
राशिफल 23 मई 2025 : आज माँ संतोषी रहेंगी इन जातकों पर प्रसन्न, मनोनुकूल होंगे सोचे हुए काम, मित्रगण देंगे साथ, लेकिन ये रहें थोड़ा सावधान
Rashifal 23 May 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 23 May 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज पर्याप्त लाभ कमाएँगे जो आपकी वित्तीय स्थिति को मजबूत करेगा। आपको अपनी योग्यता साबित करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ सकता है। अगर पैतृक संपत्ति को लेकर कोई पुराना विवाद चल रहा है तो उसमें परेशानी आ सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी प्रियजन का विशेष सहयोग मिल सकता है। सुनिश्चित करें कि कोई आपका विरोध न कर पाए।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज जाने अनजाने में आपसे कोई गलती हो सकती है, जिसकी वजह से आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। एक इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में पूछ परख कम होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और नई तकनीकी जानकारी के प्रति रुझान बढ़ेगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें। पाचन सम्बन्धी समस्या रह सकती है। मन में उत्साह और प्रसन्नता रहेगी।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आर्थिक मामले में वृद्धि का योग बन रहा है। इसलिए आप सोची समझी रणनीति के तहत कार्य करने का प्रयत्न करें। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नती का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। अपने कार्यस्थल पर अपने उच्चाधिकारियों का सम्मान करना है और उनसे किसी भी तरह की बहस से बचना है। आज किसी दोस्त को अचानक से मिलकर सरप्राइज दे सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आँखों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। मुश्किल परिस्थिति में किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे दोस्ती में और भी मजबूती आयेगी। नकारात्मक विचार आपके मन को निराश रखेगा। खान-पान पर विशेष ध्यान दें। आज का दिन आपके सभी लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए उत्तम है। व्यापार में कठोर निर्णय भविष्य की नींव रखेंगे।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज वरिष्ठ लोगों से महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो सकती है। किसी भी बहस में भागीदारी न करें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दोस्तों को पैसा कर्ज से सकते हैं। घरेलू खर्च में बढ़ोतरी होने वाली है। दैनिक आय में वृद्धि होगी। नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। निवेश से नुकसान की संभावना है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज आपको उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में स्थिरता आएगी। यदि जीवनसाथी से नाराजगी चल रही तो वह दूर होगी। हर मुश्किल कार्य में भाग्य का साथ जरूर मिलेगा। काम-काज के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में मुनाफा होगा।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
ग्रह गोचर और भाग्य दोनों ही आपके पक्ष में हैं। परंतु इनका सदुपयोग करना आपके कार्य क्षमता पर भी निर्भर करता है। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो आपके दिल के बहुत करीब हैं। जल्द ही किसी खास काम के लिये पैसों की जरूरत पड़ सकती है। अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी आदि के कारण तनाव मिल सकता है। घर में उपयोग होने वाली किसी वस्तु की खरीददारी आज कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज आप दूसरों पर निर्भर ना रहें। कोई आपके काम में अवरोध पैदा कर सकता है। खर्चों में कमी होने लगेगी, जिससे आपको थोड़ी सुकून की सांस मिलेगी। पद, वेतन या आपके अधिकार बढ़ सकते हैं। नई चीज भी आप सीख सकते हैं। प्रेमी के साथ संबंधों और नजदीकी रिश्तों के मामलों में प्रगति होगी। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रहेगी।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
पार्टनर के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। शेयर-सट्टे में संभलकर चलिएगा। आज संतानों और जीवनसाथी के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता होगी। वाद-विवाद या चर्चाओं में गहरे न उतरना हित में रहेगा। आत्म सम्मान को ठेस पहुँचेगी तथा स्त्री मित्रों द्वारा खर्च या नुकसान होने की संभावना है। व्यावसायिक उन्नति के लिए दिन अच्छा है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
सामाजिक जीवन में लोकप्रियता बढ़ेगी। आय बढ़ेगीलेन-देन में सावधानी बरतें। आपमें से कुछ अपनों की राजनीति का शिकार हो सकते हैं। भारी वाहनों के टायरों के कारोबारियों को लाभ हो सकता है। किसी पुराने मित्र के मिलने से यादें ताजा होंगी। करियर में स्थिरता बनी रहेगी फिलहाल किसी भी बदलाव की कोशिश न करें। किसी शादी या मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आप गप्पबाजी और अफवाहों से दूर रहें। दिन समझ-बूझ कर कदम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आवश्यकता न हो। परिवारजनों से उग्र चर्चा के कारण मनमुटाव न हो इसका खास ध्यान रखिएगा। आपको अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आपकी लव लाइफ में जीवन में थोड़ा तनाव संभव है। महिलाओं के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा। सही निर्णय लेने के लिए अपनी सोच को भी स्पष्ट रखें। हर किसी की सलाह पर धन निवेश ना करें। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें। दांपत्य जीवन में खटास पैदा हो सकती है। अविवाहितों के विवाह का मार्ग प्रशस्त होगा। किसी से बिना सोचे-समझे मन की बात शेयर करने से बचें।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 23 May 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।