
राशिफल 2 नवंबर 2025 : आज भगवान सूर्यदेव रहेंगे इन जातकों पर खुश, घरेलू जीवन में आ सकती है कोई रुकावट, स्वास्थ्य रहेगा ठीक, बाकी भी जानें अपना हाल
Rashifal 2 November 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 2 November 2025
Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज थकान व कमजोरी रह सकती है। रचनात्मक कार्यों में आपका नाम होगा। सामाजिक, धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने का भी प्लान बना सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के आज अपने अधिकारियों से संबंध अच्छे होंगे। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। आपके और प्रेमी के बीच तनाव चल रहा है, तो उसे सुलझाने का सही समय है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज आपका दिन शानदार रहेगा। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। आप यदि एक नौकरी को छोड़कर किसी दूसरी के तलाश में लगे हैं,तो आप मेहनत करते रहें, तभी आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार में सबको साथ लेकर चलने की नीति अपनाएंगे। वैवाहिक जीवन में आनंद की अनुभूति होगी। जोखिम लेने से भी बचें। परिवार में सबके साथ किसी खास मामले पर बातचीत होगी।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आप व्यावहारिक मामले निपटाने में सफल रहेंगे। यदि प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने अभी तक अपने जीवनसाथी को परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह आज मिलवा सकते हैं। आपका अच्छा व्यवहार आपको दूसरों को प्रभावित करने में मदद करेगा। स्वयं पर विश्वास कर भरपूर प्रयास करें। व्यापार की छोटे-मोटे समस्याओं के कारण आज आप परेशान रहेंगे।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आप अपने प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि करेंगे। आपको सफलता के नए मार्ग प्राप्त होंगे। सॉफ्टवेयर से संबंधित नौकरी करने वालों को कार्य में तेजी रखनी होगी। विदेशी कंपनियों में आवेदन भरने वालों को शुभ समाचार मिलने की संभावना है। सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करने के बाद ही कोई निर्णय लें। गुरुजनों व वरिष्ठों को प्रणाम करें और उनकी जरूरतों का ध्यान रखें।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पति पत्नी में अच्छा सामंजस्य रहेगा। संतान आपकी आज्ञा में रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा। नए संबंध बनेंगे। कुछ वित्तीय बाधाएं हो सकती हैं और आपको अपने भुगतानों को पूरा करने में कठिनाई होगी।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
ऑफिशियल कार्य की प्लानिंग के लिए समय बेहद उपयुक्त है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा, विशेष सावधानी रखें। व्यापारियों को ग्राहकों की पसंद न पसंद का ध्यान रखना होगा, साथ ही वाणी में सौम्यता रखें, हो सकता है कोई ग्राहक आपकी बात सुनकर नाराज हो जाएं। इस राशि के लोग कर्ज लेना चाह रहे हैं तो रुक जाएं कर्ज लेने की न सोचें।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज आपको शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सही जगह पैसे लगा पाएंगे। किसी करीबी मित्र या संबंधी से मुलाकात हो सकती है। नौकरी पेशे से जुड़े लोगों के लिए लाभ और अवसर भरा दिन है। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। मानसिक और शारीरिक रूप से आप परेशान हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
पड़ोसियों से किसी भी तरह की बहस में न पड़ें। इस समय को शांति से व्यतीत करना चाहिए। आज जो चीजें आपके लिए रूकावटें बन रही हैं, उन्हें नजर अंदाज करने की कोशिश करें। इसके विपरीत कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे भी दिला सकती हैं। धैर्य के साथ काम करते रहें। व्यापार में किसी भी प्रकार का जोखिम न लें।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज का दिन सेहत के लिए सकारात्मक रह सकता है। परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने के योग बन रहे हैं। मनोरंजन और शौक पूरा करने के लिए खर्च करेंगे। पारिवारिक जीवन में अचानक कोई समस्या आ सकती है। समय-समय पर आपको अपने जीवन में नए बदलाव देखने को मिलते रहेंगे। नया मकान बनवाने का काम शुरू करवाना चाहते हैं तो अभी रुक जाइए।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
कभी-कभी क्रोध व जल्दबाजी की वजह से कोई काम बिगड़ सकता है। अपनी ऊर्जा को सकारात्मक बनाकर रखें। ख्याली दुनिया से बाहर निकले, तथा अपने कार्यों पर भी ध्यान दें। इस समय खर्चे भी कुछ बढ़ेंगे। योगा और मेडिटेशन में भी कुछ समय अवश्य व्यतीत करें। आपके द्वारा भेजे गए प्रपोजल स्वीकार हो सकते हैं। यात्रा संबंधी किसी भी कार्य को स्थगित रखें।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए किसी प्रकार की बाधा का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में थोड़ी परेशानी हो सकती है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। थकान आप पर हावी रहेगी। आज आपका मूड अच्छा रहने वाला है, जिसकी वजह से आज आप भी अच्छा महसूस करेंगे।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
कुछ नई जिम्मेदारी मन पर दबाव बनाएंगी। आज किसी को पैसे की उधारी देने से भी परहेज करें। अपनी फाइलें और कागजात को बहुत अधिक संभालकर रखने की जरूरत है। आज भूमि अथवा वाहन से संबंधी कोई महत्वपूर्ण काम होना संभव है। कुछ सुखद अनुभव भी प्राप्त होंगे। अपना आहार व दिनचर्या को बहुत अधिक व्यवस्थित रखें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 2 November 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।






