
राशिफल 20 अगस्त 2026 : आज भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद इन जातकों के जीवन में भरेगा नए रंग, नौकरी संबंधित प्रयास होंगे सफल, परिवार में सुख-शांति रहेगी, हालांकि कुछ को स्वास्थ्य और अनावश्यक खर्चों पर रखना होगा नियंत्रण
Rashifal 20 August 2026 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 20 August 2026
Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आपको भाग्य का अच्छा साथ मिल सकता है। नौकरी में आपकी प्रतिभा सामने आएगी और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना कर सकते हैं। व्यापार में नए अवसर मिलने की संभावना है। धन संबंधी मामलों में लाभ हो सकता है, लेकिन निवेश करते समय सावधानी रखें। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में अच्छे परिणाम की उम्मीद है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन दिनचर्या व्यवस्थित रखना जरूरी है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज आपको रोग एवं ऋण से मुक्ति मिलेगी। नौकरी की दिशा में आप काफी समय से प्रयास कर रहे हैं जो अब पूरे होंगे। आपको सफलता प्राप्त होगी। भावनाओं में बहकर आप अपना नुकसान भी कर सकते हैं। किसी भी गैर कानूनी काम से दूर रहें। अनावश्यक पैसा का आदान-प्रदान करना नुकसानदायक हो सकता है। अतः धन के मामले में या लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
परिवार और रोजमर्रा के कामों को लेकर फैसला लेने में देर नहीं करनी चाहिए। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे, क्यूकि त्वचा संबंधी रोग हो सकते है। अविवाहित युवतियों के विवाह के बारे में प्रगति सम्भव है। भारी वाहनों के टायरों के कारोबारियों को लाभ हो सकता है। किसी पुराने मित्र के मिलने से यादें ताजा होंगी। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। किसी सम्मानीय व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। धन लाभ के नए रास्ते नजर आएंगे। छोटे-मोटे प्रलोभन से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। आपको किसी ऐसे व्यक्ति से धोखा मिल सकता है,जिसे आप सज्जन समझते हैं। आज आपको उन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, जो आपको गलत राह पर ले जाने की सोचते हैं।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज आपका ध्यान अपने लक्ष्य को पूरा करने पर रहेगा। नौकरी में काम अधिक हो सकता है, लेकिन आपकी योजना और मेहनत से सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। व्यापार में कोई महत्वपूर्ण सौदा आपके पक्ष में जा सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, इसलिए अनावश्यक खरीदारी से बचें। परिवार के किसी सदस्य से महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। प्रेम जीवन में छोटी गलतफहमी बातचीत से दूर होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन मेहनत वाला रहेगा।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज आपको नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना है। नए अवसर मिल सकते हैं। बड़ी ही मुश्किल और मेहनत से आपने कुछ धन संचित किया है, उसे अनावश्यक कामों में न खर्च करें। परिवार व मित्रों के साथ मिलकर सत्संग करना चाहिए कोई पाठ का आयोजन भी कर सकते हैं। नए रिश्ते बनने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में युवाओं को आशा की किरण मिल सकती है। अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहना निश्चित ही आपको सफलता देगा।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज आपको किसी पुराने प्रयास का अच्छा परिणाम मिल सकता है। नौकरी में पद या जिम्मेदारी बढ़ने के संकेत हैं। व्यापारियों को कोई लाभदायक अवसर मिल सकता है, लेकिन कागजी काम ध्यान से करें। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है, इसलिए शांत रहें। प्रेम जीवन में साथी के साथ भविष्य की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य में हल्की थकान हो सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज अपनी योजनाओं को व्यावहारिक रखें। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। किसी जरुरतमंद की मदद करने में संकोच न करें, उनकी दुवाओं का असर कोई सुखद परिणाम लेकर आएगा। मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून दिखाई देगा। खाने-पीने के व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे, लेकिन जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। ऑफिस में आप कई मामलों में सफल हो सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
धैर्य रखें और समय के अनुकूल होने का इंतजार करें। आज आप कार्यक्षेत्र में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं,जिसके कारण आप अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी और लेन-देन के मामलों में किस्मत का साथ भी मिल सकता है। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति होगी। आज आप जो भी करें, सकारात्मक होकर करें। किसी भी तरह का फैसला करने के पहले अच्छी तरह से सोच-विचार जरूर कर लें।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज आपका व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। व्यापारियों को कानूनी दांव-पेंच से बचकर रहना होगा। धार्मिक कार्यक्रमों की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में आपके द्वारा उठाए गए कदम सफलता दिलाएंगे। अपनी परेशानियों को किसी शुभचिंतक के साथ अवश्य शेयर करें।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज पारिवारिक सदस्यों से मतभेद खत्म कर अपने उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं। आज जीवनसाथी के साथ समय बितायेंगे। छोटे व्यापारियों को किसी डील को फाइनल करने के लिए अपने पिताजी से सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। कामकाज में आप थोड़े बिजी हो सकते हैं। आज छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आपका आत्मविश्वास आपको सफलता की ओर ले जाएगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है और आप उसे पूरी कुशलता से निभाएंगे। व्यापार में नए ग्राहक जुड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और आय के नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। किसी पुराने मित्र से बातचीत होने पर पुरानी यादें ताजा होंगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत जारी रखनी चाहिए।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 20 August 2026 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।






