राशिफल

राशिफल 21 सितम्बर 2022 : आज इन जातकों के जीवन में हो सकता है किसी नए काम का शुभारंभ, भगवान गणेश बनाएंगे शुभ संयोग, लेकिन अन्य के सामने होगी चुनौती

Rashifal 21 September 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 21 September 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

कार्यक्षेत्र में नई परियोजना की शुरुआत होगी। आपको अनुशासित रहना चाहिए। यदि आप विरोधाभासी कार्य करते हैं, तो विरोध का सामना करने के लिए तैयार रहें। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। आपकी बुद्धिमानी तथा व्यापारिक रवैया आपके लिए लाभदायक स्थितियां बनाएगा। किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्य में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

नौकरी के लिए आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। आपकी कही गई बातों से कोई समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे, जिससे भविष्य में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। जमीन-जायदाद के मामले में परिवार के लिए कुछ लोग परेशानी का कारण बन सकते हैं। रेडीमेड गारमेंट के थोक कारोबारियों को लाभ मिल सकता है। पाचन सम्बन्धी कष्ट रह सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

किसी नजदीकी मित्र या पड़ोसी के साथ छोटी सी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। परंतु क्रोध की अपेक्षा धैर्य और संयम से काम लेना समस्या को सुलझा भी देगा। नए व्यवसाय आपको लाभ दे सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें, सुनी-सुनाई बात पर विश्वास न करें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत मे व्यतीत करेंगे। बच्चों को सर्दी खांसी की तकलीफ अधिक रह सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी की वजह से दूरी आ सकती है। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। अगर यात्रा संबंधी कोई प्रोग्राम बन रहा है तो उसे स्थगित रखना उचित रहेगा। किसानों को बागवानी का काम लाभ दे सकता है। कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है इसीलिए किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपके लिए आज का दिन कई मामलों में दिन बहुत अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। रिश्तों की मजबूती और प्रेरणा के लिए भी समय आपके अनुकूल है। किसी भी व्यवसायिक कार्य को आलस की वजह से कल पर ना टालें। मित्रों के साथ यदि किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचार कर जाए अन्यथा कुछ जरुरी काम छूट सकते है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

कुछ विपरीत परिस्थितियां बन सकती हैं, लेकिन आप उनका सामना करने में भी सक्षम रहेंगे। रुका हुआ या अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपना काम ध्यान लगा कर करना होगा, नहीं तो वह जल्दबाजी में गलती कर सकते हैं। स्टेशनरी के व्यापारियों को अनुकूलता रह सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

रोजमर्रा के कामकाज में बदलाव की कोशिश हो सकती है। आज निर्णयों को टालें दें क्योंकि आपके भ्रमित होने की संभावना है। पार्टनर के साथ गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। थोड़ा प्रयास करने से ही कार्यसिद्धि होगी। किसी असहाय व्यक्ति की मदद करने का अवसर प्राप्त होगा। करियर के मामले में दिन भाग्यशाली है, साथ ही सहयोगी भी आपका भरपूर साथ देंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप थोड़े-बहुत असहज महसूस करते रहेंगे। आज आप अपने सहकर्मियों के साथ मजे करेंगे। किसी को उधार देने से पहले सोचें और उधार दें तो उसका दस्तावेज जरूर बनवा लें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बिजनेस करते हैं, तो आज आप कुछ मामलों में उलझ भी सकते हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखें सोच समझ कर कार्य करें। पारिवार में सुख शांति बनी रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

जीवन से संबंधित हर एक बार में संतुलन लाने की कोशिश आपकी जारी रहेगी। व्यर्थ की बातें दुःखी कर सकती हैं। कोई चीज कहीं रखकर आप भूल सकते हैं, इसलिए चीजों को आपको ध्यान से रखना चाहिए। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन है। स्वास्थ्य सही रहेगा लेकिन लापरवाही न बरतें। ब्लड प्रेशर के शिकार लोगों को ध्यान रखने की जरूरत है। संतान के विवाह की चिंता सता सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

यदि कोई समस्या है तो उसे टालें नहीं, बल्कि जल्दी-से-जल्दी उसका समाधान ढूंढने की कोशिश करें। किसी अनजान व्यक्ति से व्यवहार करते हुए सावधान रहे आपको किसी प्रकार का धोखा मिल सकता है। किसी भी बात पर तुरंत रिएक्ट न करें। कोशिश करें कि आपके भाव बाहर दिखने से बचें। पैसों के लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कई दिनों से काम का रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आपकी मनोकामनाएं निश्चित तौर पर पूरी होंगी। आपको सफलता हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता। शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। घर के कार्यो को लेकर महिलाओं की जिम्मेदारियां बढ़ेगी। मन में बेचैनी बढ़ सकती है। छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंतित न रहें। यात्रा का कोई कार्यक्रम भी बना सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आप अपने कार्य के लिए बहुत प्रशंसा प्राप्त करेंगे। व्यापार के संबंध में कुछ प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। इंजीनियरों को समय की कृपा मिल सकती है। जरूरी निर्णय लेने पड़ सकते हैं। भूमि भवन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं। जमीन सम्बन्धी फेरबदल करना चाहते हैं तो कर लीजिए समय शुभ है। आज आप मनोरंजन के लिए वक्त निकालेंगे। किसी अपने के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 21 September 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : मरने से पहले रावण करना चाहता था ये सात काम, अगर ये काम पुरे हो जाते तो आज दुनिया ही बदल जाती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button