राशिफल

राशिफल 23 फरवरी 2024 : आज मां संतोषी रहेंगी इन जातकों पर अति प्रसन्न, बन रहे हैं धन प्राप्ति के आसार, बढ़ेगा मान सम्मान, परिवार में रहेगी सुख शांति

Rashifal 23 February 2024 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 23 February 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आर्थिक जीवन में बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। दिन को रोमांचकारी बनाने को करीबी मित्रों और घर के साथ वक्त बिताएँ। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके एवं आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं। अपने आपको परिस्थतियों के अनुसार ढालने का प्रयास करें। व्यापार में नए-नए आइडिया आएंगे जिससे आर्थिक लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

किसी नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है। आपसे कुछ लोग इम्प्रेस भी हो सकते हैं। उन पर आपका पॉजिटिव असर पड़ेगा। आप किसी करीबी को दिये उधार को वापस मांग सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा साथ दे सकता है। प्रेम के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिये अपने संगी के प्रति ईमानदार बने रहें। गाय को हरा चारा डलवाएं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छा समय बितेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। मुमकिन है कि आपके माँ-बाप आपके जीवनसाथी को कुछ शानदार आशीर्वाद दें, जिसके कारण आपके दांपत्य जीवन में एवं निखार आएगा। इच्छित फल पाने के लिए कड़ी मेहनत करते रहें सफलता आपके कदम चूमेगी। फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज नए कार्य की शुरुआत न करें। यात्रा के दौरान आप अपने मकसद में सफल रहेंगे। आप के विरोधियों के कारण व्यापारिक बाधाएं आएंगी। परिश्रम की तुलना में सफलता कम मिलने से हताश होंगे। किसी के सहयोग से समस्या का समाधान होगा। वाहन सतर्कता से चलाएं। आपको अपने घर में सबसे ज्यादा बड़े भाई का सपोर्ट मिलेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

माता-पिता और बड़ों का आशीर्वाद लेने से आपके कामों में सफलता मिलेगी। आलस्य से दूर रहें। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन सामान्य होने वाला हैं। आपका प्रिय अपने दिल के राज आपके सामने स्पष्ट कर सकता हैं। जो लोग शादीशुदा हैं उनके दांपत्य जीवन में स्नहे बढ़ेगा। अपनी ऊर्जा और आइडियाज को उचित दिशा में लगाएं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको दोस्तों और भाइयों की मदद से धन लाभ होगा। किसी की बात को दिल पर न लगाएं, अपने आप पर भरोसा रखें। अपने आत्मविश्वास में कमी न होने दें। धार्मिक कार्यों की तरफ मन लगेगा। जीवनसाथी की बिगड़ती हुई सेहत आपकी परेशानी का मुख्य कारण बन सकती हैं। दिन सामान्य होने वाला हैं। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। विश्वास पात्र लोगों का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआज ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। कोई करीबी व्यक्ति आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है। आपका खर्च बढ़ सकता है। कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खडी कर सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट हो सकता है। घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच कुछ वैचारिक मतभेद रहेंगे। आज अपनी वाणी को कठोर ना होने दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

नकारात्मकता से बचें, केवल अच्छी बातों पर ध्यान दें। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। यदि आपको कोई नीचा दिखाने का प्रयास करता है तो उससे प्रभावित न हों। खुद पर भरोसा रखें। आपको अपने काम में सावधानी बरतनी चाहिए।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज नए कार्य करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। भाई-बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। पहले से शुरू किये गये ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। आपके साथी और आपके बीच गलतफहमी आपको अलग कर सकती है। आपके मन में किसी प्रकार का भय रहेगा और आप बेचैन रहेंगे। जल्दबाजी और भावुकता में लिया गया निर्णय गलत हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके विरोधी शांत रहेंगे। अपने परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। उनकी ओर भी ध्यान दें। कार्य क्षेत्र में सफलता से खुशी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र से संबंधित विशेष गतिविधि संभव है। बुखार-जुकाम का परेशान कर सकता है। जीवनसाथी आज आपके मन के अनुसार कार्य करने वाला है। जहाँ तक हो सके अपने कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने करने की कोशिश करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन आपके लिए काफी आराम और सुकून लेकर आ रहा है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में कुछ तनावपूर्ण स्थितियां बनेंगी। किसी अतिथि का आगमन संभव है। आनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। घर में कोई नई चीज ला सकते हैं। अपने अहम और गुस्से पर नियंत्रण रखें। धार्मिक मामलों में रुचि रहेगी और मनोरंजन कार्यों पर खर्च होगा। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज आपका नजरिया सकारात्मक रहेगा। जो आपके जीवन के लिए सहायक नहीं है, वह आपसे दूर हो जाएगा। आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाएं। आपकी बेरुखी के कारण कोई संबंध खराब हो जाने की संभावना है। आपको कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। सिरदर्द दुखी कर सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए आप कठोर परिश्रम करने वाले हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 23 February 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : नीम करोली बाबा से जानिए, किन चीजों का दिखना होता है व्यक्ति के लिए शुभ संकेत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button