राशिफल

राशिफल 25 फरवरी 2024 : आज भगवान सूर्यदेव की असीम कृपा करेगी इन जातकों को मालामाल, बढ़ेगा समाज में मान सम्मान, धन आगमन में वृद्धि संभव, जबकि इनके जीवन में आ सकती है खटास

Rashifal 25 February 2024 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 25 February 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

संतान संबंधी कोई महत्वपूर्ण कार्य आज संपन्न हो सकता है। कायदे से जुड़ी बातों और निर्णयों को सोच-समझकर करें। सामाजिक और भावानात्मक मामलों में बहुत सफलता मिलेगी। आप खास तौर पर अपने निकटजनों और अपने प्रेमी के व्यवहार में सकारात्मक पक्षों पर ध्यान दें। आज दोस्त और पारिवारिक मित्र आपका उत्साह बढ़ाएंगे। अपने व्यवसाय में आप कोई नया प्रयोग कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे और आपकी संतुष्टि में वृद्धि करेंगे। अपने दुश्मनों से सावधान रहें। नौकरी या व्यापार में प्रतिस्पर्धियों के बीच आप बेहतर स्थान पर होंगे। आज आपकी उर्जा और सकारात्मकता ज्यादा रहेगी। सामाजिक अथवा सोसायटी संबंधी गतिविधियों में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। बड़े खर्चों से बचें अन्यथा परेशानियाँ बढ़ सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज दोपहर से आपके साथ अप्रत्याशित संयोगों की स्थितियां बनती रहेंगी। ख़ुद को किसी भी ग़लत और ग़ैर-ज़रूरी चीज़ से दूर रखें, क्योंकि आप उसकी वजह से मुश्किल में फँस सकते हैं। कोई पुराना मित्र, जो हाल ही में आपसे नाराज हो गया था, आज फिर आपकी ओर मित्रता का हाथ बढ़ाएगा। मौसम का प्रतिकूल प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन काफी रोमांचक साबित होगा, हालांकि यह जरूरी नहीं है कि सारी चीजें आपके लिए सकारात्मक ही रहें। कोई दोस्त अपनी समस्या के समाधान के लिए आपसे मश्वरा मांग सकता है आप भी दोस्ती का फर्ज निभाते हुए उसकी मदद करेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों या फिर परिवार में बड़े बुजुर्गों के साथ आपके वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

किसी नजदीकी रिश्तेदार की वजह से धन हानि होने की संभावना है। इसलिए लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। आपको वजनदार चीजें उठाने या भारी कामों से बचना चाहिए। कमर या पीठ में परेशानी हो सकती है। जो लोग अनाज से संबंधित कारोबार करते हैं उनको बड़ा मुनाफा हाथ लग सकता है। विद्यार्थियों का मन खेल-कूद में अधिक रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyबिजनेस के मामले में थोड़ी सी सतर्कता बरते। आप पारिवारिक मामलों में भी अपने स्वार्थभाव पर नियंत्रण रखें। परिवार के सभी सदस्यों के प्रति सम्मान बनाए रखें। ध्यान रहे जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। आप मनोरंजन के विभिन्न साधनों के साथ अपने जीवन का आनंद ले सकेंगे। आपको अपने दोस्तों और प्रियजनों से उपहार मिल सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन आपके लिए क्रियाशील रह सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी एवं रोमांचक अनुभव होगा। मेहनत के अनुपात में दोगुना लाभ मिलेगा। सामाजिक जीवन की अपेक्षा आध्यात्मिक जीवन की ओर आपका झुकाव होगा। आपको परिवार में शान्ति मिल सकती है। मित्रों और संबंधियों के साथ परस्पर सहयोग बना रहेगा। मजबूत मानसिकता से आपको कार्य में सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप अपने कार्यों में बहुत हद तक सफल रहेंगे। व्यापार या नौकरी के क्षेत्र में कोई बड़ी सफलता प्राप्त होगी। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खुश खबरी मिल सकती है। अपने काम और शब्दों पर गौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे। आज आप अपनी ओर से बहुत तैश में न आएं, और न ही किसी काम में बहुत जल्दबाजी करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप अपने दोस्तों की अनुपस्थिति महसूस करेंगे। अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श हो सकता है। सेहत के प्रति ध्यान देना होगा। किस्मत आपके साथ है, आत्मविश्वास के साथ काम करें। किसी दूसरे की नकारात्मकता अपने पर हावी न होने दें। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न करने हेतु योजनाएं बनेंगी। स्त्री वर्ग को अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखने की आवश्यकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

विरोधी सक्रिय हो सकते हैं जिससे विवाद की स्थिति बनेगी। आज आप अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें, और ज्यादा से ज्यादा व्यावहारिक रहें। आज छोटे-मोटे कामों में भी आपको किसी की सलाह की आवश्यकता होगी। मानसिक तनाव के कारण परेशान रहेंगे। उचित दिशा में मेहनत से आप उसे समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

घर और व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा। नजदीकी यात्रा भी संभव है जो कि लाभदायक रहेगी। रिश्तेदारों तथा दोस्तों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करने से संबंधों में मजबूती आएगी। कोई रुका हुआ विशेष काम फिर से शुरू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकता है। अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों को समय दे सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआपके लिए दिन शुभ और उन्नति कारक है। नए लोगों से मुलाकात के बाद आपके जीवन को नई दिशा मिलेगी। राजनीतिक प्रभाव बढ़ेगा। आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के निरंतर प्रयास करेंगे। आप विचारों को विकसित करने के लिए अवसरों की खोज में समय और ऊर्जा का निवेश कर सकते हैं। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें, अन्यथा उलझ सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 25 February 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : किसी काम को शुरू करते समय इन सब चीजों का दिखना माना जाता है शुभ, होता है लाभ, बढ़ता है धन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button