राशिफल

राशिफल 21 अगस्त 2025 : आज भगवान विष्णु रहेंगे इन जातकों पर खुश, जीवन में होंगे अच्छे बदलाव, संतान सुख संभव, लेकिन ये रहें थोड़ा संभलकर

Rashifal 21 August 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 21 August 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपका पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। धन का इस्तेमाल किसी जरूरत के लिए होगा, इसको आप निवेश नहीं कर पाएंगे। जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। छोटी-मोटी नोंक-झोंक को नकारा नहीं जा सकता है। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। नए व्यापार उद्योग के लिए अच्छा समय रहेगा। आज आप व्यर्थ की बातों पर ध्यान न दें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपकी निर्णय क्षमता कम हो रही है और अपनी क्षमता के अनुसार मेहनत न करने के कारण प्रगति देखने में भी वक्त लग रहा है। परिवारजनों के साथ थोड़ा समय बिताने से रिश्तों में बहुत सुधार आएगा। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। कोई भी चेक साइन करने से पहले तमाम बातें जांच लें। अविवाहितों को विवाह-प्रस्ताव आ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

माता-पिता की ओर से व्यापार में आर्थिक मदद मिल सकती है। किसी लंबी यात्रा की योजना बनेगी। आज का दिन आप परोपकार कार्यों में व्यतीत करेंगे। आज आप व्यस्तता के कारण भी अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सेवा के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। समय की अनु‍कूलता का लाभ लें। घर के आसपास किसी सामाजिक आयोजन में आपकी भागीदारी हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज सामने आने वाले अवसरों पर निगाह रखें‌। इससे आपकी पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। आर्थिक कामकाज में प्रगति हो सकती है। वाणी में सौम्यता तो रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कुछ लोग आपसे ज्यादा ही अपेक्षाएं रख सकते हैं।  बेवजह मन में कुछ अनहोनी होने जैसी आशंका रहेगी। आज की यह आपका वहम ही होगा। योगा और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज मन को शांत रखते हुए सभी कार्य अंजाम देने होंगे, इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रभावशाली जातको से संपर्क बन सकता है। सहकर्मी आपका विरोध कर सकते हैं। घरेलू जरूरतों पर थोड़ा खर्च हो सकता है। खान पान का विशेष ध्यान रखें। किसी सामाजिक उद्देश्य के लिए दूर की यात्रा फलदायक रह सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। नए कार्य में सतर्कता रखें। जब तक कार्य का आरंभ नहीं होता। इसके बारे में अधिक चर्चा ना करें। एक साथ कई मुश्किलें आ सकती हैं। कारोबारी मामलों में ज्यादा सोच विचार करने से परिस्थितियां हाथ से निकल भी सकती हैं। इसलिए आलस ना करें और तुरंत निर्णय लेने का प्रयास करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआज जीवनसाथी संग भावनात्मक संवेदनशीलता के साथ-साथ प्रेम की मधुरता बढ़ेगी। आज आपके हाथ निराशा लगे, लेकिन आपको हिम्मत से काम लेने की सलाह दी जाती है। आप अपने प्रयास जारी रखें, जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। घर का वातावरण अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आज आपका कोई अपना व्यक्ति ही आपको धोखा दे सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

किसी भी बात की वजह से अपना ध्यान विचलित न हो, इस बात की खबरदारी लेने की आवश्यकता होगी। भूतकाल से संबंधित बातों में ही आप अधिक अटके हुए नजर आ सकते हैं, जो आपके लिए नुकसान का कारण बनेगा। आपका आत्मविश्वास किसी को अहंकार लग सकता है। आपके कारोबार में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। मूर्तिकारों के लिए अच्छा कार्य-प्रस्ताव मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले अपने बड़ों की राय जरूर लें। व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आज आपके सामने खड़ी हो सकती है, लेकिन आपको अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग कर के उससे बाहर निकलने की कोशिश करनी होगी। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। हस्ताक्षर करने से पहले सभी कानूनी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज मित्रों और स्नेही स्वजनों के साथ रिश्ते मजबूत बनेंगे। नौकरी तलाश रहें लोगों की तलाश पूरी होगी। आपका अच्छा व्यक्तित्व समाज में आपकी अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है।आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रह सकता है। मनचाही बात होने से प्रसन्नता मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

मन में कुछ झुनझुनाहट की स्थिति रहेगी। तनाव की बजाय शांति से हल निकालने का प्रयास करें तथा नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। क्योंकि इसका असर आपकी मनो स्थिति पर पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में और अधिक मधुरता बढ़ेगी। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान दें। किसी भोज या पार्टी में शामिल होना पड़ सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyपारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। बच्चों के भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे।जो आंखों के आगे आ रहा है, सिर्फ वही सत्य है, इस भ्रम में न रहें। अपनी भावनाओं और अपने आप का दुरुपयोग बिलकुल न होने दें। असभ्य और अशिष्ट लोगों की संगत से बचें। वरिष्ठ निकट परिजनों साथ सम्बन्ध पर विशेष ध्यान दें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 21 August 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : तुलसी की जड़ को तिजोरी में रखना होता है बेहद शुभ, जानिए विस्तार से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button