राशिफल

राशिफल 21 अगस्त 2023 : आज इन जातकों का भगवान शिव की असीम कृपा से बनेगा कोई खास काम, करियर में मिलेगा किस्मत का साथ, लेकिन विरोधियों से रहें जरा सावधान

Rashifal 21 August 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 21 August 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज घर पर मेहमानों का आना दिन को बढ़िया और ख़ुशगवार बना देगा। आज हर कार्य में आशातीत सफलता प्राप्‍त होगी। आज किसी प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलने का समाचार प्राप्‍त हो सकता है। रुका हुआ कार्य भी सम्पन्न होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपकी सामाजिक छवि में विकास होगा। नया काम शुरू करने के लिए समय आपके अनुकूल है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आप किसी नए क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु गंभीरता से विचार करेंगे। आपके निजी जीवन में कुछ परेशानियां हो सकती है, बेहतर होगा आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें। योजना बनाने और फैसले लेने का दिन है। कई जगह आपकी तारीफ हो सकती है। बैंक या निवेश संबंधी कोई काम में गड़बड़ होने से मन में कुछ झुंझलाहट रहेगी। परंतु धैर्य और संयम से काम ले।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

संबंधों में निकटता आएगी। सृजन या निर्माण के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने की सोच सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी हैं और आप ऐसा बहुत अच्छे से करेंगे। किसी प्रियजन के साथ आपके रिश्तों में खटास आ सकती है। सिरदर्द और आंखों में जलन हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज पारिवारिक मोर्चे पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफा हो सकता है। रचनात्मक कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों और विद्यार्थियों का रुझान बढ़ेगा और लाभप्रद स्थिति बनेगी। मांसपेशियों से संबंधी दिक्कतें घेर सकती हैं। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ सकता है। आसपास के लोगों से आपको मदद मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

पारिवारिक गतिविधियों को योजनाबद्ध व अनुशासित तरीके से व्यवस्थित होने पर शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा। आज राजनीतिक संबंध आपको फायदा दे सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति से व्यवहार करते हुए सावधान भी रहे आपको किसी प्रकार का धोखा मिल सकता है। आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दे। आपकी मित्र या किसी परिजन से मुलाकात होगी। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आप अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा। सावधान रहें, क्योंकि प्यार में पड़ना आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयाँ खड़ी कर सकता है। आज आप बेचैन हो सकते हैं। कोई अनजाना डर भी आपको परेशान कर सकता है, अन्य लोगों के कारण खुद को गलत समझने की गलती न करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

भाई-बंधुओं के साथ प्रेम-बढे़गा। कारोबार में प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे। घर का माहौल खुशनुमा बनाए रखने में जीवन साथी और परिजनों का भी भरपूर सहयोग रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी ऐसे व्यक्ति को लेकर सतर्क रहें, जो आपका फायदा उठाते हुए अपने हित साधने में लगा हुआ है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज किसी नए काम का जोखिम ना उठाएं। आज आपको लव लाइफ में मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। आपके कई रुके हुए काम पूरे होंगे। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आपके आत्मविश्वास और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा। प्रिय से मीठी-मीठी बातें हो सकती है। सेहत संबंधी कुछ न कुछ दिक्कतें रहने से चिड़चिड़ापन महसूस होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

घर पर ही किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। भाग्य आपका पूरा साथ देगा। जिन चीजों के लिए आप लम्बे समय से कोशिश कर रहे हैं, आज पूरे होने वाली हैं। आप अपनी भावनाओं को लेकर कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज छोटी यात्राओं के योग बने हुए हैं, खर्च में वृद्धि होगी। कामकाज के मोर्चे पर यदि कोई समस्या है तो आपको शांति और समझदारी से मामले को सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। जल्दबाजी और गुस्से में ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। किसी निकट परिजन के कारण धन खर्च हो सकता है। घर परिवार में आपको पिताजी का सपोर्ट सबसे अधिक मिलने वाला है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद है। दोपहर तक आपको कोई शुभ समाचार प्राप्‍त हो सकता है। मगर इसके साथ ही स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। लापरवाही करना आपको भारी पड़ सकता है। अधिकारियों से किसी खास मामले पर आपकी बातचीत हो सकती है। बोले कम और काम ज्यादा करें आज यही आपका मूल मंत्र है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। कामकाज में तनाव और थकान रहेगी। कारोबारियों को बिना अनुभव वाले क्षेत्रों में जोखिम उठाना खतरनाक हो सकता है। कोई भी फैसला लेने से पहले क्षेत्र के विशेषज्ञ से जानकारी जरूर लें। युवाओं को भी बेहतर परिणाम मिलेंगे। आज से लेकर अगले कुछ दिनों तक आपको खर्चों पर कंट्रोल रखना चाहिए। कामकाज के तरीकों में बदलाव होने की संभावना बन रही है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 21 August 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर में चमगादड़ का घुसना माना जाता है अशुभ, अगर आपके घर में घुस जाए तो हो जाएँ सावधान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button