राशिफल

राशिफल 21 जून 2025 : आज भगवान शनि रहेंगे इन जातकों पर मेहरबान, अनुकूल रहेंगे ग्रह नक्षत्र, मंजिल की तरफ होंगे अग्रसर, लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर

Rashifal 21 June 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 21 June 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

परिवार में आनंद का वातावरण बना रहेगा। निवेश इत्यादि मनोनुकूल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को अपने वरिष्ठों के सहयोग से बड़ी सफलता मिल सकती है। अचानक यात्रा या कोई बड़ा काम करने में थोड़ा डर या टेंशन हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

संतान पक्ष को लेकर जो चिंता थी, उसका समाधान आज हो जाएगा। आज योजना बना कर काम करेंगे तो लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से आसानी से छुटकारा पा लेंगे।व्यापार में सकारात्मक बदलाव आपको नए अवसर प्राप्त करेंगे। लव लाइफ में कुछ तनाव की आशंका बन रही है। घर के रख-रखाव पर व्यय हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए एवम उनके करियर के लिए अच्छा समय चल रहा है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज समय और भाग्य आपके पक्ष में काम कर रहे हैं आज जिस काम में हाथ डालेंगे वह काम सुचारू रूप से संपन्न हो जाएगा। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। विद्यार्थी वर्ग को भी अपनी मेहनत के द्वारा अचानक ही कोई उपलब्धि प्राप्त होगी। अपनी हिम्मत बिल्कुल भी ना खोने दें। आज आप किसी समान को कहीं रखकर भूल सकते हैं। शारीरिक कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आप जिस कैरियर के बारे में सोच रहे हैं, उसके बारे में अपने दोस्तों की सलाह लेने में जरा भी ना हिचकिचाएं। आज किसी अत्यंत मीठी चीज का सेवन न करें पेट सम्बंधित समस्या हो सकती है, सेहत का ख्याल रखें। रुपये-पैसों के मामले में आज का दिन अच्‍छा है। विवाहोत्सुकों को योग्य जीवनसाथी मिल सकता है। जॉब के लिए किसी से बात करनी है तो आज कर लीजिए।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyमानसिक भार आज हल्का रहेगा। आज अपना ध्यान निवेश संबंधी योजनाओं पर केंद्रित रखें। लाभ का समय है, इसका सदुपयोग करें। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। यदि आप सच्ची लगन से कोई भी काम करेंगे तो उसमें सफलता निश्चित रूप से आपको मिल जाएगी। दस्तावेज से जुड़े कामों में खास सावधानी बरतने की जरूरत है। अधिकारी के साथ वाद-विवाद को टालें और उनके कहें अनुसार आज काम करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल मच सकती है। आपकी रचनात्मकता लेखन और साहित्य संबंधी गतिविधियों में दिखाई देगी। आपको अपनों के सहयोग से सफलता मिलती दिख रही है। नैतिक मूल्यों को आप महत्व दें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने रक्त संबंधी रिश्तों से काफी जुड़ाव रखेंगे। निवेश के मामले में बुजुर्ग या अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिल सकती है। आपके ज्यादातर फैसले सही रहेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा होगा। बेहतर कार्य सही समय पर होने वाला है। आज आप किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं, साथ ही आपका रुझान भी धर्म-कर्म में कार्यों में अधिक रहेगा। कुछ नया करने का प्रयत्न होने वाला है। हिसाब किताब करते समय किसी प्रकार की गलतफहमी हो सकती है। योगा तथा व्यायाम पर भी समय व्यतीत करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप मौज-मस्ती में व्यस्त रहने वाले हैं। मनोरंजक प्रवृत्ति में खोए रहेंगे। वाणी और व्यवहार वाद-विवाद का कारण बन सकता है। ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि आज सभी कार्य सावधानी पूर्वक करें। कोई रिश्तेदार आपके पीठ पीछे आपके बारे में अफवाहें फैला सकता है। बच्चों को छोटी-छोटी बातों से चिढ़ाना उनके मनोबल को कम कर सकता है इसलिए उनके साथ दोस्त की तरह बर्ताव करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। विशेष कार्य में आपको बेहतर सफलता की प्राप्ति होने वाली है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो आपको जरूरत से ज्यादा कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है। परिवार का माहौल खुशनुमा बनाए रखने के लिए कुछ समय एक साथ जरूर व्यतीत करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

नौकरी-व्यवसाय में उन्नति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। पैसों से जुड़े कुछ वादे या बड़े प्लान आप बना सकते हैं। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाए रखनी होगी,नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। किसी कानूनी काम में आप उसके नीति व नियमों को मानकर चलें। जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमें अपनी लगन को बढ़ाना पड़ेगा, यह इस समय की बहुत बड़ी जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyआज नई योजना बनाएंगे जो भविष्य में कामगार साबित होगी। आपके द्वारा शुरू किए प्रोजेक्ट में लाभ होगा और नए सौदों का अवसर प्राप्त होगा। फिजूल खर्च से बचें अन्यथा आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। किसी तीर्थयात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। किसी साधु-संत का आशीर्वाद मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज दूसरों की बात गंभीरता से सुने। कानूनी मामलों में सतर्क रहें। हर परिस्थिति में आप सामंजस्य बनाकर रखेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें‌। वाहन और भवन के रखरखाव में भी खर्च बढ़ने की आशंका है दिखाई दे रही हैं। घर में कुछ नवीन वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। कोई उचित निर्णय लेने की वजह से लोग आपकी योग्यता और प्रतिभा की सराहना करेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 21 June 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इस रूप में दिखाई दे काला कुत्ता तो समझ जाएं प्रसन्न हैं शनिदेव, ये संकेत माने जाते हैं खास

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button