
राशिफल 23 दिसंबर 2025 : आज भगवान बजरंग बली हनुमान जी हरेंगे इन जातकों के सभी संकट, आर्थिक कष्टों का होगा निवारण, मित्रगण देंगे साथ लेकिन विरोधियों से रहें थोड़ा संभलकर
Rashifal 23 December 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 23 December 2025
Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज जीवनसाथी से सहयोग तथा लाभ की संभावना बन रही है, फिर भी कुछ मामलों में विवाद उत्पन्न हो सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पैसों की कमी की वजह से आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कर्जों का दबाव भी आप पर बना रहेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को बड़ी सफलता मिल सकती है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
कामकाज में आपकी मेहनत और अनुशासन रंग लाएंगे। महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धन लाभ के योग बनेंगे लेकिन खर्चों को नियंत्रित रखें। यात्रा का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर मानसिक तनाव से दूर रहना आवश्यक है। अपने काम और समय को योजनाबद्ध तरीके से चलाएँ।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज भाग्य आपका मजबूती से साथ देगा और नए अवसर सामने आएंगे। काम में मन लगेगा और आपकी बातों का लोग सम्मान करेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। किसी यात्रा की योजना बन सकती है। आर्थिक मामलों में स्थिरता आएगी। परिवार में शांति व सहयोग रहेगा। कोई पुराना काम पूरा होने से मन संतुष्ट रहेगा।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
कार्य क्षेत्र में काफी अच्छे तरीके से काम करेंगे। किसी कारोबार में शामिल होने के लिए प्रस्ताव मिल सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भवन पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा। रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिल सकता है। परिवार के साथ बिताए हुए वक्त की वजह से उदासीनता दूर होने लगेगी। एलर्जी जैसी तकलीफ की वजह से त्वचा विकार हो सकते हैं।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
कार्यभार बढ़ सकता है, इसलिए कार्यों को प्राथमिकता देकर पूरा करें। आर्थिक मामलों में सावधानी आवश्यक है—जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। स्वास्थ्य में कमजोरी या थकावट महसूस हो सकती है, थोड़ी सावधानी रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन खुद पर अधिक दबाव न डालें। धैर्य आपके लिए आज सबसे बड़ा हथियार होगा।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
कामकाज में स्थिरता और अनुशासन आपको सफलता दिलाएंगे। कोई पुराना अटका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, खासकर लेन-देन के समय। परिवार में कोई महत्वपूर्ण सलाह या बातचीत हो सकती है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। वरिष्ठों से अच्छा सहयोग मिलेगा और आपकी विश्वसनीयता बढ़ेगी।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज दिन के दूसरे पक्ष में ऐसा महसूस होगा कि जैसे परिस्थितियां आपके हाथ से निकलती जा रही हैं। आर्थिक स्थितियों में भी कुछ उठापटक रहने से परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है। आज वाहन चलाते समय आप लापरवाही मत कीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
दोस्तों और आसपास के लोगों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। करियर में नई संभावनाएँ जागेंगी और लोगों के बीच आपकी छवि मजबूत होगी। प्रेम संबंधों में सामंजस्य रहेगा। आर्थिक मामलों में सुधार दिखेगा। किसी नए संपर्क का लाभ आगे चलकर मिल सकता है। आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच आज आपकी सबसे बड़ी ताकत है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आपकी रचनात्मक सोच और प्रभावशाली संवाद आज आपको सफलता के करीब ले जाएंगे। काम में पहले से बेहतर गति आएगी। नए अवसर सामने आ सकते हैं और लोग आपकी क्षमताओं को पहचानेंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में समझ बढ़ेगी। आर्थिक सुधार के संकेत मिलेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, बस अधिक काम से बचें।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। निजी जीवन में धैर्य और संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा। कामकाज की गति थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन अंत में परिणाम आपके पक्ष में आएंगे। परिवार का सहयोग और स्नेह मिलेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर चलें। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए मेडिटेशन उपयोगी रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आपकी ऊर्जा और साहस आपको साधारण से अलग बनाएंगे। मन में नई योजनाओं का जन्म होगा और कामकाज में तेजी महसूस होगी। कोई पुराना रुका काम पूरा होने से राहत मिलेगी। परिवार का साथ और सहयोग आपको मानसिक स्थिरता देगा। प्रेम जीवन में गर्माहट बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन बड़े निर्णय सोचकर लें। शाम का समय मन को सुकून देगा।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आपका धैर्य और व्यवहार आपको दूसरों से अलग कर देगा। परिवार और काम के बीच सहज संतुलन बना रहेगा। पैसों से जुड़ा कोई अटका हुआ मामला सुलझ सकता है। रिश्तों में संवेदनशीलता और अपनापन बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में भरोसा मजबूत होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, बस जरूरत से ज्यादा चिंता न करें। दिन का दूसरा भाग विशेष रूप से शुभ साबित होगा।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 23 December 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।






