राशिफल

राशिफल 21 फरवरी 2021 : आज इन राशियों को मिलेगा सितारों का भरपूर साथ, भगवान सूर्यदेव देंगे लाभ के अनेक अवसर, जानिए अपना राशिफल

Rashifal 21 February 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 21 February 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके थोड़े अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं। नौकरी अथवा व्यापार के कारण आपको अपने निवास स्थान से अलग रहना पड़ सकता है। आपको जॉब या बिजनेस में परिस्थितियां थोड़ी विपरीत लग सकती हैं। कुछ संबंध खत्म होने के कगार पर हैं। जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं, उन्हें आज तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

जिसको आप बुरा भला कहते है वही आपका सच्चा मित्र बनकर सामने आएगा।आज अपने आप के लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें और खुद पर ध्यान दें। आज मीठा खाना आपके लिए हितकर नहीं है। धन के मामले में सावधानी बरतें। अपने इष्ट देव का पूजन करें धन लाभ होगा। किसी रिश्तेदार की मदद से आज कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

पुरानी बातों को सोचने से कोई लाभ नहीं। सुस्ती की अधिकता रह सकती है। गौशाला में घास और धन का दान दें। अपनी मेहनत से आपको एक अलग पहचान मिलेगी और अधूरे कार्य पूरे होंगे। आर्थिक दृष्टि से परिस्थितियां अनुकूल है। घर के बदलाव संबंधी कोई कार्य भी संभव हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी कारणवश आप झूठ का सहारा ले सकते हैं। दुसरो के मामलो में न पड़े। न चाहते हुए भी आपको दूसरों के लिए काम करना होगा। सेहत में गिरावट आ सकती है। कोई बुजुर्ग आपको डांट सकता है। कुछ पारिवारिक और कुछ स्वास्थ्य से संबंधित तनाव मिल सकता है। जितना समय आप अपने आप को देंगे उतना ही शांत महसूस करेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। किसी के बहकावे में न आएं। नए लोगों से मेल जोल बढेगा। खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी है अन्यथा धन हानि हो सकती है। किसी कार्यक्रम की रूप रेखा बना सकते हैं। रुचि के विषयों में आपका ज्ञान बढ़ेगा। किसी विशिष्ट अतिथि का आगमन आज हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyआपको अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए। आप किसी काम को लेकर सजग नहीं है लेकिन आपको अपने काम पर ध्यान देने की जरुरत है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन थोड़ा खर्चीला होगा। आज आपका रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन कमजोर है। अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आप बड़े ही सरल स्वभाव के व्यक्तित्व वाले है इसलिए विरोधी आपका नुकसान कर सकते है। आपके मन में कुछ तनाव रहेगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी। नई जगह से किसी चीज की खरीददारी करने से बचें नुक्सान हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर कोई किसी प्रकार का निर्णय लेने से आपस में संबंध मधुर होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज के दिन आप खुद को थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते है। मित्रों, सगे-संबंधियों और बुजुर्गों की तरफ से लाभ प्राप्ति के संकेत हैं। अपनी मेहनत से आप अपने करियर को ऊंचाई पर ले जा सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। करियर से जुड़े आवश्यक निर्णय लेने को यह काफी शानदार दिन है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आप थोड़ा तनाव और दबाव महसूस कर सकते हैं। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। जमीन-जायदाद संबंधी व्यवसाय में आज कोई अच्छी डील हो सकती है। शिक्षण से जुड़े जातकों की अच्छी प्रगति संभव है। दांपत्य जीवन में आज दिन अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते है। भारी कामों में सावधानी रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

किसी भी अनजान आदमी के साथ बाहर न जाए। आज प्रेमियों के लिए समय अनुकूल नहीं है, किसी विवाद की आशंका है। अपने बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता से बचें। अध्ययन में रूचि कम ही रहेगी। कुछ समय एकांत में बिताएं। घरेलू जीवन के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyप्रेम जीवन का भरपूर आनंद आपको मिलने के आसार हैं। सेहत का ख्याल रखें। किसी काम में आपका ध्यान भटक सकता है। किसी काम में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दें पाएंगे। किसी को सोच-समझकर उधार दें। व्यक्तिगत संबंध मधुर होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है। बहस से दूर रहें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखे, उनके खोने की संभावना लग रही है और अपनी कीमती वस्तुएं भी संभालकर रखें। किसी बात को लेकर पारिवारिक संबंधों में खटास आ सकती है। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज आपको एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। सफर के दौरान सतर्क रहें और वाहन सावधानी से चलाएं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 21 February 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : आपके शरीर के हर तिल का होता है अपना एक महत्व, जानिए इनका वैज्ञानिक मतलब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button