
राशिफल 19 दिसंबर 2025 : आज माँ संतोषी रहेंगी इन जातकों पर खुश, मनोनुकूल होंगे सोचे काम, मजबूत होंगे वैवाहिक संबंध, स्वास्थ्य रहेगा ठीक, पढ़ें आज का राशिफल
Rashifal 19 December 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 19 December 2025
Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। लवमेट के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। तरक्की और उन्नति के आसार हैं। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी वह छुटपुट लाभ के अवसरों को पाकर अपने दैनिक खर्चा आसानी से निकाल पाएंगे। आज आपकी किस्मत चमक सकती है। लेकिन सेहत की तरफ खास ध्यान रखें, कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज का दिन सोच-समझकर फैसले लेने का है। आपकी स्थिरता और संयम आपके लिए मार्गदर्शक बनेंगे। आर्थिक मामलों में सतर्क रहना आवश्यक है, क्योंकि छोटी-छोटी गलतियाँ भी नुकसान पहुँचा सकती हैं। घर में वरिष्ठों की सलाह आपके लिए मूल्यवान साबित होगी। प्रेम और पारिवारिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी, पर संवाद में स्पष्टता बनाए रखना अनिवार्य है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, किंतु अत्यधिक परिश्रम से बचें।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज ग्रह स्थिति तथा भाग्य आपके पक्ष में हैं। जिससे समाज में भी आपका रुतबा बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। घर के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने के कारण आप काफी तनाव में रहेंगे। भविष्य की चिंता को छोड़कर वर्तमान गतिविधियों पर पहले ध्यान दें। खिलौनों व रेडीमेड गारमेंट के व्यापारियों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आपका दिन नए अवसरों और सामाजिक प्रभाव से भरा रहेगा। आपका आत्मविश्वास और व्यक्तित्व आज लोगों को आकर्षित करेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी सुझबुझ और तर्क क्षमता सराहनीय रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। परिवार में आपसी समझ बढ़ेगी और प्रियजनों के साथ संवाद सुखद रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर मानसिक शांति बनाए रखना आवश्यक है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें। सुख साधनों पर धन खर्च होगा। व्यापारिक नई योजना आज शुरू हो सकती है। अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। बहनों से विवाद हो सकता है। सूझबूझ से मामला निपटा लें, संबंध टूट सकते हैं। बिगड़े काम बनेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा जो आपके लिए काफी उपयोगी होगा। पारिवारिक आयोजन सुखद रहेंगे जिद में अपना ही नुकसान कर लेंगे।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। दिनचर्या अच्छी रहेगी। धन का लाभ होगा। प्रिय समाचार की प्राप्ति मित्र से प्रसन्नता होगी। प्रियजन से मिलाप होगा। शिक्षा में वृद्धि होगी। ऑफिस में काम का दबाव ज्यादा रहेगा। दबाव और काम के बोझ के बावजूद आप समय पर अपना काम संभाल पाएंगे। आपकी योजना को बड़े बुज़ुर्गों और भाइयों का सहयोग मिलेगा। आप सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ें। सफलता अवश्य मिलेगी। पराक्रम की वृद्धि होगी।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। परिवार से खुशी मिलेगी। धन का लाभ होगा। मित्रों से स्नेह बढेगा। सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार का विस्तार होगा। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। इच्छित काम पूर्ण हो सकेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। वाहन पर खर्च संभव है। थोड़ी-सी कोशिश से आप ऊंचे पद पर पहुंच सकते हैं। अपने व्यवहार से अधिकारियों से नजदीकियां बढ़ाने में सफल रहेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज आपके व्यक्तित्व की चमक स्पष्ट रूप से दिखाई देगी। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा होगी। व्यवसाय या नौकरी में लाभ और अवसर स्पष्ट हैं। परिवार में खुशी और प्रेम का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अत्यधिक परिश्रम से थकान संभव है। शाम का समय प्रियजनों के साथ बिताने से मानसिक संतोष मिलेगा।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आपके दैनिक कार्यो में कुछ रुकावटें आएंगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। खुद के द्वारा सोचा गया काम अचानक बिगड़ सकता है। वाद विवाद में संयम रखें। शत्रुओं तथा प्रतिस्पर्धियों की वजह से परेशानी होगी। आपकी पारिवरिक स्थिति ठीक रहेगी। वाद-विवाद सुलझ जाएंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अधिक परिश्रम से सामान्य परिणाम मिलेगा। व्यवसाय सामान्य रहेगा। आकस्मिक खर्च की संभावनाएं हैं।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज आपको डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आपको सफलता मिलने की संभावनाएं नजर आ रही है। किसी को पैसा उधार न दें। कार्यक्षेत्र में अटके हुए कार्य किसी अनुभवी और वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से पूरे होंगे। जीवनसाथी की सलाह और सहयोग आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ रिश्ते में सुधार होगा। नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आप अपनी कार्यकुशलता और व्यवस्थित दृष्टिकोण से हर परिस्थिति का सामना करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, और परिवार में आपकी राय का सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए समय सकारात्मक रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक थकान से बचने के लिए ध्यान और आराम आवश्यक है। घर या कार्यालय में छोटी-छोटी जिम्मेदारियों में भी आपकी सूझ-बूझ काम आएगी।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज रोजगार में सफलता मिलेगी, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रोमांस के मामले में दिन अच्छा है, दूसरों को बिन मांगी सलाह न दें। मन में नए विचार आ सकते हैं, नए मित्र बन सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास न करें। किसी से वाद-विवाद हो सकता है। परिवारजनों और भाई-बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर पाएंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आज स्वस्थ रह पाएंगे।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 19 December 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।






