहन प्राप्ति के अच्छे योग हैं। प्रिय व्यक्ति का साथ प्राप्त कर सकेंगे। आप अपने वाक चातुर्य और योग्यता से तमाम बाधाएं पार करके आगे बढ़ेंगे। खुद को सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त करेंगे। घर परिवार के मामले में धन खर्च हो सकता है। समय की कमी की वजह से आप दोनो के बीच निराशा के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। किसी अशुभ समाचार को सुनकर अपनी मनःस्थिति को विचलित ना होने दें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज संवेदनशीलता और कल्पनाशीलता बढ़ी रहेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। पारिवारिक जीवन भावनात्मक रूप से संतुलित रहेगा। विद्यार्थियों को ध्यान भटकने से बचना होगा। स्वास्थ्य में मानसिक शांति पर ध्यान दें। ध्यान, संगीत और प्रकृति आपके लिए लाभकारी रहेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआपको आज पिता से लाभ होगा और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। यदि आप आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास करना होगा। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा उतार- चढ़ाव बना रहेगा। आपको आंखों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। संतान की चिंता से तनाव बढ़ेगा। पारिवारिक समस्या हल होगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 25 January 2026 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : केवल आठ मंगलवार करे ये काम, हनुमान जी दूर कर देंगे आपका हर संकट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button