राशिफल

राशिफल 23 जून 2025 : आज इन जातकों पर बरसेगी भगवान शिव की असीम कृपा, मंजिल को तरफ होंगे अग्रसर, वैवाहिक जीवन रहेगा सुखद लेकिन इनको रहना होगा थोड़ा सावधान

Rashifal 23 June 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 23 June 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में अधिकार तथा जवाबदारी बढ़ सकते हैं। किसी को उधार दिया हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है। राजनीति की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं उनको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे, जिसके कारण आपका प्रसन्न रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन कर सकेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे और उनकी सलाह से कोष में वृद्धि होगी। छात्रों को एकाग्रता के साथ कार्य करने की जरूरत है। लव लाइफ में सुखद अनुभूति होगी और नई ऊर्जा का संचार होगा। कोई बड़ा व्यय होने की संभावना है, दूसरों से अपेक्षा न करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपकी व्यक्तिगत समस्याएं मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं। आज आप अपने मित्रों के साथ छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। परिवार के साथ आज आप बहुत ही अच्छे समय का आनंद उठाएंगे। आप नया मोबाइल या वाहन खरीद सकते हैं। सहकर्मियों को समर्थन मिलेगा। आपको आज अपने शत्रुओं से घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको सहयोगियों का अच्छा सहयोग मिलेगा। आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। अपनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। माता पिता के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। कारोबार में परिश्रम का उचित फल मिल सकेगा। परिवार में आप के कार्य की प्रशंसा होगी। किस्मत और समय आपके फेवर में हो सकते हैं‌।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों और शिक्षकों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं, उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। कई दिनों से चली आ रही शिक्षा संबंधी परेशानियां आज दूर हो जायेगी। काम के सिलसिले में यात्रा पर निकल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में आज आप सफल होंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आप हर कार्य को जिम्मेदारी से करते हैं। आज इसी आदत का आपको लाभ मिलेगा। अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बिजनेस के महत्वपूर्ण कागज संभाल कर रखें। युवा वर्ग को सोशल मीडिया की अनुशासनहीनता से दूरी बनाकर रखनी होगी।  सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोई भी जोखिम अपने हाथ में लेने से बचना होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआज संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। आपको मनचाहे फल की प्राप्ति हो सकती है। जिस काम को आपने छोड़ दिया था, उससे जुड़ी कोई बात आज हो सकती है। युवाओं को अपने भविष्य की योजना बनानी चाहिए। रुपये के हिसाब-किताब को लेकर कुछ संशय हो सकता है। माता का भी स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। स्वजनों को लेकर परेशानी खड़ी हो सकती है। खर्च अधिक होने के योग हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता दिख रहा है, ऐसे में कमाई का एक हिस्सा दान करना लाभकारी होगा। पति-पत्नी के आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो सहकर्मियों से भी अच्छा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय मिलाजुला रहेगा। आप अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपसी रिश्ते मजबूत होंगे और परिणय सूत्र में बंधने के लिए शुभ योग निर्मित होंगे। आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको ना चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे और सायंकाल के समय आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। संसाधनों की कमी के कारण कुछ व्यावसायिक योजनाओं को रोकना पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज से आपके हर बिगड़े काम बनने लगेंगे और आप अपनी जीवन में अपार सफलता प्राप्त करेंगे। ऑफिस में कुछ लोग आज आपकी काबिलियत से प्रभावित होंगे। आज जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। आज व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवारिक जीवन में आ रही सभी दिक्कते दूर होंगी। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों और प्रतियोगियों को बहुत पीछे छोड़ते हुए आगे बढ़ेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

रिश्तों की मजबूती और प्रेरणा के लिए भी समय आपके अनुकूल है। दूसरों कि बातों में आने से बचना होगा। इस समय विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपने कैरियर के प्रति ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। अनजान जातकों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा धोखा मिल सकता है। व्यापार मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर त्वचा संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज आपको शुभ समाचार मिलेंगे। मित्रों के साथ आप समय मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे,लेकिन आपको माता जी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। आपको कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद आपको परेशान कर सकता है। चीजों और लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। विचारों में सकारात्मकता लाएं। आर्थिक उतर-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 23 June 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : ‘पीपल के पेड़’ की परिक्रमा करने से होते है ये लाभ, जानिए क्या है धार्मिक मान्यता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button