राशिफल

राशिफल 23 फरवरी 2022 : आज इन जातकों को करियर और घरेलू मामलों पर देना होगा ध्यान, लेकिन ये रहेंगे खुशहाल, भगवान गणेश करेंगे असीम कृपा

Rashifal 23 February 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 23 February 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। लंबे समय से रुके काम आज बनने की संभावना है। अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। आपके बढ़ते रुतबे को देखकर लोग आपसे संबंध स्थापित करना चाहेंगे। अपने खान-पान और रहन-सहन को अनियमित और असंतुलित ना होने दें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। जरुरी कार्य पूर्ण होंगे। मानसिक शांति प्राप्त होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। धैर्य बना कर रखें।  पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। शाम के समय आप परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।  स्वास्थ्य को लेकर आपको दिनचर्या में सुधार लाने की जरूरत है। आंखों से संबंधित इंफेक्शन होने की संभावना बन रही है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

कोई भी व्यवसायिक निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। व्यवसाय संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय घर के सदस्यों की भी सलाह अवश्य लें, निश्चित ही आपको उचित मार्गदर्शन मिलेगा। बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें तथा उनके साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। कामकाज के प्रति आप पूरी तरह से ईमानदार रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपके अटके हुए कार्यों के बन जाने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अपना दिमाग शांत रखें व बेकार की बातों से दूर रहें। मशीनरी वस्तु का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें। दूसरों के झगड़ों में ना पड़ें। लवमेटस के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न बरतें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको कुछ ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी, जो आपके मुंह पर तारीफ करें और बाद में आपकी बुराई। ऐसे लोग आपके लिए नुकसानदायक हो सकते हैं और आपको उनकी कही सुनी बातों पर भी भरोसा करने से बचना होगा। आज आप यदि साझेदारी में किसी कारोबार को करने की सोच रहे हैं, तो फिलहाल के लिए उसे टाल दें, नहीं तो आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे। धार्मिक यात्रा के योग है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ बेहतर तालमेल रहेगा। स्वभाव में कुछ तनाव चिड़चिड़ापन जैसी स्थिति महसूस करेंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में असमंजस जैसी स्थिति रह सकती है। सकारात्मक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करें। प्रकृति के सानिध्य में भी रहें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

यह समय धैर्य और संयम रखने का है, लेकिन अपनी ऊर्जा और जोश को सकारात्मक दिशा में लगाने से शुभ परिणाम मिलेंगे।जरूरतमंदों और बुजुर्गों की सेवा व देखभाल में अपना योगदान अवश्य दें, इससे आपको सुकून मिलेगा।  यदि आप अपने व्यवसाय में स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो वह आगे चलकर आपके लिए लाभदायक रहने वाली है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आय और व्यय में समानता रहेगी। मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय अभी मंद ही रहेंगे। नौकरी में अपने काम के प्रति लापरवाही न बरतें। दूसरे क्या सोचते हैं, इसका विचार किए बिना अपने काम को लगातार करते रहें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पैसों की स्थिति को लेकर थोड़ा विचार भी कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

जिद की वजह से मानसिक तनाव हो सकता है। जो बातें वक्त के अनुसार होने वाली हैं, उनके बारे में फिलहाल सोच-विचार करना छोड़ दें। जिन बातों पर आपका नियंत्रण है, केवल उन पर ध्यान रखते हुए मन को शांत रखें। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों को भी विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। परिवार के लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आर्थिक परेशानियों से कुछ हद तक निजात मिलेगी तथा स्वयं को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। कड़ी मेहनत से आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आपके मन में जो भी बातें घूम रही हैं, उन पर किसी और के साथ सोच-विचार करेंगे, तो फायदा होगा। आपके पास समय भी ज्यादा रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहेगा, जिसके कारण आप अपनी संतान के लिए भी समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे। पड़ोसियों के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद में न उलझें। इसकी वजह से आपके परिवार में भी तनाव रह सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर लापरवाह रहेंगे। खर्च पर काबू रखना जरूरी है। पेट्रो केमिकल पदार्थों का व्यवसाय लाभ दे सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। यदि परिवार में कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज हल होगा। अपने किसी नजदीकी मित्र द्वारा ही आलोचना होने से आपका मनोबल टूट भी सकता है। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। विवादों से बचने का प्रयास करें। व्यवसाय में सफलता और उन्नति की संभावना रहेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 23 February 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : द्रोपती ने बताई थी महिलाओं के बारे में कुछ खाश बाते, महिलाये भूलकर भी न करे यह काम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button