राशिफल

राशिफल 24 जुलाई 2023 : आज भगवान शिव की बरसेगी असीम कृपा, आर्थिक और व्यापारिक सौदे होंगे फायदेमंद, स्वास्थ्य रहेगा बेहतर, लेकिन ये रह सकते हैं थोड़ा परेशान

Rashifal 24 July 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 24 July 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। यदि आप अविवाहित हैं, तो जल्द ही आपकी शादी हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्य परिवार की मदद से सम्पन्न होंगे। आपका पारिवारिक-जीवन आनंदमय रहेगा और मानसिक रूप से शांत रहेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और सहकर्मियों से पूर्ण सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। मन में सकारात्मक विचारों का आगमन भी होगा। आपका अच्छा व्यवहार आपको दूसरों को प्रभावित करने में मदद करेगा। आज धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक सकता है, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। परिवार को जोड़कर रखने के लिए अपने प्रयासों में किसी भी प्रकार की कमी न होने दें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज विचारों में तेजी से बदलाव होगा। नए-नए विचार मन में आ सकते हैं। रचनात्मक क्षेत्र में आपको विशेष सुर्खियां मिलेंगी। काम में दबाव के कारण आप परेशानियां में आ सकते हैं। ग्रहीय स्थितियां परिवार में कलह में सुधार कराने वाली चल रही है। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से सफलता मिलने के आसार हैं। पारिवारिक सदस्यों के मध्य तालमेल बना रहेगा और आप खुश रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी तरह का जोखिम न उठाएं। संयम बरतने की जरूरत है। आपका झगड़ालू स्वभाव आपके दुश्मनों की सूची लम्बी कर सकता है। क्रोध पर काबू रखें। किसी विवाद में पड़ने की जरूरत नहीं है। कार्य संबंधी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करेंगे और नतीजों से संतुष्ट होंगे। अधिक ठंडी वस्तु का सेवन करने से बचें। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपको अपने व्यापार में थोड़ा और मेहनत करने की जरूरत है। घरेलू जीवन कष्टमय रहेगा। ससुराल में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। अगर आप कहीं घूमने जाना चाहते है तो परिवार के किसी बड़े से सलाह जरूर करें। आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए आज आपको सावधान रहना होगा। किसी धार्मिक काम में आपका पैसा लग सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

अपने जीवन में सकारात्मकता लाने के लिए ध्यान का सहारा लें। दिन ढलते-ढलते स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कते होंगी। आज के दिन आपका भाग्य अच्छा रहेगा। आपका अपने मित्र एवं परिचितों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। पारिवारिक सदस्यों के मध्य पारस्परिक संबंध मधुर रहेंगें। स्वास्थ्य के मोर्चे पर आज सावधान रहने की जरुरत होगी क्योंकि आज आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज से छात्र पढाई में ध्यान केन्द्रित करेंगे। ये दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का अच्छा सुख प्राप्त होगा। काम में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। अपने छिपे हुए दुश्मनों से सावधान रहें जो, आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आपका कोई करीबी आपको भावनात्मक रूप से आहत कर सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। साझेदारों के साथ लाभ की बात होगी। कुछ बड़े कार्य को निपटाना में सफल रह सकते हैं। अचानक घर में कुछ मेहमानों का आना हो सकता है। उनकी आवभगत में आपका काफी पैसा खर्च होने के आसार है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए अपनी आमदनी से ज्यादा खर्च करने से बचें। पारिवारिक सुख समर्थन आपको प्राप्त होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपको अपने व्यापार के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप लोगों से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। आप अपने व्यवसाय से संबंधित समस्याओं को उससे साझा करेंगे। पिता की मदद से कोई जरूरी काम पूरा होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप घर की साज-सजावट में परिवर्तन करेंगे, इससे मानसिक स्वस्थता में भी वृद्धि होगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। विवाह के बेहतर प्रसंग बन सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अच्छी बात ये है कि आप अपने मन की बात सुनेंगे। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा किसी समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। प्रेम संबंधों में उजागर होने का खतरा बन रहा है इसलिए सावधान रहें। आज आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में भी व्यतीत करेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आपके धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी नए उद्दयम से आमदनी आनी शुरु हो सकती है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य तय समय पर पूरा हो जाएगा। विपरीत परिस्थिति में आपको उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आ सकता है। आज होने वाली ज्यादातर बातचीत और सौदेबाजी में आपको सावधान रहना होगा। कोई दोस्त ज्यादा ही स्वार्थी हो सकता है, सावधान रहें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 24 July 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन राशि वालों के लिए सोने की अँगूठी पहनना होता है बहुत फायदेमंद, चमक जाती है सोने की तरह किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button