राशिफल

राशिफल 25 फरवरी 2026 : भगवान गणेश की कृपा से सुखद रहेगा आज का दिन, कार्यों में सफलता मिलेगी, बाधाएँ दूर होंगी और मन प्रसन्न रहेगा लेकिन ये रहें थोडा संभलकर

Rashifal 25 February 2026 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 25 February 2026

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको संयम और धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। कार्यस्थल पर थोड़ी व्यस्तता रहेगी, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी और रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन आपके लिए उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जो भविष्य में उन्नति का मार्ग खोलेगी। व्यापारियों को नए सौदे मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचना जरूरी है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और घर में किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नए कार्यों के लिए दिन शुभ रहेगा। निवेश करने के लिए भी समय अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा नहीं है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। समय का दुरुपयोग न करें। आज विशेष लाभ होने की संभावना है, अत: समझदारी से विचार कर ही कार्य करें। पुरानी गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो अभी थोड़ा रुक जाना बेहतर रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपकी रचनात्मक खोज आप लोगों को प्रशंसा तथा पहचान दिलायेगी। ऑफिस के कार्यों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज किसी को उधार न दें, वापस मिलना मुश्किल हो सकता है। लंबे वक्त के बाद आप अपने जीवनसाथी के साथ नजदीकी महसूस कर पाएंगे। किसी ऐसे व्यक्ति के साथ बड़ी सतर्कता से व्यवहार करें, जो आपका रहस्य उजागर करना चाहता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए उत्तम है। कार्यक्षेत्र में आपकी बुद्धिमत्ता और संवाद कौशल से लाभ होगा। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। प्रेम जीवन में पारदर्शिता बनाए रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyआज आप कुछ समय मनोरंजन में बितायेंगे। अगर आपको कार्यस्थल पर किसी चीज को लेकर कुछ शंकाएं हैं, तो उसे साझा करें या वरिष्ठों के साथ स्पष्ट करें। अपनी भावनाओं पर काबू रखें और अपने कर्तव्य निभाते रहें। अचानक से आ रहे बदलाव से मानसिक स्थिति भी बदल सकती है, लेकिन तुरंत जिस वक्त जो सही निर्णय है, उसे ले पाएंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में विशेष ध्यान रखना चाहिए। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। आपका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है। ऐसे में दूसरों पर क्रोध करने से बचें। जो लोग व्यापार कर रहे हैं उनको अपने ग्राहकों को आकर्षित करने कुछ नई योजनाओं को लाना होगा। लेखकों के लिए बहुत अच्छा समय चल रहा है। साहित्य जगत से बड़ा नाम होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

पारिवारिक मुद्दों पर विचार विमर्श होगा। और उचित समाधान भी मिलेंगे। आपको अपनी कार्यकुशलता द्वारा उम्मीद से अधिक लाभ होने वाला है। इसलिए अपने कार्यों में पूरी तरह फोकस रहे। अनुभवी लोगों का भी मार्गदर्शन मिलेगा। आक्रमकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। आप धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं, सतर्क रहें। योगा एक्सरसाइज ऐसी गतिविधियों को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। लंबे समय से चली आ पुरानी समस्याओं का अंत होगा। आज पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पल बिताने वाले हैं। घरेलू कामों में दबाव महसूस कर सकते हैं। काम की जगह सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। व्यक्तिगत बातों का असर काम पर बिल्कुल भी न होने दें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज भावनात्मक संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी, लेकिन जल्दबाजी से बचें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार का सहयोग मिलेगा और घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। विद्यार्थियों को एकाग्रता बनाए रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर नियमित व्यायाम लाभदायक होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप नौकरी के लिए पर्याप्त ध्यान दे सकते हैं। सरकारी कामकाज आसानी से पूरे होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में भी आप वृद्धि महसूस करेंगे। आपको व्यापार में लाभ होगा और नौकरी के लिए किसी दूसरी जगह जाने का भी निर्णय ले सकते हैं। जीवन सुखमय होगा। संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआपको अपने घर या कार्यालय की मरम्मत और रख-रखाव पर खर्च करना पड़ सकता है। आज व्यवसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने से हर्ष होगा। शिक्षकों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। संपत्ति के दस्तावेज पर आज हस्ताक्षर न करें। अपनी वाणी से दूसरों का दिल जीत लेंगे, आपकी तेज-तर्रार बातें दूसरों पर छाप छोड़ेंगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 25 February 2026 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : 56 भोग के बाद भगवान जगन्नाथ को क्यों लगाया जाता है नीम के चूर्ण का भोग, जानिए विस्तार से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button