राशिफल

राशिफल 20 मई 2025 : आज बजरंग बली हनुमान जी हरेंगे इन जातकों के सभी संकट, बढ़ेगी घरेलू बरकत, मनोनुकूल होंगे सभी काम, लेकिन ये रहें थोड़ा संभलकर

Rashifal 20 May 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 20 May 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आपको कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आज के दिन स्वास्थ्य्य की स्थिति मध्यम रहेगी। आप ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। मन आपका परेशान रहेगा। प्रेम एवं संतान का साथ रहेगा। आज के दिन उदर रोग को लेकर लापरवाही ना बरतें। पुरानी बातों पर ध्यान न दें। व्यस्तता के चलते थकान हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपके साथी आपके हिसाब से काम करेंगे। भाग्य आपका सहयोग कर सकता है तथा कार्य व्यवसाय को लेकर भी स्थितियां सामान्यतः ठीक रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से स्थिति अनुकूल रहने वाली है। आय में सुधार भी रहेगा और सहयोग की प्राप्ती होगी। हर ओर से सफलता के संकेत मिलेंगे। पेट से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अगर आपके मन में कोई बड़ी योजना चल रही है, तो आज उसे कुछ समय के लिये रोक दें। आपको उम्मीद से कम प्रॉफिट होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। महत्वाकांक्षी कार्य बेहतर बने रह सकते है। लोगों पर हर बात के मामले में सरलता से विश्वास न करें। घर परिवार में एक दूसरे के साथ मधुर संबंध होने से हर तरह के क्षेत्रों में पारिवारिक सहयोग प्राप्त होने की संभावना है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज व्यापारी अपने व्यापार का विस्तार कर सकेंगे। कामकाज के दौरान कुछ नए मौके मिलेंगे। अगर आपका कोई करीबी आपकी गलत आलोचना करेगा तो आपका मन निराश होगा। इस समय दोस्तों और रिश्तेदारों को अपनी योजनाओं के बारे में न बताएं। आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट भी आपको मिलता दिखाई देगा। किसी काम को करने में बिल्कुल आलस ना दिखाएं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज सामने आने वाले अवसरों पर निगाह रखें‌। किसी भी व्यक्ति को आज पैसे उधार ना दें। आपको आज के दिन अपनी वाणी और क्रोध, दोनों पर ही नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आपको अपनी आय-व्यय में भी संतुलन स्थापित करना चाहिए, अन्यथा कर्ज की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी को खुश करने के लिए कहीं बाहर घुमाने लेकर जाएं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे भी खूब उठेंगी। आपके प्रयास अब सफल होंगे। पार्टनरशिप बिजनस में जिस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप अभी तक प्रयत्न कर रहे थे, उससे संबंधित जानकारी मिलेगी। किसी भी प्रकार की स्थिति में आपका साथ देने वाला कोई साथी हमेशा आपके साथ रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआज आपको किसी अनजान व्यक्ति से दोस्ती करने से बचना चाहिए। परिवार के साथ किसी टूरिस्ट प्लेस पर जाएंगे। अचानक आपके घर पर कोई करीबी रिश्तेदार आ सकते हैं। शाम को दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे, इससे दोस्ती और मजबूत होगी। बिजनेस की गति बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में रहन-सहन का स्तर बढ़िया रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

धन के मामले में आज स्थिति बेहतर रहेगी। सफलता न मिलने पर निराश होने के भी योग हैं। नौकरी में कुछ मामलों में आपको राहत मिलेगी। वर्कस्पेस पर अधिक कार्यभार का सामना करना पड़ सकता है। काम से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपके रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। लेकिन अगर वाणी पर संयम नहीं रखेंगे तो परिवार में मनमुटाव होने की भी संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

बुद्धि का सही उपयोग करते हुए आप अपने काम को आगे बढ़ाएंगे। परिवार में अत्यधिक खर्चों के कारण आप भ्रमित रह सकते हैं। हमसफर से बातचीत के दौरान शांति बनाए रखें। पुराने रोग के प्रति लापरवाही न करें। यदि आप धैर्य और शांति से काम लेंगे तो आपकी हर मुश्किल आसान हो जाएगी। बिजनेस में अपने प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहें। बेहतर होगा अपनी गतिविधियों को दूसरे के सामने जाहिर न करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मानसिक तनाव की वजह से थकान व ऊर्जा की कमीं महसूस होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें हल्की-फुल्की परेशानियां तंग कर सकती हैं। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा। आपको बिजनेस के कुछ नए मौके मिल सकते हैं। बाहरी व्यक्तियों की बातों में ना आकर अपने निर्णय को प्राथमिकता दें। पैसे और समय की बर्बादी से बचने के लिए किसी भी तरह की यात्रा को स्थगित करना ही उचित है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

सामाजिक क्षेत्र में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। आज के दिन यदि सोच-समझकर निवेश करते हैं तो उसका लाभ आपको आने वाले समय में हो सकता है। आज के दिन आपको ठंडी तासीर के भोज्य पदार्थ खाने से बचना चाहिए। यह दिन स्वयं के काम की बारीकियों पर गौर देने एवं उन आवश्यक कामों को पूरे कर लेने को भी काफी अच्छा है जिन्हें आप कुछ वक्त से टाल रहे हो।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyजीवनसाथी से मनमुटाव आपको उदास कर सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। अपने कार्यों को जल्दबाजी की बजाय सोच-समझकर तथा शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने का प्रयास करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपने पार्टनर को नजरअंदाज करना तनाव का कारण बन सकता है। बेहतर होगा किसी अजनबी पर भरोसा न करें। कार्यक्षेत्र में आपका मन लगेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 20 May 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : सड़क पर पड़ी इन चीजों को लांघने से होता है बुरा, जानिए क्या कहते हैं ज्योतिषी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button