
राशिफल 23 अक्टूबर 2025 : आज भगवान विष्णु रहेंगे इन जातकों पर खुश, घरेलू कारोबार में तरक्की संभव, प्रेम जीवन में आएंगी अड़चनें, वैवाहिक संबंध होंगे मधुर, पढ़ें आज का राशिफल
Rashifal 23 October 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 23 October 2025
Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज का दिन भावनात्मक रहेगा। घरेलू काम थका देने वाला होगा। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहें हैं। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों को जिम्मेदारियों के साथ-साथ पदोन्नति की संभावना है। निराशा को दूर करने में वक्त लगेगा। अपने विचार और स्वभाव की वजह से गलत निर्णय न लिया जाए, इस बात का खास ध्यान रखना होगा। आवेश में आने की बजाय विनम्रता से काम लें।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज आपको ऐसे सामाजिक कार्यक्रम में जाना पड़ सकता है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अच्छे से करनी चाहिए। करीबी लोगों के लिए कुछ त्याग करना पड़े, तो संकोच न करें। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। जो लोग लंबे समय से नौकरी में बदलाव चाहते हैं,तो उनको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज किसी अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। आज कामकाज में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। मन में कई तरह की चिंताएं रहेंगी। बेहतर होगा आप बेवजह की बातों को सोच कर अपना कीमती समय नष्ट न करें और अपने काम पर ध्यान देने का प्रयास करें। बिजनेस या नौकरी में काम ज्यादा रहेगा।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज नियमित जीवनचर्या एवं संयमित खानपान का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ बहस हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में दूसरों के भरोसे रहने के बजाए अपनी मेहनत पर ध्यान दें। इससे ही आपको लाभ मिलेगा। नियमित योग करने से सेहत बेहतरीन रहेगी। छोटे व्यापारियों को लाभ मिल सकता है। सरकारी नियमों का विशेष कर पालन करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आर्थिक चिंतन रह सकता है। परिश्रमपूर्वक कार्य सिद्धि हो सकते हैं। व्यापार में भी निवेश करने से पहले पिताजी से सलाह मशवरा करना होगा। परिवार सुख अच्छा मिलने वाला है, आज आप प्रसन्न रहेंगे और आप आज के दिन को हंसी-खुशी के साथ व्यतीत करेंगे। माता-पिता के पक्ष में सहयोग मिलेगा। आप सभी कामों को आत्मविश्वास से पूरा कर सकेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
अपने प्रिय की खामियों को ढूंढने में समय बर्बाद न करें। पिछले कुछ समय से आप अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए जिन प्रयासों में लगे हुए थे, मुमकिन है आज वे सफल हो जाएं। घर पर अचानक से कोई मेहमान आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिये लाभ की स्थिति बनेगी। कार्यक्षेत्र पर कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
सामाजिक काम में सफल होंगे। आपके कामों की चर्चा होगी। किसी भी काम को शुरू करने में ज्यादा सोच-विचार करने से मौका हाथ से निकल भी सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंता के बीच कारोबार विस्तार करने का मन बना सकते हैं। मनमर्जी के कामों के लिए उत्सुक होंगे। जिस स्थिति का सामना कर रहे हैं, उससे आपको फायदा ही होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज नए प्लान बन सकते हैं। जो लोग पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं, वे सतर्क रहें और स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। मान-प्रतिष्ठा एवं कार्य कुशलता में संतोषजनक स्थिति बनी रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि से कार्य बनते रहेंगे। आज आपको संतान के भविष्य से संबंधित कुछ कठिन निर्णयों को लेना होगा। यदि उन्हें कहीं बाहर से नौकरी का कोई प्रस्ताव मिले तो आपको उसमें कठोर निर्णय लेकर उन्हें वहां भेजना होगा।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
सेहत के लिहाज से समय अच्छा बीतने वाला है। यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई संघर्ष है, तो प्रयास करें और इसे सौहार्दपूर्वक हल करें। दफ्तर में अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो इसे सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए आप अपने बड़ों और मित्रों की सलाह ले सकते हैं। अपने निजी कार्यो पर अधिक परिश्रम करने की जरूरत है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज आर्थिक मजबूती के लिए मेहनत व पराक्रम करने पर भी आप की उम्मीद अधूरी ही रहेगी। यदि उच्च अधिकारी आपको कोई काम सौंपते हैं तो आप समय का ध्यान रखें और गलतियां करने से बचें। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको कुछ समझौते करने पड़ सकते हैं। महत्वपूर्ण कामों पर ध्यान दें। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आकस्मिक खर्च की संभावना है। पाचन न होने की व अजीर्ण जैसी बीमारियों से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज आप में उत्साह तथा स्फूर्ति की कमी दिखाई देगी। परिवारजनों के साथ विवाद में न उतरने की सलाह देते हैं। शारीरिक तथा मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज विश्वासघात मिल सकता है। आप अपने करियर और पेशे में प्रगति के लिए हर संभव कोशिश जरूर करें। कई अप्रिय घटनाओं से आपका मन खिन्न रह सकता है। नौकरी में चिंता रहेगी। धन तथा कीर्ति की हानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। मन में किसी प्रकार की शंका न पालें, गलतियों को स्वीकारते हुए सगे-संबंधियों के बीच अपने रिश्तों को सुधारें।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 23 October 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।






