राशिफल

राशिफल 25 अगस्त 2021 : आज इन जातकों के जीवन में हो सकती है कोई बड़ी अनहोनी, लेकिन इन पर भगवान गणेश की रहेगी कृपा दृष्टि, होगा जबरदस्त मुनाफा

Rashifal 25 August 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 25 August 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपकी घरेलू जिम्मेदारियों में वृद्धि आपको परेशान कर सकती है। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए आपका अथक प्रयास रहेगा और काफी हद तक सफलता भी मिलेगी। कोई लाभदायक नजदीकी यात्रा होने के भी योग बन रहे हैं। दूसरों के मामलों में ज्यादा उलझने की कोशिश ना करें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ मेलजोल रखने से आपके मान-सम्मान में भी आंच आ सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज विचारों में बहुत अधिक क्रिएटिविटी रहेगी। नए-नए आईडिया दिमाग में आएंगे और उन पर अमल करना फायदेमंद भी रहेगा। छोटी-मोटी परेशानियां उठेगी परंतु समय रहते आप उन मुश्किल और परेशानियों का हल भी ढूंढ लेंगे। किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जा सकते हैं। शासन सत्ता पक्ष से सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

पैसों से संबंधित उतार-चढ़ाव नजर आएंगे, लेकिन इसका असर आपकी जीवनशैली पर नहीं होगा, न ही पैसों के उतार-चढ़ाव की वजह से आपको तकलीफ होगी। पारिवारिक सदस्यों की जरूरतों का ध्यान रखना आपको अपनी संतुष्टि प्रदान करेगा। व्यस्त दिनचर्या के बीच अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना आवश्यक है। आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित कर सकता है। लिखने-पढ़ने में समय बीतेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अपने व्यक्तिगत मामलों का खुलासा बाहर ना करें। परिवार में आनंद एवं उत्साह का माहौल बना रहेगा। रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। काम को लेकर आज कोई लापरवाही न करें। किसी असहाय की मदद करें। किसी भी कार्य में आपको रिस्क लेने की जरूरत नहीं है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyकोई भी जवाब देने से पहले गंभीरता के साथ विचार करें। नए संबंधों से आपको फायदा होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आप कई बार बातों को लेकर तनाव में आ जाते है इसलिए शांत रहें। कोई कठिन काम आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ गलतफहमी हो सकती है। पेट से संबंधित इंफेक्शन हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज समय और भाग्य दोनों आपके आत्मविश्वास आत्मबल को और अधिक प्रबल कर रहे हैं। अपने संपर्क सूत्र को और अधिक सुदृढ़ करें। क्योंकि यह संपर्क आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक साबित होने वाले हैं। किसी खास अटके काम के फिर से शुरू होने से खुशी हो सकती है। किसी मित्र से आपको उपहार भी मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती है। अतिथि का आगमन होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

अगर आज आपकी काम के सिलसिले में कोई मीटिंग है तो उसका परिणाम आपके हक में रहेगा। सेहत को लेकर भी आपको सतर्क रहना चाहिए। आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी। बिना सोचे-समझे निवेश करने से बचें। किसी से मिलने के बाद बीते हुए रोमांटिक लम्हों की याद ताजा होने की संभावना है। गाय को गुड़-रोटी दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कार्यस्थल पर आपकी निरस वाणी आपको परेशानी में डाल सकती है। अपने बच्चों के सुझाव नजरदांज न करें काफी हद तक लाभकारी हो सकते हैं। किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता करने से आप के आपसी संबंध और मजबूत बनेंगे। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर आपके कार्य एवं परिश्रम की प्रशंसा होगी। सिर दर्द और चक्कर जैसी तकलीफ हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप अपने व्यक्तिगत रुचि संबंधी कार्यों में भी अपना समय व्यतीत करेंगे। इससे आपको मानसिक शांति और सुकून मिलेगा। आज सामाजिक स्तर पर आप अधिक व्यस्त न रहें नहीं तो आप खुद के लिए भी समय नहीं निकाल पाएंगे। प्रेम-प्रेम प्रसंग ठीक चल रहा है। आपको नेगेटिविटी से बचने की कोशिश करनी चाहिए। पुरानी चोट दुःख दे सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

दिन की शुरुआत परेशानियों से होगी पर शाम तक समय आपके अनुकूल रहेगा। कई दिनों से परिवार में चल रही आर्थिक परेशानी आज सॉल्व हो सकती है। अगर वाहन या कोई मूल्यवान वस्तु खरीदने का विचार बन रहा है तो दिन अति शुभ है। मेहमान नवाजी में भी समय व्यतीत होगा। गर्मी के मौसम की वजह से अपना खानपान हल्का रखें। इस समय पेट संबंधी दिक्कत रह सकती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyआपका प्रिय आपसे वादे की मांग करेगा, लेकिन ऐसा वादा न करें जिसे आप पूरा न कर सकें। किसी खास काम में आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आज किसी महत्वपूर्ण जगह पहुंचने में देर हो सकती है। इस बात का ध्यान रखना है कि कहीं आपका कोई कमजोर पहलू उजागर ना हो जाए। आज बच्चों की संगति से संबंधित शिकायतें आ सकती हैं। योगा और मेडिटेशन में भी कुछ समय व्यतीत करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

घर खरीदना व बेचना चाहते हैं तो उस दृष्टि से समय बहुत अनुकूल नहीं है। प्रेम संबंध में गलतफहमियां पैदा हो सकती है। कामकाज व व्यापार पर प्रेम संबंधों का प्रभाव ना पड़ने दें। अपनी नकारात्मक विचारों को दूर करने के लिए योग्य व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त करने की कोशिश करें। दिल के बजाय दिमाग से निर्णय लेना हितकर रहेगा। लोगों से अपनी बात मनवाने में सफल होंगे। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 25 August 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : सूर्यास्त के समय भूलकर भी ना करे ये गलतियां, माँ लक्ष्मी होती है नाराज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button