राशिफल

राशिफल 24 फरवरी 2024 : आज भगवान शनि रहेंगे इन जातकों पर मेहरबान, आर्थिक सौदे होंगे फायदेमंद साबित, घरेलू समस्याओं से मिलेगा छुटकारा, लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर

Rashifal 24 February 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 24 February 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको चुनौतियों से लड़ने के लिए तैयार रहना होगा। अगर किसी के लिए मन में कड़वाहट हो तो उसे माफ जरूर करें। इससे आपके कर्म अच्छे होंगे। जहाँ तक हो सके ज्यादा तनाव न लें व क्रोध करने से बचें। व्यर्थ चिंता न करें। आप लंबे समय के लिए निवेश भी कर सकते हैं या उसकी योजना बना सकते हैं। आज स्वास्थ्य के सम्बन्ध में डॉक्टर का परामर्श ले लें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज विचारों में बहुत अधिक क्रिएटिविटी रहेगी। नए-नए आईडिया दिमाग में आएंगे और उन पर अमल करना फायदेमंद भी रहेगा। साथ ही आप सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। अंतर्मन की आवाज पर भरोसा करें, वह निजी व व्यावसायिक जीवन में सही दिशा में ले जाएगी। मनचाहा अवसर प्राप्त होगा, फिर भी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ठीक से चर्चा करके काम को आगे बढ़ाएं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपके नियमित सुख-सुविधाओं में परेशानी आएंगी। आज किसी पर भी पैसो से सम्बंधित विश्वास न करे। धोखा होने के आसार हैं। छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेने की बजाए समाधान ढूंढने का प्रयास करें। सरकारी कामों में कुछ लोगों से सहयोग मिलेगा, जिससे आपका काम समय पर पूरा होगा। काम के प्रति आपकी मेहनत और लग्न बढ़ेगी। संतान की ओर से सुख मिलेगा। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। मशीनरी के प्रयोग में विशेष तौर पर सावधानी बरतनी पड़ेगी। चोट लग सकती है। किसी भी प्रकार की डील बहुत सोच समझ कर सावधानी से करें, धोखा हो सकता है। अपने जज़्बात पर काबू रखें। इस समय काम से होने वाले मानसिक तनाव के कारण थका हुआ और परेशान महसूस करेगें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyआज आपको किसी बड़े काम को पूरा करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी की भी सलाह मानने से पहले यह अवश्य देख लें कि वह सलाह आपके लिए कितनी कारगर है। आसपास और साथ वाले लोगों से सहयोग मिलेगा। मेडिकल सेवा मे लगे मीन राशि के लोग आज अपने शक्ति का पूर्ण प्रयोग करते हुये अपनी सेवाओ को जारी रखेगें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है‌। शायद आपके कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अभी अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। निकट संबंधियों के साथ कुछ समय व्यतीत करना आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत रखेगा। पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती हैं। भावनाओं पर नियंत्रण रख दायित्वों के प्रति सजग होना होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

निजी मामले में कोई जोखिम न लें। आपको सभी मर्यादाओं का भी सम्मान करना होगा। नई प्लानिंग पर काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको अपने कार्य में सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आज आप अचानक किसी की मदद करने के लिए तेजी से सक्रिय हो जाएंगे। आप पूर्ण विश्वास के साथ निर्णय लेने में सक्षम होंगे औऱ समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन आपके लिए सफलता और प्रसन्नता देने वाला रहेगा। भावनात्मक तौर पर एक नई ऊर्जा महसूस होगी। अपने मित्रों और छोटे भाई-बहनों की मदद से आज आप अपना कोई महत्वपूर्ण काम पूरा कर सकेंगे। आपको अपने करियर के विकास के बारे में चिंता हो सकती है। आपके निवेश अच्छा रिटर्न नही देंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। परिवार के बुजुर्ग सलाह देंगे और इसका पालन करना होगा। अपने खान-पान और रहन-सहन को अनियमित और असंतुलित ना होने दें। शासन-सत्ता के लाभ के अवसर मिलेंगे। वाणी पर संयम ना रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक कार्यों को निपटाने में सफल होंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

नए लोगों से मिलने या मित्रता करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है। अगर आप किसी शारीरिक परेशानी या मानसिक अवरोध से परेशान हैं तो उसे टालने की बजाय उसका हल निकालने की कोशिश करें। आप किसी भी व्यक्ति के बारे में कोई दुर्भावनापूर्ण टिप्पणी न करें। कार्यक्षेत्र में बड़ों का मार्गदर्शन उपयोगी साबित हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyकिसी व्यक्ति के बारे में अपना कोई महत्वपूर्ण निर्णय बदल सकते हैं। पुराने पैसों का लेनदेन आज लंबित रहेगा। किसी भी बात की प्रतिक्रिया देते समय गुस्सा न करें। किसी वरिष्ठ परिजन के कारण कोई उलझन समाप्त हो सकती है। मानसिक उलझन से बचें। संतान संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता मिलेगी तथा कोई मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम भी बनेगा। जो चल रहा है उसे होने दें, लेकिन आपको रक्षात्मक तरीका उपयोग करना चाहिए।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको पारिवारिक मसलों पर ध्यान देना होगा। घर-परिवार के कार्यों पर धन भी खर्च होगा। राजनैतिक, सामाजिक व संबंधित व्यवसाय में आपके हौसले बुलंद है। संतानो के साथ मेल-जोल अच्छा रहेगा। आपको त्वचा संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। आय के स्रोत में वृद्धि हो सकती है। शाम को अपने बच्चों के साथ बेहतर टाईम स्पेंड करेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 24 February 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : नंदी के कानों में इस तरीके से कहिए अपनी बात, जल्दी पूरी होगी आपकी मनोकामना, मिलेगा मनोवांछित फल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button