राशिफल

राशिफल 20 अगस्त 2021 : आज इन जातकों को मिलेंगे अनेक शुभ अवसर, धन संपति में होगा इजाफा, लेकिन इन पर रहेगा ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव, कष्टकारी रहेगा दिन

Rashifal 20 August 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 20 August 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

जॉब में मिले टार्गेट को पूरा करने में परेशानी आ सकती है। मन के अनुसार चीजें न होता देख आपकी नाराजगी बनी रहेगी। पुराने निवेश से आपको आज बड़ा फायदा भी मिल सकता है। अगर आप नई जगह जाना चाहते है तो यह समय अनुकूल नहीं है। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन थोड़ा हाइजिनिक रहें। सूर्य देव को अर्घ्य दे कर देसी घी का दीपक करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

हर किसी पर बहुत जल्दी विश्वास न करें। अपने राज दूसरे को न बताएं, मुसीबत में फंस सकते हैं। शाम के वक्‍त स्‍वादिष्‍ट भोजन की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मशीनरी के प्रयोग में विशेष तौर पर सावधानी बरतनी पड़ेगी। अगर किसी के लिए मन में कड़वाहट हो तो उसे माफ जरूर करें। धार्मिक कार्यों की रूझान तरफ रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

सामाजिक और धार्मिक कार्यों के लिए उत्कृष्ट दिन है। आज किसी पुराने मित्र से अचानक भेंट हो सकती है। इससे मन में हर्ष होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवाद को बढ़ावा न दें। जीवनसाथी के सहयोग से आप अपने अधूरे कार्य निपटाने में सफल रहेंगे। करियर के लिहाज से भी यह समय आपके लिये बेहतर अवसर लेकर आ सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी निकट संबंधी के यहां समारोह आदि में जाने का निमंत्रण मिलेगा। काफी समय बाद लोगों से मिलना जुलना खुशी प्रदान करेगा। अगर कोई विवाद चल रहा है तो सूझबूझ और विवेक से काम ले निश्चित ही हल मिलेगा। नसों में खिंचाव और दर्द महसूस हो सकता है इसलिए काम के बीच में आराम भी लेना आवश्यक है। ऑफिस के माहौल में किसी तरह की राजनीति हो सकती है, सावधान रहें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। धन का अधिक से अधिक खर्च होगा। घर में रहें या बाहर अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। सामाजिक दृष्टि से अपमानित न होना पड़े इसका ध्यान रखें। नौकरी बदलने का अवसर मिल सकता है जो आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आमदनी से ज्यादा खर्चों की स्थिति बन रही है। कोई भी काम करने से पहले बजट बनाकर रखें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyउच्च अधिकारीगण आपके काम से खुश होंगे। आज किसी मित्र से आपको सरप्राइज भी मिल सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें घुटनो सम्बंधित समस्या हो सकती है। अगर आप नई जगह जाना चाहते है तो यह समय अनुकूल नहीं है। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। हालांकि कार्य क्षेत्र में स्थितयां बेहतर रहेंगी। खाने-पीने में आज कोई कोताही नहीं बरतें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

परिवार के लिए भी समय शुभ है, कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। प्रतियोगिता के लिए तैयारी करें, यह समय आपके लिए सही है। आज अपने गुस्से पर काबू रखें और कुछ ऐसा करने से बचें जिसकी वजह से आपको भविष्य में पछताना पड़े। अगर कोर्ट की संबंधी कोई कार्यवाही चल रही है, तो आज उसके सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। अनियमित दिनचर्या के वजह से पेट खराब हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

दाम्पत्य जीवन की परेशानियां आज हल होती नजर आ रही हैं। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों।किसी बात पर आपको कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। काम के सम्बन्ध में भागादौड़ी अधिक करनी पड़ सकती है। मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें। किसी जरुरतमंद को अन्न दान करें धन लाभ होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अपनी सोच सकारात्मक और संतुलित बनाए रखें। यकीनन ही कई परेशानियों का हल आसानी से मिल जाएगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज कठिन परिश्रम करना होगा। आपका जिद्दी स्वभाव आज परेशानी खड़ी करेगा। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन सबसे बेहतरीन रहेगा। आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपके मान-सम्मान में काफी वृद्धि होगी और आपके लिए यह दिन बहुत ही शुभ है। अचानक ही कोई बड़ा खर्चा आने से बजट गड़बड़ा सकता है। किसी भी प्रकार के प्रलोभन से बचें। पारिवारिक वातावरण सकारात्मक बना रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों में अविश्वास जैसी स्थिति बन सकती है। कोई बड़ी खरीददारी भी आपके द्वारा की जा सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपके प्रत्येक कार्य में आपका आत्मविश्वास छलकता हुआ दिखेगा। भाग्य का साथ आपको मिल सकता है। दूसरों के मामलों में बिल्‍कुल भी दखल न दें। आपको जीवन के प्रति कुछ बेहतरीन अनुभव होंगे। मानसिक और आत्मिक रूप से सुकून महसूस करेंगे। इस समय आर्थिक लाभ की भी उचित संभावनाएं बन रही हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही की वजह से कुछ कमजोरी और आलस की स्थिति रहेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज सतर्कता में चूक से बड़े नुकसान से सामना हो सकता है। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। चाहे व्यक्तिगत काम हो या प्रोफेशनल हर जगह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का प्रयास करें। अचानक से किसी व्यक्ति के साथ हुई मुलाकात आपको आनंद देगी। जीवनसाथी की खराब सेहत के चलते आप चिंताग्रस्त हो सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 20 August 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : अगर आपकी पत्नी में है ये आदतें तो चमक सकती है आपकी किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button