राशिफल

राशिफल 17 जून 2025 : आज बजरंग बली हनुमान जी हरेंगे इन जातकों के सभी संकट, बढ़ेगी सुख समृद्धि, संतान सुख संभव, वैवाहिक जीवन रहेगा ठीक, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 17 June 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 17 June 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन कर सकेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे और उनकी सलाह से कोष में वृद्धि होगी। छात्रों को एकाग्रता के साथ कार्य करने की जरूरत है। लव लाइफ में सुखद अनुभूति होगी और नई ऊर्जा का संचार होगा। कोई बड़ा व्यय होने की संभावना है, दूसरों से अपेक्षा न करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप अपने बजट को सख्त बनाने और धन संचय पर अधिक जोर देंगे। आय के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे, जिसकी वजह से कुछ तनाव रह सकता है। किसी नजदीकी संबंधी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बनने से संबंधों में खटास आएगी। संतानों के साथ मतभेद होने की संभावना है व उनके आरोग्य की चिंता भी रहेगी। पहले की गई मेहनत का फल अब मिलेगा। कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

भावुकता पर नियंत्रण जरूरी है। किसी भी काम को इतना गंभीरता से न लें की वह बोझ बन जाए। अपने प्रिय के साथ आज अच्छी तरह बर्ताव करें। खाली समय का पूरा आनंद उठाने के लिए अपनी पंसंद का काम करें। व्यावसायिक यात्रा लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में दुश्मनों पर जीत मिल सकती है‌। आज अपने साथी की अनदेखी रिश्ते में तनाव को बढ़ा सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

जिस मौके की आपको काफी दिनों से तलाश थी, उससे संबंधित जानकारी प्राप्त होगी और काम करने की इच्छा भी प्रबल रहेगी। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनावपूर्ण स्थितियाँ आ सकती हैं। आर्थिक क्षेत्र में किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। सेहत के प्रति जागरूकता रखने की आवश्यकता होगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है जिससे आपका मन हर्षित होगा। काफी समय और प्रयत्नों के बाद आपको स्थिरता प्राप्त हुई है। जीवन में फिलहाल थोड़ा आराम करने की आवश्यकता होगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे, क्यूकि कोई रोग होने की संभावना है। इस राशि की महिलाओं को कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

किसी के सामने ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। क्रोध में आकर कोई पारिवारिक और व्यापारिक बड़ा फैसला ना लें तो बेहतर होगा। कोई दोस्त आपको स्वार्थी साबित कर सकता है, सावधान रहें। शाम को तनाव के कारण भी सिरदर्द हो सकता है। घर में नवीनीकरण तथा परिवर्तन संबंधी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं भी बनेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआज आपकी बिगड़ी हुई किस्मत अचानक खुल जाएगी। आपकी सेविंग खर्च हो सकती है‌। सामाजिक कार्य करने पर आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा और अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे और संतान की चिंता समाप्त होगी। जल्दबाजी में आप कुछ ऐसी बात कह सकते हैं जिससे आपके काम बिगड़ की संभावना है‌।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको नए मौके मिल सकते हैं। आपकी सलाह सबके लिए लाभकारी रहेगी। किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है लेकिन उसका जल्द ही हल मिलेगा। नौकरी करने वालों के लिए भी दिन काफी अच्छा है उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। हल्का भोजन करें, पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। कोई भारी वस्तु न उठाए चोट लग सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपके लिए आज का दिन कई मामलों में दिन बहुत अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। रिश्तों की मजबूती और प्रेरणा के लिए भी समय आपके अनुकूल है। अपेक्षित कार्य पूर्ण होने से उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। अपने ज्ञान और बुद्धि से दूसरों का प्रभावित करेंगे। सफलता और सहयोग के अच्छे संकेत हैं। मौसम का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बढ़ेगा‌। आपके कुछ अन्य मित्रों से संपर्क बढ़ेंगे और आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आज आपको भाई बंधुओं के सहयोग से कोई नया काम करने को मिल सकता है। कारोबार पर बुरा प्रभाव पड़ेगा और परिवार के किसी सदस्य पर बड़ी मुसीबत आ सकती है। असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय मत लीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन आनंद प्राप्ति व सुख सुविधा के साधन जुटाने के लिए श्रेष्ठ है। कुछ गलत विचार आज आपके काम में बाधा बन सकते हैं। अविवाहित लोगों को मित्रों या संबंधी पक्ष से विवाह के प्रस्ताव आएंगे। यह समय प्रेमी लोगों के लिए नए प्रेम संबंध की ओर कदम बढ़ाने के लिए श्रेष्ठतम है। अपने मित्र या जीवनसाथी को कोई उपहार दें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyसामाजिक गतिविधियों में थोड़ी सावधानी बरतें इस समय किसी प्रकार की मानहानि होने के भी योग बने हुए है। किसी रिश्तेदार से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस समय सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन गंभीरता से करना जरूरी है। गायों को चुपड़ी रोटी में गुड़ दें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 17 June 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इस रूप में दिखाई दे काला कुत्ता तो समझ जाएं प्रसन्न हैं शनिदेव, ये संकेत माने जाते हैं खास

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button